General Introduction of Plants (पौधों का सामान्य परिचय):-
Biology (जीवविज्ञान):- It is a branch of science that deals with living organisms and vital processes.
(यह विज्ञान की एक शाखा है जिसमें जीवित जीवों और जैविक प्रक्रियाओं का अध्ययन किया जाता है।)
Gr. - bios = life (जीवन)
logos = study (अध्ययन)
- Father of Biology (जीवविज्ञान का जनक):- Aristotle (अरस्तु)
- Term "Biology" was given by:- Lamarck
(शब्द "Biology" दिया गया था:- लैमार्क द्वारा)
Biology is further divided into two main branches:-
(जीव विज्ञान को आगे 2 मुख्य शाखाओं में विभाजित किया गया है:-)
1. Botany (वनस्पति विज्ञान):- It is the branch of Biology that deals with the study of plants.
(यह जीव विज्ञान की एक शाखा है जिसमें पौधों का अध्ययन किया जाता है।)
Gr. - botane = herb (शाक)
boskein = to graze (चरना)
bous = cattle (पशु)
Father of Botany (वनस्पति विज्ञान का जनक):- Theophrastus (थियोफ्रेस्टस)
Botany is futher divided into two branches:-
(वनस्पति विज्ञान को आगे 2 शाखाओं में विभाजित किया गया है:-)
a. Pure Botany (शुद्ध या मौलिक वनस्पति विज्ञान):- It is the branch of Botany that deals with the study of plants in their natural form.
(यह वनस्पति विज्ञान की एक शाखा है जिसमें पौधों का अध्ययन उनके प्राकृतिक रूप में किया जाता है।)
i. Plant Morphology (पादप आकारिकी)
ii. Plant Anatomy (पादप औतिकी)
iii. Plant Physiology (पादप कार्यिकी)
iv. Ecology (पारिस्थितिकी)
v. Plant Pathology (पादप रोग विज्ञान)
vi. Taxonomy (वर्गिकी)
vii. Embryology (भ्रौणिकी)
viii. Paleobotany (पादप जीवाश्म विज्ञान)
ix. Genetics (आनुवंशिकी)
b. Applied Botany (अनुप्रयुक्त वनस्पति विज्ञान):- It is the branch of Botany that deals with the study of plants for economic ways in which plants can be utilized.
(यह वनस्पति विज्ञान की एक शाखा है जिसमें पौधों का पौधों का अध्ययन आर्थिक लाभ प्राप्त करने के लिए किया जाता है।)
i. Agronomy (सस्य विज्ञान):- Study of Field Crops (खेत फसलों का अध्ययन)
ii. Horticulture (बागवानी):- Study of Fruits and Vegetables (फलों व सब्जियों का अध्ययन)
iii. Arboriculture (वृक्ष विज्ञान):- Study of Ornamental plants (सजावटी वृक्षों का अध्ययन)
iv. Silviculture (वन विज्ञान):- Study of wild tree products (जंगली वृक्ष उत्पादों का अध्ययन)
v. Pharmacology (भेषज गुण विज्ञान):- Study of effect of drugs on living beings (औषधियों के जीवित जीवों पर प्रभाव का अध्ययन)
2. Zoology (जन्तु विज्ञान):- It is the branch of Biology that deals with the study of animals.
(यह जीव विज्ञान की एक शाखा है जिसमें जंतुओं का अध्ययन किया जाता है।)
Gr. - zoon = animal (जन्तु)
logos = study (अध्ययन)
Father of Zoology (जन्तु विज्ञान का जनक):- Aristotle (अरस्तु)
Note (नोट):- Most of the biological words are from Latin language as all scientific names of all organisms are in Latin language. Secondly biological words from Greek language.
(जीव विज्ञान के अधिकांश शब्द लैटिन भाषा से लिए गए हैं जैसे कि सभी जीवों के वैज्ञानिक नाम लैटिन भाषा में हैं। दूसरे नंबर पर जीव विज्ञान के शब्द ग्रीक भाषा से लिए गए हैं।)
Plants versus Animals (पौधे बनाम जन्तु):-
Plants (पौधे):- Plants are autotrophic, if heterotrophic they absorb the food material.
