Carbohydrates: Classification, occurrence structure and functions of monosaccharides, oligosaccharides and polysaccharides including starch, cellulose, pectin and chitin
General Introduction (सामान्य परिचय):-
• Introduction (परिचय):- Carbohydrates are poly hydroxy carbonyl compounds.
(कार्बोहाइड्रेट्स बहु हाइड्रोक्सी कार्बोनिल यौगिक होते हैं।)
• Common Formula (सामान्य सूत्र) = [CH2O]n
• Claude Bernard discovered carbohydrates in 1856. He discovered the starch-like substance glycogen found in muscles and liver.
(Claude Bernard ने 1856 में कार्बोहाइड्रेट्स की खोज की। इसने स्टार्च समान पदार्थ ग्लाइकोजन की खोज की थी जो मांसपेशियों व लीवर में पाया जाता है।)
Classification of Carbohydrates (कार्बोहाइड्रेट्स का वर्गीकरण):- 3 classes- (3 वर्ग)
a. Monosaccharides (मोनोसैकेराइड्स)
b. Oligosaccharides (ओलिगोसैकेराइड्स)
c. Polysaccharides (पॉलीसैकेराइड्स)
a. Monosaccharides (मोनोसैकेराइड्स):-
• Simplest carbohydrates.
(सबसे सरल होते हैं।)
• They are also called as sugars.
(इन्हें शर्करा भी कहते हैं।)
• The taste is sweet, crystalline and soluble in water.
(स्वाद में मीठे, क्रिस्टलीय व जल में घुलनशील होते हैं।)
• They do not hydrolyses.
(इनका जल अपघटन नहीं हो सकता।)
• They all are reducing sugars.
(ये अपचायी प्रकृति के होते हैं।)
• There are of 2 types depending on the type of functional group:-
(क्रियात्मक समूह के प्रकार के आधार पर ये 2 प्रकार के होते हैं:-)
i. Aldose Sugar (एल्डोज शर्करा):- They consist -CHO group.
(-CHO समूह युक्त होते हैं।)
ii. Ketose Sugar (कीटोज शर्करा):- They consist =C=O group.
(-C=O समूह युक्त होते हैं।)
• Depending on the number of carbon atoms, they are of several types:-
(कार्बन परमाणुओं की संख्या के आधार पर ये कई प्रकार के होते हैं:-)
i. Triose Sugar (ट्रायोज शर्करा):- C3H6O3(3 Carbons) Example:- Glyceraldehyde, Dihydroxyacetone
[C3H6O3 (3 कार्बन) उदाहरण:- ग्लिसरेल्डिहाइड, डाइहाइड्रोक्सी एसीटोन]
ii. Tetrose Sugar (टेट्रोज शर्करा):- C4H8O4 (4 Carbons) Example:- Erythrose
[C4H8O4 (4 कार्बन) उदाहरण:- एरिथ्रोज]
iii. Pentose Sugar (पेंटोज शर्करा):- C5H10O5 (5 Carbons) Example:- Ribose, Deoxyribose, Ribulose, Xylose, Xylulose, Arabinose
[C5H10O5 (5 कार्बन) उदाहरण:- राइबोज, डिऑक्सीराइबोज, राइबुलोज, जाइलोज, जाइलुलोज, एरेबिनोज]
iv. Hexose Sugar (हेक्सोज शर्करा):- C6H12O6 (6 Carbons) Example:- Glucose, Galactose, Fructose, Manose
[C6H12O6 (6 कार्बन) उदाहरण:- ग्लूकोज, गेलेक्टोज, फ्रक्टोज, मैनोज ]
v. Heptose Sugar (हेप्टोज शर्करा):- C7H14O7 (7 Carbons) Example:- Sedoheptulose
[C7H14O7 (7 कार्बन) उदाहरण:- सीडोहेप्टुलोज ]
b. ओलिगोसैकेराइड्स (Oligosaccharides):-
• 2 – 10 मोनोसैकेराइड इकाइयाँ आपस में ग्लाइकोसाइडिक बंधों द्वारा जुड़ी रहती हैं।
(2 - 10 monosaccharide units are interconnected by glycosidic bonds.)
