Brief history of Microbiology: Major contributions of Leuwenhoek, Pasteur, Koch and Metchinkoff
सूक्ष्मजीव विज्ञान (Microbiology):-
> Microbiology is the study of living organisms of microscopic size.
(सूक्ष्मजीव विज्ञान सूक्ष्म आकार के जीवों का अध्ययन है।)
> The term microbiology was given by French chemist Louis Pasteur.
(माइक्रोबायोलॉजी शब्द फ्रांसीसी रसायनज्ञ लुई पाश्चर द्वारा दिया गया था।)
> The term microbe was first used by Sedillot (1878).
[माइक्रोब शब्द का प्रयोग सबसे पहले सेडिलोट (1878) द्वारा किया गया था।]
> The two main branches of microbiology are:-
(सूक्ष्मजीव विज्ञान की दो मुख्य शाखाएँ हैं: -)
i. जीवाणु विज्ञान (Bacteriology)
ii. विषाणु विज्ञान (Virology)
1. Antonie van Leeuwenhoek (1632-1723):-
> He was resident of Delft, Holland (Netherland).
[वह डेल्फ़्ट, हॉलैंड (नीदरलैंड) का रहने वाला था।]
> एनिमलक्यूल्स (Animalcules):- He was the first person to observe and accurately describe microorganisms (bacteria and protozoa) called ‘animalcules’ (little animals) in 1676.
[वह 1676 में 'एनिमलक्यूल्स' (छोटे जन्तु) कहे जाने वाले सूक्ष्मजीवों (जीवाणुओं व प्रोटोजोआ) का अवलोकन करने वाले और सटीक वर्णन करने वाला पहला व्यक्ति था।]
> सूक्ष्मदर्शी (Microscopes):- He constructed over 250 small powerful microscopes that could magnify around 50-300 times.
(इन्होंने 250 से अधिक छोटे शक्तिशाली सूक्ष्मदर्शियों का निर्माण किया जो लगभग 50-300 गुना आवर्धन कर सकते थे।)
> He is considered as the:-
(इन्हें माना जाता है: -)
i. सूक्ष्मजीव विज्ञान का जनक (Father of microbiology)
ii. जीवाणु विज्ञान का जनक (Father of bacteriology)
iii. प्रोटो जन्तु विज्ञान का जनक (Father of protozoology or protistology)
2. Louis Pasteur (1822 - 1895):-
> Louis Pasteur is known as the:-
(लुई पाश्चर को जाना जाता है:-)
i. आधुनिक सूक्ष्मजीव विज्ञान का जनक (Father of Modern Microbiology)
ii. आधुनिक जीवाणु विज्ञान का जनक (Father of Modern Bacteriology)
> किण्वन (Fermentation):- He has proposed the principles of fermentation for the preservation of food.
(इन्होंने भोजन के परिरक्षण के लिए किण्वन के सिद्धांत प्रतिपादित किए।)
> निर्जमीकरण तकनीक (Sterilization technique):- He introduced sterilization techniques and developed steam sterilizers, hot air oven, and autoclave.
(इन्होंने निर्जमीकरण तकनीकों की शुरुआत की और भाप निर्जमीकारक, गर्म हवा ओवन और आटोक्लेव विकसित किए।)
> पाश्चुरीकरण (Pateurization):- He described the method of pasteurization of milk.
(इन्होंने दूध के पाश्चुरीकरण की विधि बताई।)
> टीकाकरण (Vaccination):- He had also contributed for designing the vaccines against several diseases such as anthrax, fowl cholera, and rabies.
(इन्होंने एंथ्रेक्स, मुर्गे का हैजा और रेबीज जैसे कई रोगों के प्रति टीकों को डिजाइन करने में भी योगदान दिया था।)
> रोग का रोगाणु सिद्धान्त (Germ theory of disease):- He disproved the theory of spontaneous generation of disease and postulated the ‘germ theory of disease’. He stated that disease cannot be caused by bad air or vapor, but it is produced by the microorganisms present in the air.