(पौधे स्वपोषी होते हैं, यदि विषमपोषी हो तो वे भोजन सामग्री को अवशोषित करते हैं।)
Animals (जन्तु):- Animals are heterotrophic and engulf the food material, if autotrophic they also engulf the food material.
(जन्तु विषमपोषी होते हैं और वे भोजन सामग्री को निगलते हैं, यदि स्वपोषी हो तो वे भी भोजन सामाग्री को निगलते हैं।)

.bmp)
Five Kingdom System (पाँच जगत अवधारणा):- R. H. Whittaker divide all the living organisms into 5 kingdoms-
(R. H. व्हीटेकर ने सभी जीवित जीवों को 5 जगतों में विभाजित किया है - )
Plant Kingdom (पादप जगत):- It includes all the plants. It is furthe divided into 2 groups -
(इसमें सभी पौधे आते हैं। इसे आगे 2 समूहों में विभाजित किया गया है - )
1. Cryptogamia (क्रिप्टोगेमिया):- Cryptogams are plants that reproduce by spores, without flowers or seeds.
(क्रिप्टोगेम्स ऐसे पौधे होते हैं जो पुष्प जा बीजों का निर्माण किए बिना बीजाणुओं द्वारा जनन करते हैं।)
Gr. - cryptos = hidden (छुपा हुआ)
gamos = fertilization (निषेचन)
(Non - flowering plants) (अपुष्पीय पौधे)
(Lower plants) (निम्न पादप)
It is further divided into 3 groups:-
(इसे आगे 3 समूहों विभाजित किया गया है -)
i. Thallophyta (थैलोफाइटा):- These are undifferentiated plants. It means they are not differentiated into root, stem and leaves.
(ये अविभेदित पौधे होते हैं। अर्थात ये जड़ तना और पत्ती में विभेदित नहीं होते हैं।)
Gr. - thallon = undifferentiated (अविभेदित)
phyton = plant (पौधा)
ii. Bryophyta (ब्रायोफाइटा):- These plants lack true roots, instead they possess rhizoids. It comprises the mosses and liverworts.
(इन पौधों में सत्य जड़ों का अभाव होता है, इसके स्थान पर इनमें राइजोइड्स पाये जाते हैं। इसमें मौस व लीवरवर्ट आते हैं।)
Gr. - bryos = moss (मौस)
phyton = plant (पौधा)
iii. Pteridophyta (टेरिडोफाइटा):- These are feather like plants called as ferns. they possess vascular tissue xylem and phloem.
(ये पंख समान पौधे होते हैं जिन्हें फर्न कहते हैं। इनमें संवहन ऊत्तक जाइलम व फ्लोएम पाये जाते हैं। )
Gr. - pteron = feather (पंख)
phyton = plant (पौधा)
2. Phanerogamia (फेनरोगेमिया):- Phanerogams are plants that reproduce by flowers or seeds.
(फेनरोगेम्स ऐसे पौधे होते हैं जो पुष्पों या बीजों द्वारा जनन करते हैं।)
Gr. - phaneros = visible (दृश्य)
gamos = fertilization (निषेचन)
(Flowering plants) (पुष्पीय पौधे)
(Higher plants) (उच्च पादप)
i. Gymnosperms (अनावृतबीजी):- These are vascular plants that reproduce by means of exposed seeds.
(ये संवहनी पौधे होते हैं जो नग्न बीजों द्वारा जनन करते हैं।)
Gr. - gymnos = naked (नग्न)
sperma = seed (बीज)
(Fruitless plants) (फल रहित पौधे)
ii. Angiosperms (आवृतबीजी):- These are vascular plants that reproduce by means of covered seeds.
(ये संवहनी पौधे होते हैं जो आवरित बीजों द्वारा जनन करते हैं।)
Gr. - angion = covered (आवरित)
sperma = seed (बीज)
(Fruited plants) (फल युक्त पौधे)
Life Cycle of Plants (पौधों का जीवन चक्र):- There are 2 types of generations in whole plant kingdom -
(सम्पूर्ण पादप जगत में 2 प्रकार की पीढ़ियाँ पायी जाती हैं -)
i. Gametophyte युग्मकोदभिद (n):- It is a haploid plant form that produce gametes.
