Complex fertilizers, nano fertilizers sources and application

Complex fertilizers, Customized fertilizers, water soluble fertilizers, nano fertilizers (जटिल उर्वरक, अनुकूलित उर्वरक, जल में घुलनशील उर्वरक, नैनो उर्वरक):-
Complex Fertilizers (जटिल उर्वरक):-
Due to uneconomical and labour cost of using individual fertilizer, the fertilizer mixtures were prepared and they were used. These fertilizer mixtures were not homogenous, containing less quantity of N, P, K and many times inferior quality of material were used. For these difficulties, complex fertilizers have been prepared. These complex fertilizers contain the nutrients of grade mentioned, homogenous, granular and good physical conditions.
(एकल उर्वरकों के उपयोग की अनार्थिक और श्रम लागत के कारण, उर्वरक मिश्रण तैयार किया गया और उनका उपयोग किया गया। ये उर्वरक मिश्रण समरूप नहीं थे, जिनमें N, P, K की मात्रा कम थी और कई बार घटिया किस्म की सामग्री का उपयोग किया गया था। इन कठिनाइयों से बचने के लिए, जटिल उर्वरक तैयार किए गए हैं। इन जटिल उर्वरकों में उत्कृष्ट ग्रेड के पोषक तत्व, समरूप, दानेदार और अच्छी भौतिक स्थितियाँ होती हैं।)
Definition (परिभाषा):- Commercial complex fertilizers are those fertilizers which contain at least two or three of the primary essential nutrients. When it contains only two of the primary nutrients, it is designated as incomplete complex fertilizer. While those contain three nutrients are designated as complete complex fertilizers. At present, the complex fertilizers obtained by chemical reaction are more important than fertilizer mixtures. Complex fertilizers being manufactured in India are Nitrophosphate, DAP and Ammonium phosphate sulphate.
(वाणिज्यिक जटिल उर्वरक वे उर्वरक होते हैं जिनमें कम से कम 2 या 3 प्राथमिक आवश्यक पोषक तत्व होते हैं। जब इसमें केवल 2 प्राथमिक पोषक तत्व होते हैं, तो इसे अपूर्ण जटिल उर्वरक कहा जाता है। जब इसमें 3 पोषक तत्व होते हैं तो इन्हें पूर्ण जटिल उर्वरक कहा जाता है। वर्तमान में रासायनिक अभिक्रिया से प्राप्त जटिल उर्वरक, उर्वरक मिश्रण से अधिक महत्वपूर्ण होते हैं। भारत में निर्मित किए जा रहे जटिल उर्वरक नाइट्रोफॉस्फेट, DAP और अमोनियम फॉस्फेट सल्फेट हैं।)
Characteristics of complex fertilizers (जटिल उर्वरकों के लक्षण):-
 i. They usually have high content of plant nutrients more than 30 kg/100 kg of fertilizer. As such they are called high analysis fertilizers.
(इनमें आमतौर पर पौधों के पोषक तत्वों की उच्च मात्रा 30 किग्रा/100 किग्रा उर्वरक से अधिक होती है। इसलिए इन्हें उच्च विश्लेषण उर्वरक कहा जाता है।)
ii. They usually have uniform grain size and good physical condition. 
(इनकी आमतौर पर एक समान दाना आकार और अच्छी भौतिक स्थिति होती है।)
iii. They supply N and P in available form in one operation. Nitrogen is present as NO3 and NH4+ forms and P as water soluble form upto 50 to 90% of total P2O5. 
(ये एक बार में उपलब्ध रूप में N और P की आपूर्ति करते हैं। नाइट्रोजन NO3 और NH4+ रूपों में और P जल में घुलनशील रूप में कुल P2O5 के 50 से 90% तक उपस्थित होती है।)
iv. They are cheaper compared to individual fertilizer on the basis of per Kg of nutrient. 
(ये प्रति किलो पोषक तत्व के आधार पर एकल उर्वरक की तुलना में सस्ते होते हैं।)
v. Transport and distribution cost is reduced on the basis of per kg of nutrients.