(इन्होंने रोग के स्वत: उत्पन्न होने के सिद्धांत का खंडन किया और 'रोग के रोगाणु सिद्धांत' को प्रतिपादित किया। इन्होंने कहा कि रोग खराब हवा या वाष्प के कारण नहीं हो सकता है, परन्तु यह हवा में मौजूद सूक्ष्मजीवों द्वारा उत्पन्न होता है।)
> द्रव माध्यम अवधारणा (Liquid media concept):- He used liquid nutrient medium to grow microorganisms, which is called as broth.
(इन्होंने सूक्ष्मजीवों की वृद्धि के लिए द्रव पोषक माध्यम का उपयोग किया जिसे ब्रोथ कहते हैं।)
> संस्थापक (Founder):- He was the founder of the Pasteur Institute, Paris.
(वह पाश्चर संस्थान, पेरिस के संस्थापक थे।)
3. Robert Koch (1843 - 1910):-
> He was a German physician and microbiologist.
(वह एक जर्मन चिकित्सक और सूक्ष्म जीवविज्ञानी थे।)
> ठोस माध्यम अवधारणा (Solid media concept):- He used solid media for the culture of bacteria. Eilshemius Hesse, the wife of Walther Hesse, one of Koch’s assistants had suggested the use of agar as a solidifying agent.
(उन्होंने जीवाणुओं के संवर्धन के लिए ठोस माध्यम का उपयोग किया। कोच के सहायकों में से एक, वाल्दर हीज की पत्नी इलशेमियस हीज ने अगार को एक ठोसकारी कारक के रूप में उपयोग करने का सुझाव दिया था।)
> जीवाणुओं का पृथक्करण (Isolation of Bacteria):- He also introduced methods for isolation of bacteria in pure culture.
(इन्होंने शुद्ध संवर्धन में बैक्टीरिया को पृथक करने की विधियों की भी शुरुआत की।)
> गतिशीलता (Motility):- He described the hanging drop method for testing motility.
(इन्होंने गतिशीलता परीक्षण के लिए लटकन बूँद विधि का वर्णन किया।)
> आधुनिक जीवाणु विज्ञान के संस्थापक (Founder of Modern Bacteriology):- He discovered bacteria such as the anthrax bacilli, tubercle bacilli, and cholera bacilli. As the discoverer of the specific causative agents of deadly infectious diseases including tuberculosis, cholera, and anthrax, he is regarded as one of the main founders of modern bacteriology.
(इन्होंने एंथ्रेक्स बेसिलाई, ट्यूबरकल बेसिलाई और हैजा बेसिलाई जैसे जीवाणुओं की खोज की। तपेदिक, हैजा और एंथ्रेक्स जैसे घातक संक्रामक रोगों के विशिष्ट रोगकारकों के खोजकर्ता के रूप में, उन्हें आधुनिक जीवाणु विज्ञान के मुख्य संस्थापकों में से एक माना जाता है।)
> अभिरंजन तकनीक (Staining technique):- He introduced staining techniques by using aniline dye.
(इन्होंने एनिलीन अभिरंजक का उपयोग करके अभिरंजन की तकनीक की तकनीक को विकसित किया।)
> कोच की घटना (Koch’s phenomenon):- Robert Koch observed that guinea pigs already infected with tubercle bacillus developed a hypersensitivity reaction when injected with tubercle bacilli or its protein. This reaction is called Koch’s phenomenon.