(यह अगुणित पादप रूप है जो युग्मक उत्पन्न करता है।)
Gr. - gametos = gamete (युग्मक)
phyton = plant (पौधा)
ii. Sporophyte बीजाणुदभिद (2n):- It is a dipolid plant form that produce meiospores.
(यह द्विगुणित पादप रूप है जो अर्धसूत्री बीजाणु उत्पन्न करता है।)
Gr. - sporos = spore (बीजाणु)
phyton = plant (पौधा)
There are 3 main points which are to be discussed in the life cycle of a typical plant:-
(एक आदर्श पादप के जीवन चक्र में 3 मुख्य बिन्दुओं की चर्चा की जा सकती है -)
1. Main plant body (मुख्य पादप शरीर)
2. Types of life cycle (जीवन चक्र का प्रकार)
3. Alternation of generation (पीढ़ी एकांतरण)
1. Main plant body (मुख्य पादप शरीर):- It is a generation which is visible and survive for most of the time of life cycle of a plant.
(यह एक ऐसी पीढ़ी है जो दिखाई देती है और एक पादप के जीवन चक्र के अधिकांश समय तक जीवित रहती है।)
- Sprophyte is absent in most of the Thallophytes.
(अधिकांश थैलोफाइट्स में बीजाणुदभिद पीढ़ी अनुपस्थित होती है।)
- In Bryophytes sporophyte remain dependent on gametophyte completely or partially.
(ब्रायोफाइट्स में बीजाणुदभिद पूर्णतया या आंशिक रूप से युग्मकोदभिद पर निर्भर रहती है।)
- In Pteridophytes both gametophyte and sporophyte remain independent from each other.
(टेरिडोफाइट्स में दोनों युग्मकोदभिद व बीजाणुदभिद एक दूसरे से पूर्णतया स्वतंत्र होते हैं।)
- In Gymnosperms gametophyte is reduced to a few cells and remain completely dependent on sporophyte.
(अनावृतबीजी पौधों में युग्मकोदभिद ह्रासित होकर केवल कुछ कोशिकाओं तक ही सीमित होता है और पूर्णतया बीजाणुदभिद पर निर्भर रहता है।)
- In Angiosperms gametophyte is absent.
(आवृतबीजी पौधों में युग्मकोदभिद अनुपस्थित होता है।)
2. Types of life cycle (जीवन चक्र का प्रकार):- There are 4 types of life cycle in plant kingdom -
(पादप जगत में 4 प्रकार का जीवन चक्र पाया जाता है -)
a. Haplontic हैप्लोंटिक (n):- When there is only one free living plant body in the life cycle and which is haploid in nature. Eg.- Thallophytes
(जब जीवन चक्र में केवल एक स्वतंत्र पादप शरीर होता है और वह प्रकृति में अगुणित होता है। उदाहरण - थैलोफाइट्स)
b. Haplo - Diplontic हैप्लो - डिप्लोन्टिक (n - 2n):- When there are 2 free living plant bodies in the life cycle and main plant body is haploid and other is diploid. Eg.- Bryophytes
(जब जीवन चक्र में दो स्वतंत्र पादप शरीर होते हैं और मुख्य पादप शरीर अगुणित व अन्य द्विगुणित होता है। उदाहरण - ब्रायोफाइट्स)
c. Diplo - Haplontic डिप्लो - हेप्लोंटिक (2n - n):- When there are 2 free living plant bodies in the life cycle and main plant body is diploid and other is haploid. Eg.- Pteridophytes, Gymnosperms
(जब जीवन चक्र में दो स्वतंत्र पादप शरीर होते हैं और मुख्य पादप शरीर द्विगुणित व अन्य अगुणित होता है। उदाहरण - टेरिडोफाइट्स, अनावृतबीजी)
d. Diplontic डिप्लोन्टिक (2n):- When there is only one free living plant body in the life cycle and which is diploid in nature. Eg.- Angiosperms
(जब जीवन चक्र में केवल एक स्वतंत्र पादप शरीर होता है और वह प्रकृति में द्विगुणित होता है। उदाहरण - आवृतबीजी)
3. Alternation of generation (पीढ़ी एकांतरण):- It is a type of life cycle in which subsequent generations of plants alternate between diploid and haploid plant bodies. It is of 2 types -
(जब पौधे के जीवन चक्र में अगुणित व द्विगुणित पीढ़ियाँ पीढ़ियाँ एकांतरित रूप से पुनरावर्तित होती हैं तो इसे पीढ़ी एकांतरण कहते हैं। या 2 प्रकार का होता है -)
a. Isomorphic (समरूपी):- When both generations are similar in external morphology. Eg.- Ectocarpus
(जब दोनों पीढ़ियाँ बाह्य आकारिकी में एक समान होती हैं। उदाहरण - Ectocarpus)
b. Heteromorphic (विषमरूपी):- When both generations are different in external morphology. Eg. Bryophytes, Pteridophytes
(जब दोनों पीढ़ियाँ बाह्य आकारिकी में एक समान होती हैं। उदाहरण - ब्रायोफाइट्स, टेरिडोफाइट्स)
Sex Organs in Plants (पौधों में जननांग):- There are 2 types of sex organs in plants -
(पौधों में 2 प्रकार के जननांग होते हैं -)
