Brief history of Microbiology: Major contributions of Paul Ehrlich, Edward Jenner, Flemming and Waksman

1. Paul Ehrlich (1854-1915):-
जादुई गोली (Magic bullet):- Trypan Red dye with antimicrobial activity was referred to as a ‘magic bullet’. In 1904 he found that the dye Trypan Red was active against the trypanosome that causes African sleeping sickness and could be used therapeutically.
(रोगाणुरोधी क्रिया के कारण ट्रिपैन रेड डाई को 'जादुई गोली' कहा जाता था। 1904 में उन्होंने पाया कि डाई ट्रिपैन रेड ट्रिपैनोसोम के प्रति सक्रिय है जो अफ्रीकी नींद की बीमारी का कारण बनता है और चिकित्सीय रूप से उपयोग किया जा सकता है।)
साल्वरसन या आर्सेनोबेंज़ॉल (Salvarsan or Arsenobenzol):- Subsequently in 1910, Ehrlich in collaboration with Sakahiro Hata, a japanese physician, introduced the drug Salvarsan (arsenobenzol) as a treatment for syphilis caused by Treponema pallidum. 
(इसके बाद 1910 में, एहर्लिच ने एक जापानी चिकित्सक सकाहिरो हाटा के सहयोग से ट्रिपोनिमा पैलिडम के कारण होने वाले रोग सिफिलिस के उपचार के लिए साल्वरसन (आर्सेनोबेंज़ॉल) दवा की शुरुआत की।)

2. Edward Jenner (1749-1823):-
> An English physician was the first to prevent small pox. 
[चेचक (छोटी माता) की रोकथाम सबसे पहले इस अंग्रेज चिकित्सक ने की थी।]
> गोशीतला व चेचक (Cow pox and Small pox):- He was impressed by the observation that countryside milk maid who contacted cowpox while milking were subsequently immune to small pox.
(वह इस अवलोकन से प्रभावित थे कि ग्रामीण इलाकों की दुग्ध नौकरानी जो दूध दोहते समय गोशीतला से पीड़ित गाय के संपर्क में आई थी, बाद में चेचक के प्रति प्रतिरक्षित बन जाती थी।)
Note (नोट):- Cowpox is a milder disease caused by a virus closely related to small pox.
(गोशीतला, चेचक से निकटता से संबंधित एक वायरस के कारण गाय में होने वाला रोग है।)
चेचक का टीका (Small pox vaccine):- On May 14th , 1796 he proved that inoculating people with pus from cowpox lesions provided protection against small pox. Jenner in 1798, published his results on 23 successful vaccinators. 
(14 मई, 1796 को इन्होंने साबित किया कि चेचक के घावों से निकलने वाली मवाद का लोगों को टीका लगाने से चेचक से सुरक्षा मिलती है। जेनर ने 1798 में 23 सफल टीकाकारों पर अपने परिणाम प्रकाशित किए।)
एन्थ्रैक्स टीका व टीकाकरण (Anthrax vaccine and Vaccination):- Jenner’s experimental significance was realized by Pasteur who next applied this principle to the prevention of anthrax and it worked. He called the attenuated cultures vaccines (Vacca = cow) and the process as vaccination. 
[जेनर के प्रायोगिक महत्व को पाश्चर ने महसूस किया, जिन्होंने इस सिद्धांत को एंथ्रेक्स की रोकथाम के लिए लागू किया और इसमें सफलता मिली। उन्होंने क्षीण संवर्धनों को टीका (Vacca = गाय) और प्रक्रिया को टीकाकरण कहा।]

