2010 - 11 Old Paper Definitions (PPHYS - 311)
1. Root Pressure:- When the absorbed water reaches the root xylem, a pressure develops here which lift the water up to some height in the xylem. This is called the root pressure. It develops when the water content of the soil is high and the rate of transpiration is low. The root pressure develops when active absorption occurs at night.
मूल दाब:- जब अवशोषित जल मूल के जाइलम में पहुंचता है तो यहाँ एक दाब विकसित होता है जो जल को जाइलम में कुछ ऊंचाई तक ले जाता है। इसे मूल दाब कहते हैं। यह तब विकसित होता है जब मृदा में जल की मात्रा अधिक होती है और वाष्पोत्सर्जन की दर कम होती है। रात्रि में जब सक्रिय अवशोषण होता है तब मूल दाब विकसित होता है।
2. Photophosphorylation:- The synthesis of ATP by cells (in mitochondria & chloroplasts) is called phosphorylation. Photophosphorylation is the synthesis of ATP from ADP in chloroplasts in presence of light. It occurs in 2 ways: Non- cyclic and Cyclic.
प्रकाशफोस्फोरिलीकरण:- कोशिकाओं द्वारा ATP के संश्लेषण को फॉस्फोरिलीकरण कहा जाता है। यह माइटोकॉन्ड्रिया और क्लोरोप्लास्ट में होता है। प्रकाश की उपस्थिति में क्लोरोप्लास्ट में ADP से ATP के संश्लेषण को फॉस्फोरिलीकरण कहते हैं। यह 2 तरीकों से होता है: अचक्रीय और चक्रीय।
3. Physiological drought:- It is expressed as a 'deficiency of water, not covering plant needs'. It means the state of soil and water in plants limiting plant growth and plant production.
कार्यिकीय सूखा:- इसे जल की कमी के रूप में व्यक्त किया जाता है जो पौधों की जरूरतों को पूरा नहीं कर पाती है इसका अर्थ यह है कि मृदा व पौधों में जल की स्थिति जो पौधों की वृद्धि और पौधों के उत्पादन को सीमित करती है।
4. Water Pottential:- Osmotic movement of water takes place by a driving force which is the difference between free energies of water on two sides of the semi-permeable membrane. Free energy for per mole of non-electrolyte is known as chemical potential. It is denoted by greek letter Psi (Ψ). For water, chemical potential is known as water potential and denoted by Ψw. Free energy of water increases with increase in temperature.
जल विभव:- जल की परासरणीय गति एक प्रेरक बल द्वारा होती है जो अर्ध-पारगम्य झिल्ली के दो ओर जल की मुक्त ऊर्जा के बीच का अंतर है। गैर-इलेक्ट्रोलाइट के प्रति मोल के लिए मुक्त ऊर्जा को रासायनिक विभव के रूप में जाना जाता है। इसे ग्रीक अक्षर साई (Ψ) द्वारा निरूपित किया जाता है। जल के लिए, रासायनिक विभव को जल विभव के रूप में जाना जाता है और इसे Ψw द्वारा दर्शाया जाता है। तापमान में वृद्धि के साथ जल की मुक्त ऊर्जा बढ़ती है।
5. Red drop and Emersion Effect (Emersion Enhancement Effect):-
i. Red Drop Effect:- When the plant is given only far-red light, there is a major drop in the rate of photosynthesis. This is called the red drop effect. This is due to PS-II not working.
ii. Emersion Effect (Emersion Enhancement Effect):- When red and Far red light are given to the plant simultaneously, the rate of photosynthesis increases.