(रॉबर्ट कोच ने देखा कि पहले से ही ट्यूबरकल बेसिलस से संक्रमित गिनी पिग्स को ट्यूबरकल बेसिलाई या उसकी प्रोटीन का इंजेक्शन लगाने पर वे अतिसंवेदनशीलता प्रतिक्रिया विकसित कर लेते हैं। इस प्रतिक्रिया को कोच की घटना कहा जाता है।)
> कोच के अभिधारणायें (Koch’s postulates):- According to Koch’s postulates, a microorganism can be accepted as the causative agent of an infectious disease only if the following conditions are fulfilled:
(कोच की अभिधारणाओं के अनुसार, एक सूक्ष्मजीव को एक संक्रामक रोग के रोगकारक के रूप में तभी स्वीकार किया जा सकता है जब निम्नलिखित शर्तें पूरी हों:)
i. The microorganism should be constantly associated with the lesions of the disease.
(सूक्ष्मजीव स्थायी रूप से रोग के घावों से संबन्धित होना चाहिए।)
ii. It should be possible to isolate the micro-organisms in pure culture from the lesions of the disease.
(रोग के घावों से सूक्ष्म जीवों को शुद्ध संवर्धन में पृथक करना संभव होना चाहिए।)
iii. The same disease must result when the isolated microorganism is inoculated into a suitable laboratory animal.
(जब पृथक किए गए सूक्ष्मजीव को एक उपयुक्त प्रयोगशाला जन्तु में डाला जाता है तो वही रोग परिणाम के रूप में उत्पन्न होना चाहिए।)
iv. It should be possible to re-isolate the micro-organisms in pure culture from the lesions produced in the experimental animals.
(प्रायोगिक जंतुओं में उत्पन्न घावों से सूक्ष्म जीवों को शुद्ध संवर्धन में फिर से पृथक करना संभव होना चाहिए।)
Note (नोट):- An additional fifth criterion was introduced subsequently which states that antibodies to the causative organism should be demonstrable in the patient’s serum.
(एक अतिरिक्त पाँचवीं अभिधारणा बाद में पेश की गई थी, जिसमें कहा गया था कि रोगी के सीरम में रोगकारक के प्रति एंटीबॉडी उत्पन्न होनी चाहिए।)
> कोच की अवधारणाओं के अपवाद (Exceptions to Koch’s postulates):- It is observed that it is not always possible to apply these postulates to study all human diseases. There are some bacteria that do not satisfy all the four criteria of Koch’s postulates. Those organisms are:
(यह देखा गया है कि सभी मानव रोगों का अध्ययन करने के लिए इन अभिधारणाओं को लागू करना हमेशा संभव नहीं होता है। कुछ जीवाणु ऐसे होते हैं जो कोच की अभिधारणाओं की सभी चार शर्तों को पूरा नहीं करते हैं। ये जीव हैं:)
i. Mycobacterium leprae and Treponema pallidum:- They cannot be grown in vitro; however can be maintained in animals.
(इन्हें इन कृत्रिम परिस्थितियों में नहीं उगाया जा सकता है; हालांकि इन्हें जंतुओं में अनुरक्षित किया जा सकता है।)
ii. Neisseria gonorrhoeae:- There is no animal model; however, bacteria can be grown in vitro.
(इसका कोई जन्तु मॉडल नहीं है; हालाँकि, इन जीवाणुओं को कृत्रिम परिस्थितियों में उगाया जा सकता है।)
> कोच की आण्विक अवधारणायें (Molecular Koch’s postulates):- It was a modification of Koch’s postulates by Stanley Falkow. He stated that the gene (coding for virulence) of a microorganism should satisfy all the criteria of Koch’s postulates rather than the microorganism itself.
[यह स्टेनले फाल्को के द्वारा कोच के सिद्धांतों का एक रूपान्तरण था। इन्होंने कहा कि एक सूक्ष्मजीव के जीन (संक्रमणता के लिए कोडिंग) को सूक्ष्मजीव की बजाय कोच की अभिधारणाओं की सभी शर्तों को पूरा करना चाहिए।]
4. Elie Metchnikoff (1845-1916):-
> He was a Russian zoologist best known for his pioneering research in immunology. He was a comparative zoologist from the village of Kharkov in modern-day Ukraine.