• इन्हें शर्करा भी कहते हैं।
(They are also called as sugars.)
• स्वाद में मीठे, क्रिस्टलीय व जल में घुलनशील होते हैं।
(The taste is sweet, crystalline and soluble in water.)
• इनका जल अपघटन होने पर मोनोसैकेराइड इकाइयाँ प्राप्त होती हैं।
(Upon hydrolysis they gives monosaccarides units.)
• ये अपचायी प्रकृति के हो भी सकते हैं और नहीं भी हैं।
(They may or may not be of reducing nature.)
• मोनोसैकेराइड इकाइयों की संख्या के आधार पर कई प्रकार के होते हैं:-
(They are of several types depending on the number of monosaccharide units:-)
i. डाइसैकेराइड्स (Disaccharides):- C12H22O11
2 मोनोसैकेराइड इकाइयाँ आपस में जुड़ी रहती हैं।
(2 monosaccharide units are interlinked together by a single glycosidic bond.)
उदाहरण:- सुक्रोज (अनापचायी), माल्टोज (अपचायी), लैक्टोज (अपचायी)
[Example:- Sucrose (Non-reducing), Maltose (Reducing), Lactose (Reducing)]
ii. ट्राईसैकेराइड्स (Trisaccharides):- C18H32O16
3 मोनोसैकेराइड इकाइयाँ आपस में जुड़ी रहती हैं।
(3 monosaccharide units are interlinked together by 2 glycosidic bonds.)
उदाहरण:- रेफीनोज, जेन्शिएनोज
(Examples: - Refinose, Gentianose)
c. पॉलीसैकेराइड्स (Polysaccharides):-
• हजारों की संख्या में मोनोसैकेराइड इकाइयाँ आपस में ग्लाइकोसाइडिक बंधों द्वारा जुड़कर शाखित या अशाखित श्रंखलायें बनाती हैं।
(Thousands of monosaccharide units are joined together by glycosidic bonds to form branched or unbranched chains.)
• इन्हें अशर्करा भी कहते हैं।
(They are also called as non-sugars.)
• स्वादहीन, अक्रिस्टलीय व जल में अघुलनशील होते हैं।
(They are tasteless, acrystalline and insoluble in water.)
• इनका जल अपघटन होने पर मोनोसैकेराइड इकाइयाँ प्राप्त होती हैं।
(Monosaccharide units are obtained upon their hydrolysis.)
• ये अनापचायी प्रकृति के होते हैं।
(They are non-reducing in nature.)
• कार्य के आधार पर ये दो प्रकार के होते हैं:-
(These are of two types depending upon the function:-)
i. संरचनात्मक पॉलीसैकेराइड्स (Structural Polysaccharides):-
सेलुलोज, हेमीसेलुलोज, काइटिन, पेक्टिन, गम, म्यूसिलेज
(Cellulose, Hemicellulose, Chitin, Pectin, Gum, Mucilage)
ii. संग्रहित पॉलीसैकेराइड्स (Storage Polysaccharides):-
स्टार्च, ग्लाइकोजन, इन्युलिन
(Starch, Glycogen, Inulin)
मोनोसैकेराइड्स की संरचना (Structure of Monosaccharides):-
मोनोसैकेराइड्स 2 प्रकार की संरचना प्रदर्शित करते हैं:-
(Monosaccharides represents 2 types of structure:-)
1. रेखीय संरचना (Linear Structure)
2. वलय संरचना (Ring Structure)
1. रेखीय संरचना (Linear Structure):- इसे Fischer Projection Formula भी कहते हैं। एल्डोज व कीटोज शर्करा में रेखीय संरचना निर्माण के नियम भिन्न भिन्न होते हैं।
(It is also called as Fischer Projection Formula. The rules of linear structure formation in aldose and ketose sugars vary.)
