Economic importance of Fungi

कवकों के सामान्य आर्थिक महत्व (General Economic importance of Fungi):- Fungi have both positive and negative roles in our daily life. So they are our friends as well as enemy.
(हमारे दैनिक जीवन में कवक की सकारात्मक और नकारात्मक दोनों भूमिकाएँ होती हैं। अतः ये हमारे मित्र भी हैं और शत्रु भी।)
A. लाभदायक क्रियाएँ (Useful activities)
B. हानिकारक क्रियाएँ (Harmful activities)
A. लाभदायक क्रियाएँ (Useful activities):- Directly or indirectly fungi are beneficial to human being.
(प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से कवक मनुष्य के लिए लाभदायक होते हैं।)
1. औषधियों का निर्माण (Preparation of Medicine):- Different types of fungi are used in the production of important numbers of drugs. 
(महत्वपूर्ण संख्या में दवाओं के उत्पादन में विभिन्न प्रकार के कवकों का उपयोग किया जाता है।)
a. प्रतिजैविक (Antibiotics):- Antibiotics are the metabolic product of some micro-organisms which are active against other microorganism. Wonder drug Penicillin from Penicillium notatum, and drug Fusidin (Fusidic acid) from Fusidium coccineum.
[प्रतिजैविक कुछ सूक्ष्म जीवों के उपापचय उत्पाद हैं जो अन्य सूक्ष्मजीवों के प्रति सक्रिय होते हैं। Penicillium notatum से चमत्कारिक दवा पेनिसिलिन और Fusidium coccineum से फ्यूसिडिन (फ्यूसिडिक अम्ल)।]
b. विटामिन्स (Vitamins):- Vitamins are the micronutrients required for the growth of living organisms. Vitamin B-complex, Vitamin A and Vitamin B-12 are found respectively from Saccharomyces cerevisiae, and Eremothemium ashbyii.
(विटामिन जीवित जीवों की वृद्धि के लिए आवश्यक सूक्ष्म पोषक तत्व होते हैं। Saccharomyces cerevisiae, और Eremothemium ashbyii से क्रमशः विटामिन B-कॉम्प्लेक्स, विटामिन A और विटामिन B-12 पाए जाते हैं।)
c. स्टीरोइड्स (Steroid):- Rheumatic arthritis, allergy and some other diseases are con-trolled by steroid. Many fungi have the capacity to synthesize different steroids. Steroid like cortisone is produced by Aspergillus niger from plant glycosides by fermentation.
(रह्यूमेटिक गठिया, एलर्जी और कुछ अन्य रोगों को स्टेरॉइड से नियंत्रित किया जाता है। कई कवक में विभिन्न स्टेरॉइड को संश्लेषित करने की क्षमता होती है। Aspergillus niger द्वारा पादप ग्लाइकोसाइड्स से किण्वन द्वारा कोर्टिसोन जैसे स्टेरॉइड का उत्पादन किया जाता है।)
d. एल्केलोइड्स (Alkaloid):- Several alkaloids are produced and accumulated in the sclerotium of Claviceps purpurea which causes Ergot disease of rye. Out of several alkaloids, Ergometrine and its semisynthetic ana-logues like methyl ergometrine and methyl ergometrine maleate have notable uterine action; those control haemorrhage of mother during child’s birth, having side- effect with increase in blood pres-sure and decreased milk secretion. 
(Claviceps purpurea के स्क्लेरोशियम में कई ऐल्केलॉइड उत्पन्न और संचित होते हैं जो राई के Ergot रोग का कारण बनते हैं। कई ऐल्केलॉइड्स में से, Ergometrine और इसके अर्धसंश्लेषित एनालॉग्स जैसे methyl ergometrine व methyl ergometrine maleate में उल्लेखनीय गर्भाशय क्रिया होती है; ये बच्चे के जन्म के दौरान मां के रक्तस्त्राव को नियंत्रित करते हैं, परन्तु इसके साथ रक्त चाप में वृद्धि और दूध के स्राव में कमी जैसे दुष्प्रभाव होते हैं।)
2. भोजन के रूप में कवक (Fungi as Food):- Fungi are used as food by humans from a long time ago. 
(कवक बहुत पहले से मनुष्यों द्वारा भोजन के रूप में उपयोग किया जाता है।)
 > Fruit bodies of some fungi, like Mushroom and truffles are used as food due to their high protein content (21-30% on dry weight) and have good amount of lysine, an amino acid; minerals like Na, Ca, K and P; Vitamins like B, C, D and K and very little amount of fat. These are recommended as ideal foods for heart patients and diabetes. 
