Transgenics and its importance in Crop Improvement
OUTLINE NOTES
पराजीनी और इसका फसल उन्नयन में महत्व (Transgenics and its importance in Crop Improvement):-
पराजीनी पादप (Transgenic Plant):-
• परिभाषा (Definition):- जब किसी पादप के जीनोम में वांछित जीन को समाकलित कर स्थायी रूपान्तरण प्राप्त किया जाता है तो इस पादप को ट्रांसजैनिक पादप कहते हैं।
(Stable transformation is achieved when a desired gene is integrated into the genome of a plant, this plant is called transgenic plant.)
• निम्न उद्देश्यों के लिए इन ट्रांसजैनिक पौधों का निर्माण किया जाता है:-
(These transgenic plants are developed for the following purposes:-)
1. कीट रोधिता (Insect Resistance)
2. वायरस रोधिता (Virus Resistance)
3. बीज प्रोटीन गुणवत्ता (Seed Protein Quality)
4. जीन साइलेंसिंग (Gene Silencing)
5. नर बंध्यता (Male Sterility)
6. जैव रसायनों का उत्पादन (Biochemical Production)
1. कीट रोधिता (Insect Resistance):-
cry जीन स्थानांतरण (cry gene transfer):- Bacillus thuringiensis (Bt) जीवाणु के प्लाज़्मिड में cry जीन पाया जाता है। यह cry जीन Crystal प्रोटीन बनाता है जो कीटनाशक होती है।
(The cry gene is found in the plasmid of Bacillus thuringiensis (Bt) bacteria. This cry gene makes Crystal protein which is insecticidal.)
Ø cry जीन को Bt के प्लाज़्मिड से निकालकर कपास के जीनोम में समाकलित कर ट्रांसजैनिक पौधा बनाया गया जिसे Bt – कपास कहते हैं।
(The cry gene was isolated from the plasmid of Bt and integrated into the cotton genome to form a transgenic plant called Bt-cotton.)
Ø यह Bt – कपास boll worm के प्रति रोधी होती है।
(This Bt - cotton is resistant to boll worm.)
Ø Crystal प्रोटीन लार्वा की आहारनाल को छिद्रित कर देती है जिससे उसकी मृत्यु हो जाती है।
(Crystal protein perforates the larva's alimentary canal leading to its death.)