a. एल्डोज की रेखीय संरचना (Linear Structure of Aldoses)
b. कीटोज की रेखीय संरचना (Linear Structure of Ketoses)
a. एल्डोज की रेखीय संरचना
(It has the following rules of structure formation:-)
i. C1 कार्बन हमेशा एल्डिहाइड (-CHO) होता है।
[C1 carbon is always aldehyde (-CHO).]
ii. अंतिम कार्बन हमेशा प्राथमिक एल्कोहल (-CH2OH) होता है।
(The last carbon is always primary alcohol (-CH2OH).)
iii. अंतिम कार्बन से ठीक पहले वाला कार्बन असममित कार्बन होता है जो D या L रूप को निर्धारित करता है।
(The second last carbon is the asymmetric carbon that determines the D or L form.)
D – रूप:- असममित कार्बन पर – OH समूह दायीं ओर होता है।
(D - form:- On the asymmetric carbon - OH group is on the right side.)
L – रूप:- असममित कार्बन पर – OH समूह बायीं ओर होता है।
(L - form:- On the asymmetric carbon - OH group is on the left side.)
iv. शेष सभी कार्बन पर समूहों की व्यवस्था शर्करा के प्रकार को प्रदर्शित करती है।
(The arrangement of the groups on all remaining carbons represents the type of sugar.)
उदाहरण (Example):-
i. ग्लिसरेल्डीहाइड की संरचना:-
(Structure of Glyceraldehyde:-)
ii. राइबोज की संरचना:-
(Structure of Structure:-)
iii. ग्लूकोज
(Structure of Glucose: -OH is located on the left side at C3.)
iv. मैनोज की संरचना:- C2 व C3 पर -OH बायीं ओर स्थित होते हैं।
(The structure of Manose: -OH on C2 and C3 are located on the left side.)
v. गेलेक्टोज
(The structure of Galactose: -OH on C3 and C4 are located on the left side.)
b. कीटोज की रेखीय संरचना
(It has the following rules for structure formation: -)
i. C1 कार्बन हमेशा प्राथमिक एल्कोहल (-CH2OH) होता है।
[C1 carbon is always the primary alcohol (-CH2OH).]
ii. C2 कार्बन हमेशा कीटोन (=C=O) होता है।
[C2 carbon is always ketone (= C = O).]
iii. अंतिम कार्बन हमेशा प्राथमिक एल्कोहल (-CH2OH) होता है।
[The last carbon is always primary alcohol (-CH2OH).]
iv. अंतिम कार्बन से ठीक पहले वाला कार्बन असममित कार्बन होता है जो D या L रूप को निर्धारित करता है।
(The second last carbon is the asymmetric carbon that determines the D or L form.)
D – रूप:- असममित कार्बन पर – OH समूह दायीं ओर होता है।
(On the asymmetric carbon - OH group is on the right side.)
L – रूप:- असममित कार्बन पर – OH समूह बायीं ओर होता है।
(On the asymmetric carbon - OH group is on the left side.)
v. शेष सभी कार्बन पर समूहों की व्यवस्था शर्करा के प्रकार को प्रदर्शित करती है।
(The arrangement of the groups on all remaining carbons represents the type of sugar.)
उदाहरण (Examples):-
i. डाइहाइड्रोक्सीएसीटोन की संरचना:- इसका D या L रूप नहीं होता है।
(Structure of dihydroxyacetone: - It does not have D or L form.)
ii. साइकोज की संरचना:-
(Structure of Psicose)
iii. फ्रक्टोज की संरचना:- C3 पर -OH बायीं ओर स्थित होता है।
(Structure of Fructose: -OH at C3 is located on the left side.)
iv. टैगाटोज की संरचना:- C3 व C4 पर -OH बायीं ओर स्थित होते हैं।
(Structure of Tagatose: -OH on C3 and C4 are located on the left side.)
v. सोरबोज की संरचना:- C4 पर -OH बायीं ओर स्थित होता है।
(Structure of Sorbose: -OH at C4 is located on the left side.)
Note:- पादपों में पायी जाने वाली अधिकांश शर्करायेँ D रूप में उपस्थित होती हैं।
(Most of the sugars found in plants are present in D form.)
