2019 - 20 Solved Old Paper (GPB - 121) OK

ABO blood group:- It is the example of multiple allelism. When a single gene has more than 2 alleles, it is called multiple alleles.
ABO रक्त समूह:- यह बहुयुग्म विकल्पी का एक उदाहरण है। जब एक जीन के 2 से अधिक युग्म विकल्पी होते हैं तो इन्हें बहुयुग्म विकल्पी कहते हैं। 
Chi - square test:-
- The results of the data obtained from the tests differ slightly from the expected results.
- The chi square test is helpful in finding out the degree of discrepancy between the obtained and expected data.
- A chi-square test is a statistical method used to determine whether different classes of data obtained from a test are in a correct expected ratio or not.
Number of Observations:- It can range from 5 to 50. The greater the number of observations, the more correct conclusions are obtained.
Formula:-
काई – वर्ग परीक्षण:-
- परीक्षणों से प्राप्त आंकड़ों के परिणाम प्रत्याशित परिणामों से थोड़ा बहुत भिन्न होते हैं।
- काई वर्ग परीक्षण प्राप्त तथा प्रत्याशित आंकड़ों में विसंगति के अंश को मालूम करने में सहायक होता है।
- काई वर्ग परीक्षण के सांख्यिकीय विधि है जिसका प्रयोग यह निर्धारित करने के लिए किया जाता है कि किसी परीक्षण से प्राप्त आंकड़ों के विभिन्न वर्ग एक निश्चित प्रत्याशित अनुपात में हैं अथवा नहीं।
प्रेक्षणों की संख्या:- यह 5 से 50 तक हो सकती है। प्रेक्षणों की संख्या जितनी अधिक होगी, प्राप्त निष्कर्ष उतने ही अधिक सही होंगे।
फॉर्मूला:-
Pangenesis theory:- 
- This argument was given by Maupertius (1698 - 1757).
- According to this, heredity is controlled by tiny particles that travel from all parts of the body to the reproductive organs. These particles collect in the embryo and increase their number.
- Some specific particles of one parent are dominant than the other parent, so the offspring show similarity to the first parent in some traits.
Darwin (1868):- He modified this theory and thought that every somatic cell and tissue in the body produces tiny particles called gemmules or pangenes. All the Gemmules or Pangenes of the body cells aggregate into gametes and pass to the zygote where they direct the growth of different parts of the embryo to produce offspring.
पेनजीन वाद:-
- यह वाद Maupertius (1698 - 1757) के द्वारा दिया गया था।
- इसके अनुसार आनुवंशिकता छोटे कणों के द्वारा नियंत्रित होती है जो शरीर के सभी भागों से जनन अंगों तक आते हैं। ये कण भ्रूण में इकट्ठे होकर अपनी संख्या बढ़ाते हैं।
- एक जनक के कुछ विशिष्ट कण दूसरे जनक की तुलना में प्रभावी होते हैं इसलिए सन्तति कुछ कुछ लक्षणों में पहले जनक से समानता प्रदर्शित करती हैं।
Darwin (1868):- इसने इस Theory को रूपान्तरित किया तथा सोचा कि शरीर की प्रत्येक कायिक कोशिका व ऊतक छोटे कण उत्पन्न करते हैं जिन्हें Gemmules या Pangenes कहते हैं।शरीर कोशिकाओं के सभी Gemmules या Pangenes युग्मकों में एकत्रित होते हैं तथा जाइगोट में पास हो जाते हैं जहाँ ये भ्रूण के विभिन्न भागों की वृद्धि को निर्देशित करते हैं ताकि सन्तति का निर्माण किया जा सके।
Maternal inheritance:- DNA is also found in chloroplasts and mitochondria in the cytoplasm. If a genetic trait is controlled by a gene present on this DNA, it is called cytoplasmic inheritance. It was discovered in 1908 by Karl Correns in Mirabilis jalapa (Four 'O' Clock plant). 
- Both cytoplasm and nucleus are inherited from the mother while only the nucleus is inherited from the father. 
- Thus cytoplasm passes to offspring only from mother. Hence it is also called maternal inheritance. If such a genetic trait is found in the father, then it is not transmitted to the next generation. If such a genetic trait is found in the mother, then it is 100% transmitted to the next generation.
Example:- CMS (Cytoplasimc Male Sterility), Coiling pattern in snail Limnaea, Kappa Particles in Paramecium, CO2 Sensitivity in Drosophila, Plastid Inheritance in Mirabilis jalapa etc.
मातृक आनुवंशिकता:- कोशिकाद्रव्य में हरितलवक व माइटोकोंड्रिया में भी DNA उपस्थित होता है। यदि कोई आनुवांशिक लक्षण इस DNA पर उपस्थित किसी जीन द्वारा नियंत्रित होता है तो इसे कोशिकाद्रव्यी आनुवंशिकता कहते हैं। इसकी खोज 1908 में Karl Correns द्वारा Mirabilis jalapa (Four ‘O’ Clock plant) में की गई थी।
माता से कोशिकाद्रव्य व केंद्रक दोनों वंशागत होते हैं जबकि पिता से केवल केंद्रक वंशागत होता है।
इस प्रकार कोशिकाद्रव्य केवल माता से ही संतति में जाता है। इसलिए इसे मातृक आनुवंशिकता भी कहते हैं।
