Mung Crop Improvement
1. परिचय (Introduction):-
· सामान्य नाम:- मूंग, हरा चना
(Common Names:- Mung, Mungbean, Green Gram)
· वानस्पतिक नाम:- Vigna radiata
(Botanical Name:- Vigna radiata)
प्रारम्भ में मूंग का वानस्पतिक नाम Phaseolus aureus था जिसे बाद में Wilczek ने बदलकर Vigna radiata कर दिया।
(Initially mung's botanical name was Phaseolus aureus, which was later changed to Vigna radiata by Wilczek.)
· कुल:- लेग्यूमिनोसी या फैबेसी
(Family:- Leguminosae or Fabaceae)
· उपकुल:- पैपिलिओनेसी
(Sub family:- Pepilionaceae)
· गुणसूत्र संख्या:- 2n = 2x = 22
(Chromosome Numbers:- 2n = 2x = 22)
· मूंग के पौधे का मूलतंत्र गहरा होता है जो मृदा कणों को बाँधे रखने का कार्य करता है। इस प्रकार यह मृदा अपर्दन को रोकता है।
(The root system of moong plant is deep which acts to bind soil particles. Thus it prevents soil erosion.)
2. उत्पत्ति केन्द्र (Center of origin):-
· मूंग की उत्पत्ति भारत में हुई।
(Moong is the origin of India.)
· एक जंगली पूर्वज Vigna radiata var. sublobata से कृष्य जाति की उत्पत्ति हुई है।
(Cultivated species is originated from a wild ancestor Vigna radiata var. sublobata.)
3. उपजातियाँ (Sub-species):- बोस (1932) के अनुसार Vigna radiata को आगे 40 विभिन्न प्रकारों में विभाजित किया जा सकता है। यह वर्गीकरण पर्ण के आकार, पुष्प के रंग, पॉड के रंग व बीज के रंग के आधार पर किया जाता है। इनमें निम्न लक्षण या भिन्नताएँ पायी जाती हैं -
(According to Bose (1932) Vigna radiata can be further divided into 40 different types. This classification is based on the shape of the leaf, the color of the flower, the color of the pod, and the color of the seed. The following characters or differences are found in them-)
S. No. | लक्षण (Character) | भिन्नता (Variation) |
1 | पुष्प का रंग (Flower Colour) | हल्का पीला जैतूनी (Light yellowish - olive), जैतूनी पीला (Olive yellow) |
2 | पॉड का रंग (Pod Colour) | लौह धूसर (Iron grey), जैतूनी धूसर (Olive grey), तंबाकू का रंग (Snuff) |
3 | बीज का रंग (Seed Colour) | हरा (Green), काला (Black), भूरा (Brown), पीला (Yellow) |
4 | बीज की सतह (Seed surface) | मन्द (Dull), चमकदार (Shining) |