2. वलय संरचना (Ring Structure):- इसे Haworth Projection Formula भी कहते हैं। कार्बोहाइड्रेट्स की वलय संरचना में 2 प्रकार के वलय बनते हैं:-
(It is also called Haworth Projection Formula. In ring structure of carbohydrates, 2 types of rings are formed: -)
i. पायरेनोज वलय (Pyranose Ring)
ii. फ्यूरेनोज वलय (Furanose Ring)
i. पायरेनोज वलय (Pyranose Ring):- 6 सदस्यी वलय है जिसमें 5 C व 1 O होता है। जैसा कि नीचे diagram में प्रदर्शित किया गया है।
(This is a 6-member ring consisting of 5 C and 1 O. As shown in the diagram below.)
ii. फ्यूरेनोज वलय (Furanose Ring):- 5 सदस्यी वलय है जिसमें 4 C व 1 O होता है। जैसा कि नीचे diagram में प्रदर्शित किया गया है।
(This is a 5-member ring consisting of 4 C and 1 O. As shown in the diagram below.)
• एल्डोज व कीटोज शर्करा में वलय संरचना निर्माण के नियम भिन्न भिन्न होते हैं।
(In aldose and ketose sugars, the rules of formation of ring structure vary.)
a. एल्डोज की वलय संरचना (Ring Structure of Aldoses)
b. कीटोज की वलय संरचना (Ring Structure of Ketoses)
a. एल्डोज की वलय संरचना
(Anomeric carbon is reacted with asymmetric carbon at the time of formation of ring structure from linear structure. In this action, the O atom gets shared between the two carbon atoms. The structure thus formed is called hemiacetal. The ring structure develops only from this hemiacetal. As shown in the diagram below.)
इसके निर्माण के निम्न नियम हैं:-
(It has the following rules for structure formation: -)
i. C1 कार्बन पर –OH समूह की स्थिति शर्करा के α व β – रूप को प्रदर्शित करती है।
(The position of the –OH group on C1 carbon represents the α and β-forms of the sugars.)
α – रूप:- OH नीचे की ओर होता है।
(OH is downward.)
β – रूप:- OH ऊपर की ओर होता है।
(OH is upward.)
ii. C5 कार्बन पर –CH2OH समूह हमेशा ऊपर की ओर होता है।
(The –CH2OH group on C5 carbon is always upward.)
iii. C-2,3,4, कार्बन पर समूहों की स्थिति रेखीय संरचना के अनुसार होती है। बायीं ओर के समूह ऊपर की ओर तथा दायीं ओर के समूह नीचे की ओर रहते हैं।
(The positions of the groups on C-2,3,4, carbon are according to the linear structure. The groups on the left side are upwards and the groups on the right side remain downwards.)
उदाहरण (Examples):-
i. ग्लूकोज की संरचना:-
(Structure of Glucose)
ii. गेलेक्टोज की संरचना:-
(Structure of Galactose)
iii. मैनोज की संरचना:-
(Structure of Manose)
b. कीटोज की वलय संरचना
(Anomeric carbon is reacted with asymmetric carbon at the time of formation of ring structure from linear structure. In this action, the O atom gets shared between the two carbon atoms. The structure thus formed is called hemiketal. The ring structure develops from this hemiketal itself. As shown in the diagram below.)
इसके निर्माण के निम्न नियम हैं:-
(It has the following rules for structure formation: -)
i. C2 कार्बन पर –OH समूह की स्थिति शर्करा के α व β – रूप को प्रदर्शित करती है।
(The position of the –OH group on C2 carbon represents the α and β-forms of the sugars.)
α – रूप:- OH नीचे की ओर होता है।
(OH is downward.)
β – रूप:- OH ऊपर की ओर होता है।
(OH is upward.)
ii. C5 कार्बन पर –CH2OH समूह हमेशा ऊपर की ओर होता है।
(The –CH2OH group on C5 carbon is always upward.)
iii. C-3,4, कार्बन पर समूहों की स्थिति रेखीय संरचना के अनुसार होती है। बायीं ओर के समूह ऊपर की ओर तथा दायीं ओर के समूह नीचे की ओर रहते हैं।
(The positions of the groups on C-3,4, carbon are according to the linear structure. The groups on the left side are upwards and the groups on the right side remain downwards.)