(प्रति किलो पोषक तत्वों के आधार पर परिवहन और वितरण लागत कम हो जाती है।)

Customized fertilizers (अनुकूलित उर्वरक):- Customised fertilizers are crop-specific and site-specific fertilizer formulations, scientifically designed based on Soil Test Crop Response (STCR) equations.
[अनुकूलित उर्वरक फसल-विशिष्ट और स्थान-विशिष्ट उर्वरक सूत्र होते हैं, जिन्हें मृदा परीक्षण फसल प्रतिक्रिया (STCR) समीकरणों के आधार पर वैज्ञानिक रूप से डिज़ाइन किया जाता है।]
Example (उदाहरण):- Maize Special, Sugarcane Special, Rice Special (IFFCO, NFL, Tata Chemicals).
[मक्का विशेष, गन्ना विशेष, चावल विशेष (IFFCO, NFL, टाटा केमिकल्स)।]
Key Features (मुख्य विशेषताएँ):-
> Nutrient combination designed for a particular crop.
(किसी विशेष फसल के लिए डिज़ाइन किया गया पोषक तत्व संयोजन।)
> Based on crop nutrient requirement, soil fertility, climate, and management practices.
(फसल पोषक तत्व आवश्यकता, मृदा उर्वरता, जलवायु और प्रबंधन पद्धतियों पर आधारित।)
> May contain primary, secondary, and micronutrients.
(इसमें प्राथमिक, द्वितीयक और सूक्ष्म पोषक तत्व हो सकते हैं।)
> Improve Nutrient Use Efficiency (NUE) by 15–20%.
[पोषक तत्व उपयोग दक्षता (NUE) में 15-20% तक सुधार।]
Examples (उदाहरण):-
Crop - Customized Fertilizer (Example Grade) [फसल - अनुकूलित उर्वरक (उदाहरण ग्रेड)]:-
i. Rice (चावल):- 20-20-20 + Zn + S
ii. Wheat (गेहूँ):- 24-24-0 + Zn + B
iii. Sugarcane (गन्ना):- 19-19-19 + Mg + Zn
iv. Cotton (कपास):- 17-17-17 + S + Zn
Advantages (लाभ):-
> Reduces nutrient losses.
(पोषक तत्वों की हानि कम करता है।)
> Higher fertilizer use efficiency.
(उर्वरक उपयोग दक्षता में वृद्धि।)
> Minimizes environmental pollution.
(पर्यावरण प्रदूषण को कम करता है।)
> Balanced nutrition → improves quality.
(संतुलित पोषण → गुणवत्ता में सुधार करता है।)
Limitations (सीमाएँ):-
> Fixed to particular crops.
(विशिष्ट फसलों के लिए निर्धारित।)
> Costlier than general NPK fertilizers.
(सामान्य NPK उर्वरकों की तुलना में महंगा।)
> Requires soil testing and regional calibration.
(मृदा परीक्षण और क्षेत्रीय अंशांकन की आवश्यकता होती है।)

Water soluble fertilizers (जल में घुलनशील उर्वरक):- Water-soluble fertilizers are 100% soluble in water and suitable for fertigation and foliar spraying.
(जल में घुलनशील उर्वरक पानी में 100% घुलनशील होते हैं और फर्टिगेशन तथा पत्तियों पर छिड़काव के लिए उपयुक्त होते हैं।)
Examples (उदाहरण):- Urea phosphate, Potassium nitrate, 19:19:19, 13:40:13, 0:52:34, 0:0:50.
(यूरिया फॉस्फेट, पोटेशियम नाइट्रेट, 19:19:19, 13:40:13, 0:52:34, 0:0:50)
Characteristics (विशेषताएँ):-
> Completely dissolve in irrigation water.
(सिंचाई के पानी में पूरी तरह घुल जाते हैं।)
> Ideal for drip irrigation systems.
(ड्रिप सिंचाई प्रणालियों के लिए आदर्श।)
> Provide nutrients in ionic (readily absorbable) form.
[आयनिक (आसानी से अवशोषित होने वाले) रूप में पोषक तत्व प्रदान करते हैं।]
> Allow precise nutrient delivery.