3. Alexander Flemming (1881-1955):-
> He was a Scottish physician and bacteriologist.
(वह एक स्कॉटिश चिकित्सक और जीवाणुविज्ञानी थे।)
आश्चर्यजनक दवा (Wonder drug):- The credit for the discovery of this first ‘wonder drug’ penicillin in 1929 goes to Sir Alexander Fleming.
(1929 में इस पहली 'आश्चर्यजनक दवा' पेनिसिलिन की खोज का श्रेय सर एलेक्जेंडर फ्लेमिंग को जाता है।)
आक्समिक खोज (Accidental discovery):-
- Fleming had been actually interested in searching something that would kill pathogens ever since working on wound infections during the first world war (1914-1918).
[प्रथम विश्व युद्ध (1914-1918) के दौरान घाव के संक्रमण पर कार्य करने के दौरान फ्लेमिंग वास्तव में कुछ ऐसा खोजने में रुचि रखते थे जो रोगजनकों को मार सके।]
- Antibiotics were discovered completely by accident in the 1920s, when a solid culture in a Petri dish (called a plate) of bacteria was left to sit around longer than usual. As will happen with any food source left sitting around, it became moldy, growing a patch of fuzzy fungus. The colonies in the area around the fungal colony were smaller in size and seemed to be growing poorly compared to the bacteria on the rest of the plate. The compound found to be responsible for this antibacterial action was named penicillin. 
[1920 के दशक में प्रतिजैविक दवाओं की पूरी तरह से आक्समिक रूप से खोज की गई थी, जब पेट्री डिश (जिसे प्लेट कहा जाता है) में जीवाणुओं के एक ठोस संवर्धन को सामान्य से अधिक समय तक ऐसे ही छोड़ दिया गया था। जैसा कि आसपास रखे किसी भी खाद्य पदार्थ के साथ होता है, इस पर रोयेंदार कवक के एक समूह के उगने से यह फफूंदी समान बन जाता है। कवक कॉलोनी के आसपास के क्षेत्र में जीवाणु कॉलोनियां आकार में छोटी थीं और शेष प्लेटों पर जीवाणुओं की तुलना में बहुत कम वृद्धि कर रही थीं। इस जीवाणुरोधी क्रिया के लिए जिम्मेदार पाए गए यौगिक को पेनिसिलिन नाम दिया गया था।]
उपयोग (Uses):- The first antibiotic, penicillin was later used to treat people suffering from a variety of bacterial infections and to prevent bacterial infection in burn victims, among many other applications.
(पहले प्रतिजैविक, पेनिसिलिन का उपयोग बाद में विभिन्न प्रकार के जीवाणु संक्रमण से पीड़ित लोगों के इलाज के लिए किया गया था और कई अन्य अनुप्रयोगों में जले हुए पीड़ितों में जीवाणु संक्रमण को रोकने के लिए किया गया था।) 

4. Selman Abraham Waksman (1888-1973):-
स्ट्रैप्टोमाइसिन (दूसरा प्रतिजैविक) Streptomycin (2nd Antibiotic):- Waksman at the Rutgers university, USA discovered another antibiotic, streptomycin produced by two strains of actinomycete, Streptomyces griseus in 1944. 
(अमेरिका के रटगर्स विश्वविद्यालय में वाक्समैन ने एक अन्य प्रतिजैविक, स्ट्रैप्टोमाइसिन की खोज की, जो 1944 में एक्टिनोमाइसीज, स्ट्रेप्टोमाइसीज ग्राइसियस के दो प्रभेदों द्वारा उत्पादित किया गया था।)
नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize):- Waksman received the noble prize in 1952 for his discovery of Streptomycin used in the treatment of tuberculosis, a bacterial disease caused by Mycobacterium tuberculosis (discovered by Robert Koch in 1882). 
[वाक्समैन को 1952 में माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरकुलोसिस (1882 में रॉबर्ट कोच द्वारा खोजी गई) के कारण होने वाले एक जीवाणु रोग, तपेदिक (टीबी) के उपचार में उपयोग किए जाने वाले स्ट्रैप्टोमाइसिन की खोज के लिए नोबल पुरस्कार मिला।]
अन्य प्रतिजैविक (Other Antibitics):- By 1950, three other microorganism were identified that produced antibiotics, such as -
(1950 तक, तीन अन्य सूक्ष्मजीवों की पहचान की गई जो प्रतिजैविकों का उत्पादन करते थे, जैसे -)
i. क्लोरेम्फेनिकोल या क्लोरोमाइसेटिन (Chloramphenicol or Chloromycetin):- It is obtained from Streptomyces venezuelae by Dr. Paul R. Burkholder in 1947.
(इसे 1947 में डॉ. पॉल आर. बर्कहोल्डर द्वारा स्ट्रैप्टोमाइसीज वेनेज़ुएली से प्राप्त किया गया था।)
ii. औरिओमाइसिन (Aureomycin):- It is obtained from Streptomyces aureofaciens by Dr. B.M. Dugger in 1948. 
(यह 1948 में डॉ. बी.एम. डगर द्वारा स्ट्रैप्टोमाइसीज ऑरियोफेसियंस से प्राप्त किया गया था।)
iii. टैरामाइसिन (Terramycin):- It is obtained from Streptomyces rimosus by Finlay, Hobby and collaborators in 1950.
(यह 1950 में फिनले, हॉबी और सहयोगियों द्वारा स्ट्रैप्टोमाइसीज राइमोसस से प्राप्त किया गया था।)