उदाहरण (Example):- फ्रक्टोज की संरचना:-
(Structure of Fructose:-)
म्यूटारोटेशन (Mutarotation):-
• एनोमर्स (Anomers):-
ऐसे चक्रीय मोनोसैकेराइड्स जो एक दूसरे से एनोमेरिक कार्बन पर –OH समूह की स्थिति में भिन्नता रखते हैं, एनोमर्स कहलाते हैं।
(Such cyclic monosaccharides that differ from each other in the position of the –OH group on anomeric carbon are called anomers.)
• एनोमेरिक कार्बन (Anomeric Carbon):-
एल्डोज में (In Aldoses)= C1
कीटोज में (In Ketoses)= C2
उदाहरण (Examples):-
α-D ग्लूकोज व β-D ग्लूकोज,
(α-D Glucose and β-D Glucose,)
α-D फ्रक्टोज व β-D फ्रक्टोज
(α-D Fructose and β-D Fructose)
• म्यूटारोटेशन (Mutarotation):-
दो एनोमर्स के आपस में अंतरपरिवर्तन की प्रक्रिया को ही म्यूटारोटेशन कहते हैं।
(The process of interchange of two anomers is called mutarotation.)
डाइसैकेराइड्स की संरचना (Structure of Disaccharides):-
1. माल्टोज (Maltose):- इसमें α - ग्लूकोज का एक अणु α – 1,4 ग्लाइकोसाइडिक बंध के द्वारा दूसरे α – ग्लूकोज अणु के साथ जुड़ा रहता है।
(In maltose two molecules of α - Glucose are joint together through α – 1,4 glycosidic bond.)
2. लैक्टोज (Lactose):- इसमें β - गेलेक्टोज का एक अणु β – 1,4 ग्लाइकोसाइडिक बंध के द्वारा α – ग्लूकोज अणु के साथ जुड़ा रहता है।
(In lactose one molecule of β - Galactose joint with one molecule of α – Glucose through β – 1,4 glycosidic bond.)
3. सुक्रोज (Sucrose):- इसमें α - ग्लूकोज का एक अणु α – 1,2 ग्लाइकोसाइडिक बंध के द्वारा β – फ्रक्टोज अणु के साथ जुड़ा रहता है।
(In sucrose one molecule of α - Glucose joint with one molecule of β – Fructose through α – 1,2 glycosidic bond.)
4. ट्रिहैलोज (Trehalose):- यह अनापचायी शर्करा है। यह कीटों के हीमोलिम्फ में पायी जाने वाली मुख्य शर्करा है। इसमें α - ग्लूकोज का एक अणु α – 1,1 ग्लाइकोसाइडिक बंध के द्वारा β-ग्लूकोज अणु के साथ जुड़ा रहता है।
(Trehalose is a non-reducing sugar. This is main sugar found in haemolymph of insects. In Trehalose one molecule of α - Glucose joint with one molecule of β – Glucose through α – 1,1 glycosidic bond.)
5. सैलोबीओज (Cellobiose):- यह सेलुलोज के जल अपघटन से बनती है। इसमें 𝛃 - ग्लूकोज का एक अणु 𝛃 – 1,4 ग्लाइकोसाइडिक बंध के द्वारा β – ग्लूकोज अणु के साथ जुड़ा रहता है।
(This is the product of hydrolysis of cellulose. In Cellobiose two molecules of β - Glucose are joint together through β – 1,4 glycosidic bond.)
6. आइसोमाल्टोज (Isomaltose):- यह डेक्सट्रेन के जल अपघटन से बनती है। इसमें α - ग्लूकोज का एक अणु α – 1,6 ग्लाइकोसाइडिक बंध के द्वारा α - ग्लूकोज अणु के साथ जुड़ा रहता है।
(This is the product of hydrolysis of Dextran. In Isomaltose two molecules of α - Glucose are joint together through α – 1,6 glycosidic bond.)