1. Male sex organ (नर जननांग)
2. Female sex organ (मादा जननांग)
1. Male sex organ ((नर जननांग)):- It is always called as antheridium.
(इसे हमेशा पुंधानी (antheridium) कहते हैं।)
- In Thallophytes it is unicellular or multicellular but always non - jacketed.
(थैलोफाइट्स में यह एककोशिकीय या बहुकोशिकीय होती है परन्तु हमेशा जैकेट रहित होती है।)
- In Bryophytes and Pteridophytes it is multicellular and jacketed.
(ब्रायोफाइट्स व टेरिडोफाइट्स में यह बहुकोशिकीय व जैकेट युक्त होती है।)
- In Gymnosperms and Angiosperms it is absent.
(अनावृतबीजी व आवृतबीजी पौधों में यह अनुपस्थित होती है।)
2. Female sex organ (मादा जननांग):- It is of 2 types - (यह 2 प्रकार का होता है -)
a. Oogonium (अंडधानी):- It is unicellular and non - jacketed. But if multicellular, then all the cells are fertile. Eg.- Thallophytes
(यह एककोशिकीय व जैकेट रहित होती है। परन्तु यदि बहुकोशिकीय हो तो सभी कोशिकाएं जननक्षम होती हैं। उदाहरण - थैलोफाइट्स)
b. Archegonium (स्त्रीधानी):- It is multicellular and jacketed. But only one cell is fertile, which is called egg cell. Eg.- Bryophytes, Pteridophytes, Gymnosperms.
(यह बहुकोशिकीय व जैकेट युक्त होती है। परन्तु केवल एक कोशिका जननक्षम होती है जिसे अण्ड कोशिका कहते हैं। उदाहरण - ब्रायोफाइट्स, टेरिडोफाइट्स, अनावृतबीजी)
Note (नोट):- Archegonium is absent in Angiosperms.
(आवृतबीजी पौधों में स्त्रीधानी अनुपस्थित होती है।)
Note (नोट):- In plants sex organs show retrogressive evolution. It means simplicity in sex organs is increased when we go from lower plants to higher plants.
(पौधों में जननांग प्रतिगामी विकास प्रदर्शित करते हैं। अर्थात जब हम निम्न पादपों से उच्च पादपों की ओर जाते हैं तो जननांगों में सरलता बढ़ती जाती है।)
Fertilization in plants (पौधों में निषेचन):- There are 2 types of fertilization in plant kibgdom -
(पादप जगत में 2 प्रकार का निषेचन होता है -)
1. Zoodiogamy (जन्तु निषेचन):- Here male gametes are motile like animals. These male gametes move in aquatic medium and reach to the egg for fertilization. Eg.- Lower plants
(यहाँ नर युग्मक जंतुओं के समान गतिशील होते हैं। ये नर युग्मक जलीय माध्यम में गति करते हैं और अण्ड कोशिका तक पहुँचकर निषेचन करते हैं। उदाहरण - निम्न पादप)
2. Siphonogamy (नाल निषेचन):- Here male gametes are non - motile. Hence pollen tube carry male nuclei to the egg cell for fertilization. Eg.- Higher plants
(यहाँ नर युग्मक अगतिशील होते हैं। अत: परागनाल नर केन्द्रकों को अण्ड कोशिका तक लेकर जाती है ताकि निषेचन हो सके। उदाहरण - उच्च पादप)