Hybrid Seed Production in Pigeon pea Crop
अरहर फसल में संकर बीज उत्पादन (Hybrid Seed Production in Pigeon pea Crop):-
· प्राकृतिक रूप से अरहर एक मुक्त परागित फसल है। इसमें 60% स्वपरागण व 40% परपरागण होता है। परपरागण मधुमक्खियों के द्वारा होता है।
(Naturally pigeon pea is an open-pollinated crop. It show 60% self-pollination and 40% cross pollination. Pollination is done by bees.)
· अरहर में संकर बीज उत्पादन के लिए दो वंशक्रम तन्त्र का उपयोग किया जाता है।
(Two line system is used for hybrid seed production in pigeon pea.)
संकर बीज उत्पादन (Hybrid Seed Production):-
दो वंशक्रम विधि द्वारा अरहर में संकर बीज उत्पादन के लिए GMS का उपयोग किया जाता है। संकर बीज उत्पादन के 2 मुख्य चरण हैं –
(GMS is used for hybrid seed production in pigeon pea by two-line system. There are 2 main steps of hybrid seed production:-)
1. जनक वंशक्रमों का अनुरक्षण (Maintenance of Parental lines)
2. वाणिज्यिक संकर बीज उत्पादन (Commercial Hybrid Seed Production)
1. जनक वंशक्रमों का अनुरक्षण (Maintenance of Parental lines):- इसमें जनक वंशक्रमों का आधार बीज उत्पादन किया जाता है।
(In this, the foundation seed production of parental lines is done.)
Ø इसके लिए नर बंध्य वंशक्रम (मादा जनक) का क्रॉस विषमयुग्मजी नर उर्वर वंशक्रम (नर जनक) से कराया जाता है।
[For this, the cross of the male sterile line (female parent) is made with the heterozygous male fertile line (male parent).]
Ø नर व मादा जनक पंक्तियों का अनुपात 1 : 6 रखा जाता है। प्लॉट के चारों ओर नर जनक पौधों की 4 सीमान्त पंक्तियाँ उगाई जाती हैं।
(The ratio of male and female parent rows is kept 1: 6. 4 border rows of male parent plants are grown around the plot.)
Ø अरहर की अन्य किस्म के प्लॉट से 200 मीटर पृथक्करण दूरी रखी जाती है।
(200m isolation distance is maintained from plots of other varieties of pigeon pea.)
Ø इसके फलस्वरूप मादा जनक पंक्तियों में 50% नर बंध्य पौधे व 50% नर उर्वर पौधे प्राप्त होते हैं।
(As a result, 50% male sterile plants and 50% male fertile plants are obtained in female parent lines.)
Ø इन 50% नर उर्वर पौधों को पहली कलिका निकलते ही तुरन्त उखाड़कर प्लॉट से हटा दिया जाता है।
(These 50% male fertile plants are immediately uprooted and removed from the plot as soon as the first bud is appeared.)
Ø भौतिक मिश्रण से बचाव के लिए नर जनक पंक्तियों को पहले काटकर हटा दिया जाता है। बाद में परिपक्वता के पश्चात मादा जनक पंक्तियों में शेष बचे 50% नर बंध्य पौधों से बीज एकत्रित कर लिए जाते हैं जो नर बंध्य वंशक्रम को दर्शाते हैं।
(Male parent rows are first cut and removed to prevent physical mixing. Later, after maturity, the seeds are collected from the remaining 50% of the female sterile plants in the female parent rows that represent the male sterile line.)
2. वाणिज्यिक संकर बीज उत्पादन (Commercial Hybrid Seed Production):-
इसमें संकर प्रमाणीकृत बीज का उत्पादन किया जाता है।
(Hybrid certified seeds are produced in this step.)
Ø इसके लिए नर बंध्य वंशक्रम (मादा जनक) का क्रॉस समयुग्मजी नर उर्वर वंशक्रम (नर जनक) से कराया जाता है।
[For this, the cross of the male sterile line (female parent) is done with the male fertile line (male parent).]
Ø रोपण अनुपात (Planting Ratio):- नर व मादा जनक पंक्तियों का अनुपात 1 : 6 रखा जाता है। प्लॉट के चारों ओर नर जनक पौधों की 4 सीमान्त पंक्तियाँ उगाई जाती हैं।
(The ratio of male and female parent rows is kept 1: 6. 4 border rows of male parent plants are grown around the plot.)
Ø अरहर की अन्य किस्म के प्लॉट से 200 मीटर पृथक्करण दूरी रखी जाती है।
(200 m isolation distance is maintained from the plots of the other varieties of pigeon pea.)
Ø संकर बीज एकत्रण (Hybrid Seed Collection):- भौतिक मिश्रण से बचाव के लिए नर जनक पंक्तियों को पहले काटकर हटा दिया जाता है। बाद में परिपक्वता के पश्चात केवल मादा जनक पौधों से बीज एकत्रित किए जाते हैं जो संकर बीज होते हैं।
(Male parent rows are first cut and removed to prevent physical mixing. After maturity, seeds are collected from only female parent plants which are hybrid seeds.)
· अरहर की संकर किस्में (Hybrid Varieties of Pigeon pea):-
Ø ICPH – 8
Ø PPH – 4
Ø COH – 1, 2
Ø AKPH – 2022, 4101
महत्वपूर्ण परिभाषाएँ (Important Definitions):-
सूखा पलायन (Drought Escape):- फसलों की अगेती किस्में बोई जाती हैं। जो सूखा आने से पहले ही परिपक्व हो जाती हैं।
(Early varieties of crops are grown. Those that mature before the drought comes.)