पॉलीसैकेराइड्स की संरचना (Structure of Disaccharides and Polysaccharides):-
1. सेलुलोज (Cellulose):- यह β - ग्लूकोज का एक अशाखित बहुलक है। जिसमें ग्लूकोज के अणु आपस में β – 1,4 ग्लाइकोसाइडिक बंध के द्वारा जुड़े रहते हैं।
(This is an unbranched polymer of β - Glucose. Molecules of β - Glucose joint together through β – 1,4 glycosidic bond.)
2. काइटिन (Chitin):- इसकी संरचना सेलूलोज की संरचना के समान होती है। अंतर केवल इतना है की इसमें प्रत्येक β – ग्लूकोज के अणु में C2 कार्बन पर OH समूह के स्थान पर एसिटामिडो समूह उपस्थित होता है।
(Structure of chitin is just similar to structure of cellulose. But the only difference is that each β - Glucose molecule bear acetamido group at 2 number carbon instead of -OH group.)
3. ग्लाइकोजन (Glycogen):- यह α-ग्लूकोज का शाखित बहुलक है। शाखा बिन्दु पर α-1,6 ग्लाइकोसाइडिक बंध व श्रंखला में α-1,4 ग्लाइकोसाइडिक बंध उपस्थित होता है।
(This is a branched polymer of α- Glucose. α-1,6 glycosidic bond is found at branch point while other glucose molecules in main chain and branches are joint together through α-1,4 glycosidic bond.)
4. स्टार्च (Starch):- यह एमाइलोज व एमाइलोपेक्टिन का मिश्रण होते हैं।
(This is a mixture of amylose and amylopectin.)
a. एमाइलोज (Amylose):- यह α -ग्लूकोज का अशाखित बहुलक है। जिसमें α –ग्लूकोज के अणु आपस में α-1,4 ग्लाइकोसाइडिक बंध के द्वारा आपस में जुड़े रहते हैं।
(This is an unbranched polymer of α - Glucose. Molecules of α - Glucose joint together through α – 1,4 glycosidic bond.)
b. एमाइलोपेक्टिन (Amylopectin):- यह α –ग्लूकोज का शाखित बहुलक है। इसकी संरचना ग्लाइकोजन की संरचना के समान होती है।
(This is a branched polymer of α - Glucose. Its structure is just similar to the structure of glycogen.)
5. इन्यूलीन (Inulin):- यह 𝛃 –फ्रक्टोज का अशाखित बहुलक है। जिसमें 𝛃 –फ्रक्टोज के अणु आपस में 𝛃-1,2 ग्लाइकोसाइडिक बंध के द्वारा आपस में जुड़े रहते हैं।
(This is an unbranched polymer of 𝛃 – Fructose. Molecules of 𝛃 – Fructose joint together through 𝛃 – 1,2 glycosidic bond.)
Functions of Carbohydrates (कार्बोहाइड्रेट्स के कार्य):-
1. ऊर्जा स्त्रोत (Energy Source):- भोजन में उपस्थित कार्बोहाइड्रेट्स का आहारनाल में पाचन होता है जिससे ग्लूकोज जैसे मोनोसैकेराइड्स बनते हैं। ग्लूकोज का अवशोषण होने से यह रक्त में पहुँच जाता है जिसे अब रक्त ग्लूकोज कहते हैं। रक्त के द्वारा ग्लूकोज को शरीर के विभिन्न ऊतकों, मांसपेशियों व मस्तिष्क तक पहुंचाया जाता है जहाँ यह श्वसन में ऊर्जा स्त्रोत की तरह कार्य करती है। इस प्रकार ग्लूकोज श्वसन अभिकारक है जो एक कार्बोहाइड्रेट है। इसके कोशिकाओं में श्वसन में उपयोग होने से ऊर्जा मिलती है।
(Digestion of carbohydrates present in the food is carried out in the alimentary canal, which produces monosaccharides such as glucose. Due to the absorption of glucose, it reaches the blood which is now called blood glucose. Glucose is transported through blood to various tissues of the body, muscles and brain where it acts as an energy source in respiration. Thus glucose is a respiratory substrate which is a carbohydrate. Cells get energy from being used of glucose in respiration.)