(सटीक पोषक तत्व वितरण की अनुमति देते हैं।)
Common Grades (सामान्य ग्रेड):-
Grade - Nutrient Ratio - Usage (ग्रेड - पोषक तत्व अनुपात - उपयोग):-
> 19-19-19   -   Balanced NPK   -   All crops, vegetative growth
(19-19-19 - संतुलित NPK - सभी फसलें, वानस्पतिक वृद्धि)
> 13-40-13   -   High P   -   Root growth, flowering
(13-40-13 - उच्च फास्फोरस - जड़ वृद्धि, पुष्पन)
> 0-52-34   -   P & K   -   Seedling stage, root development
(0-52-34 - पोटाश और पोटाश - अंकुरण अवस्था, जड़ विकास)
> 0-0-50   -   K   -   Fruit enlargement, sugar accumulation
(0-0-50 - पोटाश - फल वृद्धि, शर्करा संचय)
> 12-61-0   -   High P   -   Early growth
(12-61-0 - उच्च पोटाश - शीघ्र वृद्धि)
> 15-15-30   -   High K   -   Flowering & fruiting
(15-15-30 - उच्च पोटाश - पुष्पन और फलन)
Advantages (लाभ):-
> Efficient for fertigation.
(फर्टिगेशन के लिए कुशल।)
> Quick nutrient uptake.
(पोषक तत्वों का त्वरित अवशोषण।)
> Improve quality (colour, size, sugar, shelf life).
[गुणवत्ता में सुधार (रंग, आकार, शर्करा, शेल्फ लाइफ)।]
> Reduce fertilizer losses.
(उर्वरक की हानि कम करें।)
> Suitable for high-value crops like: Vegetables, Fruits, Floriculture, Protected cultivation.
(उच्च मूल्य वाली फसलों जैसे: सब्ज़ियाँ, फल, फूलों की खेती, संरक्षित खेती के लिए उपयुक्त।)
Limitations (सीमाएँ):-
> Costlier than granular fertilizers.
(दानेदार उर्वरकों की तुलना में महँगा।)
> Requires drip irrigation/fertigation setup.
(ड्रिप सिंचाई/फर्टिगेशन व्यवस्था की आवश्यकता होती है।)
> Potential salt accumulation if overused.
(अधिक उपयोग से नमक जमा होने की संभावना।)

Nano-Fertilizers (नैनो उर्वरक):- Nano fertilizers are modified form of traditional fertilizers. Modifications are made with the help of nanotechnology to improve soil fertility, productivity and quality of agricultural produces. 
(नैनो उर्वरक पारंपरिक उर्वरकों के संशोधित रूप हैं। मृदा की उर्वरता, उत्पादकता और कृषि उत्पादों की गुणवत्ता में सुधार के लिए नैनो तकनीक की सहायता से संशोधित किए जाते हैं।)
Nanoparticles can made from fully bulk materials. Nano-materials having more penetration capacity, surface area and use efficiency which avoid residues in environment. Size below 100 nm nano-particles can use as fertilizer for efficient nutrient management which are more ecofriendly and reduce environment pollution.
(नैनोकणों को पूर्ण रूप से थोक सामग्री से बनाया जा सकता है। नैनोकणों में अधिक प्रवेश क्षमता, अधिक सतह क्षेत्रफल और अधिक उपयोग दक्षता होती है जिससे ये पर्यावरण में अवशेष नहीं छोड़ते हैं। 100 nm से कम आकार के नैनो-कणों को कुशल पोषक तत्व प्रबंधन के लिए उर्वरक के रूप में उपयोग किया जा सकता है जो अधिक पर्यावरण के अनुकूल हैं और पर्यावरण प्रदूषण को कम करते हैं।)
Indeed, nanotechnology has provided the facility of building of “smart fertilizer” to enhance nutrient use efficiency and reduce costs of environmental protection.
(वास्तव में, नैनो तकनीक ने पोषक तत्वों के उपयोग की दक्षता बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण की लागत को कम करने के लिए नई सुविधाओं के रूप में "स्मार्ट उर्वरक" के निर्माण के लिए सुविधा प्रदान की है।)
Encapsulation of fertilizers within a nanoparticle is one of these new facilities which are done in three ways -
(नैनोकणों के भीतर उर्वरकों का काकैप्सूलीकरण इन नई सुविधाओं में से एक है जो तीन तरीकों से की जाती है -)
a. The nutrient can be encapsulated inside nanoporous materials.
