Embryogenesis
OUTLINE NOTES
भ्रूणजनन (Embryogenesis):-
1. सामान्य परिचय (General Introduction):-
· परिभाषा (Definition):- एकल भ्रूणजनित कोशिका से भ्रूण के निर्माण की प्रक्रिया को भ्रूणजनन कहते हैं। भ्रूणजनित कोशिका एक जाइगोट हो सकता है अथवा एक अविभेदित कैलस कोशिका हो सकती है।
(Embryogenesis is the process of embryo formation from a single embryogenic cell. The embryogenic cell may be a zygote or may be an undifferentiated callus cell.)
· जाइगोटिक भ्रूण (Zygotic Embryo):- ऐसा भ्रूण जो जाइगोट से विकसित होता है, जाइगोटिक भ्रूण कहलाता है।
(An embryo that develops from a zygote is called a zygotic embryo.)
· कायिक भ्रूण (Somatic Embryo):- ऐसा भ्रूण जो कैलस की अविभेदित कायिक कोशिका से विकसित होता है, कायिक भ्रूण कहलाता है।
(An embryo that develops from an undifferentiated somatic cell of the callus is called a somatic embryo.)
· कायिक भ्रूणजनन (Somatic Embryogenesis):- कायिक कोशिका से कायिक भ्रूण के निर्माण की प्रक्रिया को कायिक भ्रूणजनन कहते हैं।
(The process of the development of a somatic embryo from a somatic cell is called somatic embryogenesis.)
· भ्रूणाभ (Embryoid):- जाइगोटिक भ्रूण की तुलना में कायिक भ्रूण छोटा व सुसंगठित संरचना होता है जिसे भ्रूणाभ कहते हैं।
(In comparison to the zygotic embryo, the somatic embryo is a small and well-organized structure called the embryoid.)
2. इतिहास (History):-
· J. Reinert (1958-59):- इसने सबसे पहले गाजर में कृत्रिम कायिक भ्रूणजनन को देखा।
(He first observed artificial somatic embryogenesis in carrot.)
· F. C. Steward, M. O. Mapes and K. Mears (1958):-
इन्होने गाजर में स्वतंत्र निलंबित कोशिकाओं से कायिक भ्रूणजनन को देखा। इन्होने कायिक भ्रूणजनन में नारियल पानी(Coconut milk) के महत्व को बताया।
(They observed somatic embryogenesis from freely suspended cells in carrot. He explained the importance of coconut water in somatic embryogenesis.)