ऐसा आनुवंशिक लक्षण यदि पिता में है तो उसका अगली पीढ़ी में संचरण नहीं होता है। ऐसा आनुवंशिक लक्षण यदि माता में है तो उसका अगली पीढ़ी में 100% संचरण होता है।
उदाहरण:- कोशिकाद्रव्यी नर बंध्यता, Coiling pattern in snail Limnaea, Kappa Particles in Paramecium, CO2 Sensitivity in Drosophila, Plastid Inheritance in Mirabilis jalapa आदि।
Inversion:- When a segment of a chromosome breaks and rejoins by rotating 180°, it is called inversion.
- It was first discovered by Strutevant and Plunkett in 1926.
- It is of two types:-
i. Pericentric Inversion:- Centromere is included.
ii. Paracentric Inversion:- Centromere is not included.
प्रतिलोमीकरण:- जब गुणसूत्र का कोई खण्ड टूटकर 180° पर घूमकर वापिस जुड़ जाता है तो इसे व्युत्क्रमण कहते हैं। 
- Strutevant व Plunkett ने 1926 में सबसे पहले इसका पता लगाया था।
- यह 2 प्रकार का होता है:-
i. Pericentric Inversion:- इसमें Centromere भाग लेता है।
ii. Paracentric Inversion:- इसमें Centromere भाग नहीं लेता है।
Genetics:- A branch of biology deals with the study of genes, genetic variations and heredity in organisms.
- Term ‘Genetics’ was given by William Bateson who was an English geneticist.
- Father of Genetics:- Gregor Johann Mendel
- Father of Modern Genetics:- William Bateson
आनुवंशिकी:- जीव विज्ञान की एक शाखा जो जीवों में जीन, आनुवंशिक विविधताओं और आनुवंशिकता के अध्ययन से संबंधित होती है।
- 'जेनेटिक्स' शब्द विलियम बेटसन द्वारा दिया गया था जो एक अंग्रेजी आनुवंशिकीविद् थे।
- आनुवंशिकी के जनक:- ग्रेगर जोहान मेंडेल
- आधुनिक आनुवंशिकी के जनक:- विलियम बेटसन
Quantitative characters:-
- These are expressed as quantities.
- They are polygenetic i.e. one trait is controlled by multiple genes.
- The environment has a great influence on traits.
- They show continuous variation.
- These traits are normally distributed in the population.
Example:- Animal metabolism is controlled by a number of genes. The end product of metabolism is a good example of this type of trait. E.g. milk production, growth rate
Other Examples:-  Skin colour, Eye colour, Height, Weight
मात्रात्मक लक्षण:-
- ये मात्रा के रूप में अभिव्यक्त होते हैं।
- ये पॉलीजेनेटिक होते हैं अर्थात 1 लक्षण को अनेक जीनों के द्वारा नियंत्रित किया जाता है।
- इन पर वातावरण का बहुत अधिक प्रभाव होता है।
- ये सतत विभिन्नता प्रदर्शित करते हैं।
- समष्टि में इन लक्षणों का सामान्य वितरण होता है।
उदाहरण:- जन्तु उपापचय को अनेक जीनों के द्वारा नियंत्रित किया जाता है। उपापचय का अंतिम उत्पाद इसका अच्छा उदाहरण है। जैसे – दुग्ध उत्पादन, वृद्धि दर
अन्य उदाहरण:- त्वचा का रंग, आँखों का रंग, ऊंचाई, भार
Nitrogenous base:-
i. Purines:- Its structure consists of 2 hetero cyclic rings interconnected. One 6-membered ring is connected to another 5-membered ring.
Examples - A (Adenine), G (Guanine)
ii. Pyrimidines:- It has only one hetero cyclic ring in its structure. It is a 6-membered ring.
Examples - C (Cytosine), U (Uracil), T (Thymine)
नाइट्रोजनी क्षार:-
i. प्यूरिन्स:- इसकी संरचना में 2 विषम चक्रीय वलय आपस में जुड़े रहते हैं। एक 6 सदस्यी  वलय  दूसरे 5 सदस्यी वलय से जुड़ा रहता है।
उदाहरण  - A (Adenine), G (Guanine)
ii. पीरीमीडीन्स:- इसकी संरचना में केवल एक विषम चक्रीय वलय होता है।यह एक 6 सदस्यी   वलय होता है। 
उदाहरण  - C (Cytosine), U (Uracil), T (Thymine)
Co - dominance:- When a cross is made between two pure parents, the character of both the parents are appeared separately and equally in the offspring of the F1 generation to produce a new character. This changes the phenotypic ratio in the F2 generation. This is called co-dominance.
Examples:- 
i. Colour of skin in cattles:-
ii. AB blood group in humans:-
सहप्रभाविता:- जब दो शुद्ध जनकों के मध्य क्रॉस कराते हैं तो F1 पीढ़ी की संततियों में दोनों जनकों के लक्षण समान मात्रा में अलग – अलग प्रकट होते हैं जिससे एक नया लक्षण प्रकट होता है। इससे F2 पीढ़ी में लक्षण प्रारूप अनुपात परिवर्तित हो जाते हैं। इसे सहप्रभाविता कहते हैं।
उदाहरण:- 
i. पशुओं में चमड़ी का रंग:-
ii. मनुष्य में AB रक्त समूह:-
Inhibitory factors:- It is a dominant allele which has no character of its own. But inhibit the expression of the another non-allele. In this, the phenotypic ratio is changed to 13 : 3.
Example:- Color of leaves in paddy
अवरोधी कारक:- यह एक प्रभावी युग्म विकल्पी होता है जिसका खुद का कोई लक्षण प्रारूप नहीं होता है। परन्तु दूसरे अयुग्म विकल्पी की अभिव्यक्ति को रोक देता है। इसमें लक्षण प्रारूप अनुपात परिवर्तित हो जाता है। इसमें लक्षण प्रारूप अनुपात      13 : 3 आता है।
उदाहरण:- धान में पत्तियों का रंग