(पोषक तत्व को नैनोपोरस सामग्री के अंदर कैप्सूलीकृत किया जा सकता है।)
b. Coated with thin polymer film.
(पतली बहुलक फिल्म से लेपित करना।)
c. delivered as particle or emulsions of nanoscales dimensions.
(नैनोस्केल आयामों के कण या इमल्शन के रूप में दिया जाता है।)
Advantages of nano fertilizers over traditional fertilizers (पारंपरिक उर्वरकों की तुलना में नैनो उर्वरकों के लाभ):-
 - As they increase soil fertility, yield and quality parameters of the crop, they are nontoxic and less harmful to environment and humans, they minimize cost and maximize profit.
(जब ये मृदा की उर्वरता, उपज और फसल की गुणवत्ता के मानकों को बढ़ाते हैं, ये गैर-विषैले होते हैं और पर्यावरण और मनुष्यों के लिए कम हानिकारक होते हैं, वे लागत को कम करते हैं और लाभ को बढ़ाते हैं।)
- Nano particles increase nutrients use efficiency and minimizing the costs of environment protection.
(नैनो कण पोषक तत्वों की उपयोग दक्षता बढ़ाते हैं और पर्यावरण संरक्षण की लागत को कम करते हैं।)
- Improvement in the nutritional content of crops and the quality of the taste.
(फसलों की पोषण सामग्री और स्वाद की गुणवत्ता में सुधार।)
- Optimum use of iron and increase protein content in the grain of the wheat.
(लोहे का इष्टतम उपयोग और गेहूं के दाने में प्रोटीन की मात्रा में वृद्धि।)
- In addition, nano-fertilizers will combine nanodevices in order to synchronize the release of fertilizer-N and -P with their uptake by crops. So preventing undesirable nutrient losses to soil, water and air via direct internalization by crops, and Avoiding the interaction of nutrients with soil, microorganisms, water, and air. 
(इसके अलावा, नैनो-उर्वरक फसलों द्वारा अवशोषण को उर्वरक N और P के निकलने के साथ तुल्यकालित करने के लिए नैनो-उपकरणों के साथ संयोजित किए जाते हैं। इसलिए ये नैनो उर्वरक फसलों द्वारा सीधे आंतरिककरण के माध्यम से मृदा, जल और वायु में अवांछित पोषक तत्वों के नुकसान को रोकते हैं। मृदा, सूक्ष्मजीवों, जल और वायु के साथ पोषक तत्वों की संक्रिया को रोकते हैं।)
- Among the latest line of technological innovations, nanotechnology occupies a prominent position in transforming agriculture and food production.
(तकनीकी नवाचारों की नवीनतम पंक्ति में नैनो प्रौद्योगिकी, कृषि और खाद्य उत्पादन को बदलने में एक प्रमुख स्थान रखती है।)
-The quantity required for nano fertilizer application is considerably reduced as compared to conventional fertilizers. 
(पारंपरिक उर्वरकों की तुलना में नैनो उर्वरकों के प्रयोग के लिए आवश्यक मात्रा काफी कम हो जाती है।)
-Nano fertilizer will help to boost the crop production efficiently besides reducing nutrient losses into the surrounding water bodies (Eutrophication). 
(नैनो उर्वरक आसपास के जल निकायों में पोषक तत्वों के नुकसान अर्थात यूट्रोफिकेशन को कम करने के अतिरिक्त फसल उत्पादन को कुशलतापूर्वक बढ़ाने में सहायता करता है।)
-Nano-structured formulation might increase fertilizer efficiency and uptake ratio of the soil nutrients in crop production, and save fertilizer resource. 
(नैनो-उर्वरक के उपयोग से फसल उत्पादन में उर्वरक दक्षता और मृदा के पोषक तत्वों के अवशोषण अनुपात में वृद्धि हो जाती है, और उर्वरक संसाधन की बचत हो जाती है।)
-Nano-structured formulation can reduce loss rate of fertilizer nutrients into soil by leaching and/or leaking.
(नैनो-उर्वरक लीचिंग और/या लीकिंग द्वारा मृदा में उर्वरक पोषक तत्वों की हानि दर को कम करता है।)