2. संग्रहित भोजन (Stored Food):-
पौधों में स्टार्च के रूप में तथा जंतुओं में ग्लाइकोजन के रूप में भोजन संग्रहित होता है। स्टार्च व ग्लाइकोजन दोनों कार्बोहाइड्रेट्स हैं। जब ऊर्जा स्त्रोत की आवश्यकता होती है तब इन पॉलीसैकेराइड्स का जल अपघटन होने से ग्लूकोज बनती है।
(Food is stored as starch in plants and as glycogen in animals. Both starch and glycogen are carbohydrates. When the energy source is needed, then the hydrolysis of these polysaccharides produces glucose.)
3. कोशिका भित्ति (Cell Wall):-
पौधों में सेलुलोज की, कवकों में काइटिन की तथा जीवाणुओं में पेप्टीडोग्लाइकेन की बनी कोशिका भित्ति पायी जाती है। सेलुलोज, काइटिन व पेप्टीडोग्लाइकेन तीनों कार्बोहाइड्रेट्स हैं।
(Cell wall made of cellulose in plants, of chitin in fungi and of peptidoglycan in bacteria. Cellulose, chitin and peptidoglycan all thee are carbohydrates.)
4. बाह्यकंकाल (Exoskeleton):- कीटों में काइटिन का बना बाह्य कंकाल पाया जाता है। काइटिन एक कार्बोहाइड्रेट है।
(Exokeleton of insects is made up of chitin. Chitin is a carbohydrate.)
5. सेलुलोज (Cellulose):- सेलुलोज एक कार्बोहाइड्रेट है। दीमक, घोंघे व जुगाली करने वाले पशुओं के लिए यह ऊर्जा का स्त्रोत है। मनुष्य इसे फर्नीचर, पेपर, ईंधन आदि के रूप में उपयोग करता है।
(Cellulose is a carbohydrate. It is a source of energy for termites, snails and ruminants. Humans use it as furniture, paper, fuel etc.)
6. हिपेरिन (Heparin):- यह एक कार्बोहाइड्रेट है जो जन्तुओं की रक्त वाहिनियों में रक्त को जमने से रोकता है। अर्थात यह एक थक्कारोधी (Anti-coagulant) पदार्थ है।
(It is a carbohydrate that prevents blood from clotting in the blood vessels of animals. That is, it is an anti-coagulant substance.)
7. पेक्टिन (Pectin):- यह भी एक कार्बोहाइड्रेट है।
(t is also a carbohydrate.)
i. यह कोशिका भित्ति की मैट्रिक्स बनाती है।
(It makes matrix of the cell wall.)
ii. Ca – पैक्टेट के रूप में Middle Lamella बनाती है।
(It makes middle lamella as Ca - pactate.)
iii. यह एक औधौगिक जेलीकरण कारक है।
(It is an commercial gelling agent.)
8. औषधीय महत्व (Medicinal Importance):- कुछ कार्बोहाइड्रेट्स के औषधीय व औधौगिक महत्व हैं:-
i. ईसबगोल का छिलका (Husk of Plantago ovata):- पादप के बीजों से छिलका (Husk) प्राप्त होता है जिससे Psyllium fiber बनता है जिसे laxative (रेचक) के रूप में जाना जाता है।
(The medicinal and commercial importance of some carbohydrates are:-
i. Husk of Plantago ovata: - The husk is obtained from the seeds of the plant, from which Psyllium fibers are formed which are known as laxative.)
ii. एलोवेरा का श्लेष्म (Mucilage of Aloe vera)
iii. एल्जिनिक अम्ल (Alginic Acid)
iv. अगार अगार (Agar Agar)
v. समुंद्री शैवालों का कैराजेनिन (Carragenin of Marine Algae)
































