Mucor
Mucor:-
वर्गीकरण (Classification):-
जगत (Kingdom) - माइसिटी (Myceteae)
प्रभाग (Division) - एमैस्टिगोमाइकोटा (Amastigomycota)
उपप्रभाग (Sub-division) - जाइगोमाइकोटीना (Zygomycotina)
वर्ग (Class) - जाइगोमाइसिटीज (Zygomycetes)
गण (Order) - म्यूकोरेल्स (Mucorales)
कुल (Family) - म्यूकोरेसी (Mucoraceae)
वंश (Genus) - Mucor
महत्वपूर्ण जातियाँ (Important Species):-
- Mucor is commonly called Bread mold or Black mould.
(Mucor को सामान्य भाषा में Bread mould या Black mould कहते हैं।)
- The genus Mucor includes several species.
(वंश Mucor में कई जातियां शामिल हैं।)
i. M. mucedo:- It grows on animal dung.
(पशुओं के गोबर में वृद्धि करता है।)
ii. M. javanicus:- It produces yeast in wine.
(शराब में खमीर पैदा करती है।)
iii. M pusillus:- It causes mycosis disease by infecting human lungs.
(मनुष्य के फेफड़ों में संक्रमण करके माइकोसिस रोग उत्पन्न करती है।)
iv. M. stolonifer:- It causes a disease called soft rot in sweet potato. In America, in 1917, a species named M. stolonifer caused soft rot disease in sweet potatoes kept in warehouses, which caused a huge loss of $ 50.9 million.
(शकरकंदी में soft rot नामक रोग उत्पन्न करती है। अमेरिका में सन 1917 में M. stolonifer नामक जाति ने भण्डार गृहों में रखी हुई शकरकन्द में soft rot रोग उत्पन्न किया जिससे 5 करोड़ 9 लाख डॉलर की भारी हानि हुई।)
आवास व स्वभाव (Habit and Habitat):-
- It is an obligate saprophyte distributed all around the world.
(यह विश्वभर में वितरित एक अविकल्पी मृतोपजीवी है।)
- It grows on jams, jellies, pickles, marmalade, chutney, sherbet, bread etc.
(यह जैम, जैली, अचार, मुरब्बा, चटनी, शर्बत, रोटी आदि खाध्य पदार्थों पर उगता है।)
थैलस संरचना (Thallus structure):-
- Aseptate and coenocytic hyphae.
(पट्ट रहित व सीनोसाइटिक कवक तन्तु।)
- Branched mycelium.
(शाखित कवकजाल।)
- Numerous vacuoles are found in the cytoplasm.
(कोशिकाद्रव्य में असंख्य रिक्तिकाएं पायी जाती हैं।)
जनन (Reproduction):- 3 types- (3 प्रकार-)
1. कायिक जनन (Vegetative reproduction)
2. अलैंगिक जनन (Asexual reproduction)
3. लैंगिक जनन (Sexual reproduction)
1. कायिक जनन (Vegetative reproduction):-
a. विखंडीभवन (Fragmentation):- As a result of some mechanical event the mycelium breaks up into segments. Each segment develops into a new mycelium.
(किसी यांत्रिक घटना के फलस्वरूप कवकजाल खण्डों में टूट जाता है। प्रत्येक खण्ड नया कवकजाल बना लेता है।)
b. क्लेमाइडोबीजाणु (Chlamydospores):- Coenocytic hypha is modified at some places into thick-walled segments called as chlamydospores.
(सीनोसाइटिक कवक तन्तु कुछ स्थानों पर मोटी भित्ति युक्त टुकड़ों में परिवर्तित हो जाता है जिन्हें क्लेमाइडोबीजाणु कहते हैं।)
c. Gemmae (जैमी):- Coenocytic hypha is modified at some places into thin-walled segments called as gemmae.
(सीनोसाइटिक कवक तन्तु कुछ स्थानों पर पतली भित्ति युक्त टुकड़ों में परिवर्तित हो जाता है जिन्हें जैमी कहते हैं।)
d. ओइडिया (Oidia):- Coenocytic hypha breaks into round segments called as oidea.
(सीनोसाइटिक कवक तन्तु गोल टुकड़ों में टूट जाता है जिन्हें ओइडिया कहते हैं।)
टोरूला अवस्था (Torulla stage):- In Mucor, when many oidia are formed in a chain, it appears just like budding in a yeast Torulla. This is called the "Torula stage".
(Mucor में जब अनेक ओइडिया एक श्रंखला में बनते हैं तो ऐसा प्रतीत होता है कि एक यीस्ट Torulla में मुकुलन हो रहा हो। इसे ही टोरूला अवस्था कहते हैं।)
2. अलैंगिक जनन (Asexual reproduction):- Asexual reproduction in Mucor is carried out by aplanospores, which are formed in the aplanosporangium.
(Mucor में अलैंगिक जनन अचलबीजाणुओं द्वारा होता है जो अचलबीजाणुधानी में बनते हैं।)
3. लैंगिक जनन (Sexual reproduction):- Plasmogamy in Mucor takes place by gametangial copulation and by direct fusion. Most of the species are heterothallic.
(Mucor में कोशिकाद्रव्य युग्मन युग्मकधानीय संलयन व प्रत्यक्ष युग्मन से होता है। अधिकांश जातियाँ विषमथैलिक होती हैं।)
अनिषेकजनन (Parthenogenesis):- Sometimes gametangia are not able to fuse. In this condition, the gametangium is directly surrounded by a thick wall and called as azygospore or parthenospore. At the appropriate time, it germinates and develops into a new mycelium.
कई बार युग्मकधानियाँ संलयित नहीं हो पाती हैं। एसी दशा में युग्मकधानी सीधे ही एक मोटी भित्ति से घिर जाती है जिसे एजाइगोबीजाणु या अनिषेकबीजाणु कहते हैं। उपयुक्त समय आने पर यह अंकुरित होकर नया कवकजाल बना लेता है।



.bmp)

.bmp)

.bmp)



