Lecture-1 Pre and Post Mendelian Concepts of Heredity
आनुवंशिकी की पूर्व व पश्च मेंडेलियन अवधारणायें (Pre and Post Mendelian Concepts of Heredity):-
Genetics (आनुवंशिकी):-
पूर्व मेंडेलियन अवधारणायें (Pre Mendelian Concepts):-
· मेंडल से पहले अनेक वैज्ञानिकों ने जनकों से संतति में लक्षणों के स्थानांतरण को समझाने का प्रयास किया।
(Before Mendel, many scientists tried to explain the transfer of traits from parents to progeny.)
· अन्धी आनुवंशिकता के वाद (Theories of Blending Inheritance):-
इन वैज्ञानिकों के अनुसार सन्तति में स्थानांतरण के दौरान जनकों के लक्षण मिश्रित हो जाते हैं, अर्थात आनुवंशिकता अन्धी होती है।
(According to these scientists, during the transfer to the progeny, the traits of the parents get mixed, that is, the heredity is blind.)
· ये वाद हैं:-
(These theories are:-)
1. Moist Vapour Theory:-
Ø यह वाद Pythagoras (580 – 500 B.C.) के द्वारा दिया गया था।
[This theory was given by Pythagoras (580 – 500 B.C.).]
Ø इसके अनुसार नर जनक के शरीर का प्रत्येक अंग एक नम वाष्प उत्पन्न करता है जो भ्रूण के विभिन्न अंगों का निर्माण करती है।
(According to this, each part of the body of the male parent produces a moist vapour which forms the various organs of the embryo.)
2. Fluid Theory:-
Ø यह वाद Empedocles (504 – 433 B.C.) के द्वारा दिया गया था।
[This theory was given by Empedocles (504 – 433 B.C.).]
Ø इसके अनुसार शरीर का प्रत्येक भाग एक द्रव उत्पन्न करता है। दो जनकों के विभिन्न शरीर भागों का द्रव मिश्रित हो जाता है व इस मिश्रण का उपयोग भ्रूण के निर्माण में होता है।
(According to this, each part of the body produces a fluid. The fluids of different body parts of two parents mixes and this mixture is used in the formation of the embryo.)
3. Reproductive Blood Theory:-
Ø यह वाद Aristotle (384 – 322 B.C.) के द्वारा दिया गया था।
[This theory was given by Aristotle (384 – 322 B.C.).]
Ø अरस्तू सोचता था कि नर उच्च शुद्धिकृत रुधिर उत्पन्न करता है जिसमें सभी शरीर भागों से आए हुए पोषक उपस्थित होते हैं। मादा भी जनन रुधिर उत्पन्न करती है परन्तु यह अशुद्ध होता है।
(Aristotle thought that males produced highly purified blood containing nutrients from all body parts. The female also produces reproductive blood but it is impure.)
4. Pre Formation Theory:-
Ø यह वाद Swammerdam के द्वारा 1679 में दिया गया था।
(This theory was given by Swammerdam in 1679.)
Ø इसके अनुसार जीव पहले से ही छोटे रूप में शुक्राणु या अण्ड कोशिका में उपस्थित होता है जिसे homunculus कहते हैं। इसकी वृद्धि को प्रेरित करने के लिए निषेचन की आवश्यकता होती है।
(According to this, organism is already present as miniature form in sperm or egg cell which is called homunculus. Fertilization is required to induce its growth.)
5. Theory of Pangenesis:-
Ø यह वाद Maupertius (1698 - 1757) के द्वारा दिया गया था।
[This argument was given by Maupertius (1698 - 1757).]
Ø इसके अनुसार आनुवंशिकता छोटे कणों के द्वारा नियंत्रित होती है जो शरीर के सभी भागों से जनन अंगों तक आते हैं। ये कण भ्रूण में इकट्ठे होकर अपनी संख्या बढ़ाते हैं।
(According to this, heredity is controlled by tiny particles that travel from all parts of the body to the reproductive organs. These particles collect in the embryo and increase their number.)
6. Theory of inheritance of Acquired characters:-
- Given by French biologist Jean Baptiste Lamarck.
(यह फ्रांसीसी जीवविज्ञानी जीन बैप्टिस्ट लैमार्क द्वारा दिया गया।)
- Also called soft inheritance and Lamarckism.
(इसे कोमल आनुवंशिकता और लैमार्किज्म भी कहा जाता है।)
- Those physical characters of parents are passed to their offspring which are acquired through use or disuse during its lifetime.
(जनकों के वे बाह्य लक्षण उनकी संततियों में जाते हैं जो उनके जीवनकाल में उपयोग या अनुपयोग के माध्यम से प्राप्त किए जाते हैं।)
आनुवंशिकता के सामान्य गुण (Basic Features of Inheritance):-
मेंडल के कार्य से पहले Kolreuter (1760), Goss (1822), Naudin (1864) व अन्य पादप प्रजनकों के कार्य ने आनुवंशिकता के 6 आधारीय लक्षणों को प्रदर्शित किया:-
(Before Mendel's work, the work of Kolreuter (1760), Goss (1822), Naudin (1864) and other plant breeders demonstrated six basic characteristics of inheritance:-)
i. लक्षणों के एकांतरित रूप होते हैं।
(Traits have alternative forms.)
उदाहरण (Example):- पौधे की लंबाई (लम्बा व बौना)
[Plant length (Tall and dwarf)]
ii. लक्षण मिश्रित या रूपांतरित नहीं होते हैं।
(Traits are not mixed or modified.)
iii. एक लक्षण का एक एकान्तर रूप प्रभावी हो सकता है।
(One alternative form of a trait may be dominant.)
iv. एक लक्षण का एक एकान्तर रूप एक या अधिक पीढ़ियों तक छुपकर रह सकता है तथा अपरिवर्तित अवस्था में पुन: प्रकट हो सकता है।
(One alternative form of a trait may remain hidden for one or more generations and reappear in an unchanged state.)
v. दो या अधिक लक्षणों के एकांतरित रूप एक पीढ़ी में साथ – साथ प्रकट हो सकते हैं तथा आगे की पीढ़ियों में अलग हो सकते हैं।
(Alternate forms of two or more traits may appear together in one generation and may be separate in subsequent generations.)
vi. दो एकान्तर रूपों में से लक्षण का केवल एक रूप ही सन्तति में प्रकट होता है।
(Of the two alternative forms, only one form of the trait appears in the progeny.)
पश्च मेंडेलियन अवधारणायें (Post Mendelian Concepts):-
· Mendel ने 1866 में बताया कि आनुवंशिकता Paired germinal units के द्वारा नियंत्रित होती है जिसे कारक कहते हैं। वर्तमान में इन्हें जीन कहा जाता है। वंशानुक्रम का क्लासिक सिद्धांत भी कहा जाता है।
(Mendel stated in 1866 that heredity is controlled by paired germinal units called factors. Currently these are called genes. It is also called classical theory of inheritance.)
· ये कारक शरीर की सभी कोशिकाओं में पाये जाते हैं।
(These factors are found in all cells of the body.)
· कारक एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में युग्मकों के द्वारा स्थानांतरित होते हैं।
(Factors are transferred from one generation to next through gametes.)
· कारकों को आनुवंशिकी का भौतिक आधार कहते हैं।
(Factors are called the physical basis of inheritance.)