(वे एक रूसी जन्तु वैज्ञानिक थे जो प्रतिरक्षा विज्ञान में अपने अग्रणी शोध के लिए जाने जाते थे। वे आधुनिक यूक्रेन के खार्कीव गांव के एक तुलनात्मक जन्तु वैज्ञानिक थे।)
> भक्षाणुक सिद्धान्त (Phagocytic theory):- He proposed the phagocytic theory of immunity in 1883.
(इन्होंने 1883 में प्रतिरक्षा के भक्षाणुक सिद्धांत का प्रस्ताव रखा।)
> कोशिकीय प्रतिरक्षा (Cellular defense):- He is credited with first recognizing phagocytosis as an important cellular defense strategy.
(इन्हें सबसे पहले एक महत्वपूर्ण कोशिकीय प्रतिरक्षा रणनीति के रूप में भक्षाणुक्रिया को पहचानने का श्रेय दिया जाता है।)
> सहज प्रतिरक्षा (Innate immunity):- He discovered the process of phagocytosis and provided the initial descriptions of innate immunity. He confirmed that phagocytosis by neutrophils (“microcytes”) and macrophages was an essential part of the innate immune response in humans. He promulgated the idea of cell-mediated immunity as a defense against specific sets of microbial pathogens in 1884.
(इन्होंने भक्षाणुक्रिया की प्रक्रिया की खोज की और सहज प्रतिरक्षा का प्रारंभिक विवरण प्रदान किया। इन्होंने पुष्टि की कि न्यूट्रोफिल ("माइक्रोसाइट्स") और मैक्रोफेजस द्वारा भक्षाणुक्रिया मनुष्यों में सहज प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया का एक अनिवार्य हिस्सा है। इन्होंने 1884 में सूक्ष्मजीव रोगजनकों के विशिष्ट समूहों के प्रति बचाव के रूप में कोशिका-मध्यस्थ प्रतिरक्षा के विचार को प्रख्यापित किया।)
> जनक (Father):- He is called the father of cellular immunology for his studies on phagocytosis.
(भक्षाणुक्रिया पर उनके अध्ययन के लिए उन्हें कोशिकीय प्रतिरक्षा विज्ञान का जनक कहा जाता है।)
> स्टारफिश अध्ययन (Starfish study):- He reasoned that this highly advantageous host defense he observed in starfish mesenchymal cells would be found in higher species as well.
(इन्होंने तर्क दिया कि स्टारफिश मीजेनकाइमल कोशिकाओं में उन्होंने जो अत्यधिक लाभप्रद परपोषी प्रतिरक्षा देखी, वह उच्च प्रजातियों में भी पाई जाती है।)
> WBC प्रतिक्रिया (WBC activity):- He discovered that some blood leukocytes, white blood cells (WBC) protect against disease by engulfing disease causing bacteria. These cells were called phagocytes and the process phagocytosis. Thus human blood cells also confer immunity, referred to as cellular immunity.
[इन्होंने पाया कि कुछ रक्त ल्यूकोसाइट्स, श्वेत रक्त कणिकाएँ (WBC) रोग उत्पन्न करने वाले जीवाणुओं का भक्षण करके रोग से बचाती हैं। इन कोशिकाओं को भक्षाणु कोशिकाएं और प्रक्रिया को भक्षाणुक्रिया कहा गया। इस प्रकार मानव रक्त कोशिकाएं भी प्रतिरक्षा प्रदान करती हैं, जिसे कोशिकीय प्रतिरक्षा कहा जाता है।]
> नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize):- Metchnikoff and Ehrlich shared the Nobel Prize in 1908 for their descriptions of cellular and humoral immunity, respectively.
(Metchnikoff और Ehrlich ने 1908 में क्रमशः कोशिकीय और ह्यूमोरल प्रतिरक्षा के अपने विस्तृत विवरण के लिए नोबेल पुरस्कार साझा किया।)