Rice Crop Improvement
OUTLINE NOTES
धान फसल सुधार (Rice Crop Improvement):-
1. परिचय (Introduction):-
· सामान्य नाम:- धान, चावल
(Common Name:- Paddy, Rice)
· वानस्पतिक नाम:- Oryza sativa
(Botanical Name:- Oryza sativa)
· कुल:- पोएसी या ग्रेमिनी
(Family:- Poaceae or Gramineae)
· गुणसूत्र संख्या:- 2n = 2x = 24
(Chromosome Numbers:- 2n = 2x = 24)
2. जातियाँ (Species):- Oryza वंश के अंतर्गत कुल 24 जातियाँ आती हैं। इनमें से 22 जातियाँ जंगली हैं तथा 2 जातियाँ कृष्य हैं। कृष्य जातियाँ:-
(Genus Oryza has total 24 species. 22 species are wild and 2 species are cultivated. Cultivated species are:-)
a. Oryza sativa:-
· यह मुख्य कृष्य जाति है।
(This is main cultivated species.)
· इसकी खेती सम्पूर्ण विश्व में की जाती है।
(It is cultivated all over the world.)
· इसकी तीन मुख्य उपजातियाँ हैं-
(It has 3 main sub - species:-)
i. indica:- गर्म क्षेत्रों में (In warm areas)
ii. japonica:- ठंडे क्षेत्रों में (In cold areas)
iii. javanica:- मध्यवर्ती क्षेत्रों में (इन्डोनेशिया में)
[In intermediate areas (In Indonesia)]
· उपरोक्त तीनों उपजातियों में आकारिकीय, कार्यिकीय व आनुवांशिक विभिन्नताएँ पायी जाती हैं।
(Above mentioned sub - species have morphological, physiological and genetic variations.)