असत्यगुणिता (Aneuploidy):-

   परिभाषा(Definition):- सामान्यतया जीव की प्रत्येक कायिक कोशिका के जीनोम में गुणसूत्रों की संख्या निश्चित होती है। यदि जीनोम में 1 या 2 गुणसूत्रों की संख्या में कमी या वृद्धि हो जाये तो इसे असत्यगुणिता कहते हैं। यह अधिकतर जंतुओं में ही पायी जाती है। पादपों में बहुत कम देखने को मिलती है।

(Generally, the number of chromosomes in the genome of each somatic cell of an organism is fixed. If there is a decrease or increase in the number of 1 or 2 chromosomes in the genome, it is called as aneuploidy. It is found mostly in animals. It is rarely seen in plants.)

   यह 2 प्रकार की होती है (It is of 2 types):-

a. अधोगुणिता (Hypoploidy):- 

i. Nullysomy = (2n – 2):-

- Mutant of Ear in wheat: Dwarf, Female fertile, Male sterile, awn less (तूड़ रहित)

ii. Monosomy = (2n – 1):-

-  Turner Syndrome (44+X0)

iii. Double monosomy = (2n – 1 – 1)

b. अधिगुणिता (Hyperploidy):- 

i. Trisomy = (2n + 1):-

- Klinefelter Syndrome (44+XXY )

- Jacob Syndrome (44+XYY)

- Patau Syndrome (47, 13 double)

- Edward Syndrome (47, 18 double)

- Down Syndrome (47, 21 double)

ii. Double trisomy = (2n + 1 + 1)

iii. Tetrasomy = (2n + 2)

Sex - influenced characters:- Such traits whose genes are present on autosomes. They expressed equally in the homozygous stage in both males and females. But in the heterozygous stage, they express differently in males and females.
Example:-  Baldness in humans
लिंग प्रभावित लक्षण:- ऐसे लक्षण जिन्हें अभिव्यक्त करने वाले जीन कायिक गुणसूत्रों पर उपस्थित होते हैं। समयुग्मजी अवस्था में नर व मादा में समान रूप से प्रकट होते हैं। परन्तु विषमयुग्मनज अवस्था में नर व मादा में अभिव्यक्ति के दौरान भिन्नता प्रदर्शित करते हैं, Sex Influenced Traits कहलाते हैं।
उदाहरण:- मनुष्य में गंजापन (Baldness in humans)
Dominance:- Such a relationship found between alleles of a gene in which one allele at the same position is expressed instead of the other allele is called dominant. The allele which expresses is called the dominant allele. The allele which is not expressed is called recessive allele.
प्रभाविता:- एक जीन के युग्मविकल्पियों के मध्य पाया जाने वाला ऐसा सम्बंध जिसमें समान स्थिति पर एक युग्म विकल्पी दूसरे युग्मविकल्पी की बजाय अभिव्यक्त होता है, प्रभाविता कहलाती है। जो युग्म विकल्पी अभिव्यक्त होता है, उसे प्रभावी युग्म विकल्पी कहते हैं। जो युग्मविकल्पी अभिव्यक्त नहीं होता है, उसे अप्रभावी युग्म विकल्पी कहते हैं।