Red light = 680nm
Far red light = 700nm
रेड ड्रॉप और इमर्जन प्रभाव (इमर्जन एनहान्समेंट प्रभाव):-
i. रेड ड्रॉप प्रभाव:- जब पौधे को केवल दूरलाल प्रकाश दिया जाता है तो प्रकाशसंश्लेषण की दर में एक बड़ी गिरावट आती है। इसे रेड ड्रॉप प्रभाव कहते हैं। यह PS - II के कार्य नहीं करने के कारण होता है।
ii. इमर्जन प्रभाव (इमर्जन एनहान्समेंट प्रभाव):- जब पौधे को लाल व दूरलाल प्रकाश एक साथ दिये जाते हैं तो प्रकाश संश्लेषण की दर में वृद्धि हो जाती है।
लाल प्रकाश = 680nm
दूरलाल प्रकाश = 700nm
6. Criteria of Essentiality:- For an element be regarded as an essential nutrient, it must satisfy the following criteria -
i. A deficiency of an essential nutrient element makes it impossible for the plant to complete the vegetative or reproductive stage of its life cycle.
ii. The deficiency of an element is very specific to the element in question and deficiency can be corrected /prevented only by supplying that particular element.
iii. The element must directly be involved in the nutrition and metabolism of the plant.
अनिवार्यता के मानक:- एक तत्व को आवश्यक पोषक तत्व मानने के लिए उसे निम्नलिखित मानदंडों को पूरा करना चाहिए -
i. एक आवश्यक पोषक तत्व की कमी से पौधे के लिए अपने जीवन चक्र के कायिक या जनन अवस्था को पूरा करना असंभव हो जाता है।
ii. किसी तत्व की कमी तत्व के लिए बहुत विशिष्ट होती है और कमी को उस विशेष तत्व की आपूर्ति करके ही पूरा किया जा सकता है।
iii. तत्व को सीधे पौधे के पोषण और उपापचय में शामिल होना चाहिए।
7. Respiratory Quotient:- The volume of carbon dioxide released over the volume of oxygen absorbed during respiration, is called respiratory quotient.
श्वसन गुणांक:- श्वसन के दौरान अवशोषित ऑक्सीजन की मात्रा पर उत्पन्न कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा को श्वसन गुणांक कहा जाता है। यह श्वसन पदार्थ की प्रकृति के बारे में बताता है।
8. Importance of Iron micronutrient in plants:-
- Plants obtain iron in the form of ferric ions (Fe3+).
- It is required in larger amounts in comparison to other micronutrients.
- It is a main constituent of proteins involved in the transfer of electrons like ferredoxin and cytochromes.
- It is reversibly oxidized from Fe2+ to Fe3+ during electron transfer.
- It activates catalase enzyme, and is essential for the formation of chlorophyll.
पौधों में लौह तत्व की महत्ता:-
- पौधे फैरिक आयनों (Fe3 +) के रूप में आयरन प्राप्त करते हैं।
- अन्य सूक्ष्म पोषक तत्वों की तुलना में बड़ी मात्रा में इसकी आवश्यकता होती है।
- यह ऐसी प्रोटीन्स का एक मुख्य घटक है जो इलेक्ट्रॉनों के स्थानांतरण में भाग लेती है जैसे फेरेडोक्सिन और साइटोक्रोम।
- यह इलेक्ट्रॉन स्थानांतरण के दौरान Fe2+ से Fe3+ में उत्क्रमणीय रूप से ऑक्सीकृत होता है।
- यह कैटालेज एंजाइम को सक्रिय करता है और क्लोरोफिल के निर्माण के लिए आवश्यक होता है।
9. Growth curve:- Typical growth pattern of an annual plant is divided into three phases.
i. Lag period of growth:- During this period the growth rate is quite slow
because it is the initial stage of growth.
ii. Log period of growth:- During this period, the growth rate is maximum and
reaches the top because at this stage the cell division and physiological
processes are quite fast.
i. Lag period of growth:- इस अवधि के दौरान वृद्धि दर काफी धीमी होती है क्योंकि
यह वृद्धि प्रारम्भिक अवस्था है।
ii. Log period of growth:- इस अवधि के दौरान, वृद्धि दर अधिकतम होती है और शीर्ष पर
पहुंचती है क्योंकि इस अवस्था पर कोशिका विभाजन और कार्यिकीय प्रक्रियाएं काफी
तीव्र होती हैं।




.png)
.png)
.bmp)