(मशरूम और ट्रफल्स जैसे कुछ कवकों की फ्रूटिंग काय उनकी उच्च प्रोटीन मात्रा (शुष्क भार पर 21-30%) के कारण भोजन के रूप में उपयोग किये जाते हैं और इसमें अच्छी मात्रा में लाइसिन अमिनो अम्ल होता है; Na, Ca, K और P जैसे खनिज; B, C, D व K जैसे विटामिन और बहुत कम मात्रा में वसा। हृदय रोगियों और मधुमेह के लिए आदर्श खाद्य पदार्थों के रूप में इनकी सिफारिश की जाती है।)
> The above-mentioned fungi can grow artificially at the commercial level. Mushroom cultivation has recently gained considerable popularity and has contributed to the national economy in some East Asian
countries.
(उपर्युक्त कवक व्यावसायिक स्तर पर कृत्रिम रूप से उगाये सकते हैं। मशरूम की खेती ने हाल ही में काफी लोकप्रियता हासिल की है और कुछ पूर्वी एशियाई देशों में राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था में योगदान दिया है।)
3. उध्योग में कवक (Fungi in Industry):- Many fungi are used in the production of alcohol, bread, cheese, enzyme and organic acids.
(शराब, ब्रेड, पनीर, एंजाइम और कार्बनिक अम्ल के उत्पादन में कई कवक का उपयोग किये जाते हैं।)
a. एल्कोहल उत्पादन (Alcohol Production):-  Alcoholic fermentation by fungi is the basis of brewing industry. The enzyme zymase of microorganisms like yeast is responsible for alcohol production. Wines are produced from grapes or other fruits by Saccharomyces ellipsoideus with about 14% alcohol concentration. Beer is brewed from barley malt by Saccharomyces cerevisiae with 3-8% alcohol production.
(कवकों द्वारा एल्कोहलिक किण्वन पेय उद्योग का आधार है। खमीर जैसे सूक्ष्मजीवों का एंजाइम ज़ाइमेज़ शराब उत्पादन के लिए जिम्मेदार होता है। Saccharomyces ellipsoideus द्वारा लगभग 14% एल्कोहल सांद्रता के साथ अंगूर या अन्य फलों से शराब का उत्पादन किया जाता है। Saccharomyces cerevisiae द्वारा 3-8% एल्कोहल उत्पादन के साथ बीयर को जौ माल्ट से बनाया जाता है।)
b. ब्रैड व केक उत्पादन (Bread and Cake Production):- During alcoholic fermentation by yeast, CO2 being released as bubbles are used in baking industry to make the breads and cakes as spongy in appearance.
(खमीर द्वारा ऐल्कोहोलिक किण्वन के दौरान, CO2 को बुलबुले के रूप में छोड़ा जाता है जिसका उपयोग बेकिंग उद्योग में ब्रेड और केक को स्पंजी बनाने के लिए किया जाता है।)
c. पनीर उत्पादन (Cheese Production):- Some species of Penicillium (P. roquiforti and P. camemberti) are used in the production of Roquefort and Camembert cheese by hydrolysis of fats and also to develop specific flavour to cheese.
(Penicillium की कुछ जातियां (P. roquiforti व P. camemberti) वसा के जल अपघटन द्वारा रोकफोर्ट और कैमेम्बर्ट पनीर के उत्पादन में और पनीर के लिए विशिष्ट स्वाद विकसित करने के लिए भी उपयोग की जाती हैं।)
d. एंजाइम व कार्बनिक अम्ल उत्पादन (Enzyme and Organic acid Production):- Many fungi are used in the commercial production of enzymes and different organic acids.
(कई कवक एंजाइमों और विभिन्न कार्बनिक अम्लों के व्यावसायिक उत्पादन में उपयोग किए जाते हैं।)
 4. मृदा उर्वरता (Soil Fertility):-
 > Decomposition of litter and wood, mainly in the forest, takes place by the combined action of diffe-rent type of fungi. 
(मुख्य रूप से जंगल में लिटर और लकड़ी का अपघटन विभिन्न प्रकार के कवक की संयुक्त क्रिया द्वारा होता है।)
> Fungi like Fusarium, Chaetomium, Chitridium, Penicillium, Aspergillus etc., can decompose the structural polymers such as cellulose, hemicellulose, lipid, protein, starch etc.
(Fusarium, Chaetomium, Chitridium, Penicillium, Aspergillus आदि जैसे कवक संरचनात्मक बहुलक जैसे सेल्युलोज, हेमिसेलुलोज, लिपिड, प्रोटीन, स्टार्च आदि को विघटित कर सकते हैं।)
> By decomposing the organic matters, fungi help to increase minerals and other sub-stances, thereby the fertility of soil is increased.
(कार्बनिक पदार्थों को अपघटित करके कवक खनिजों और अन्य पदार्थों को बढ़ाने में सहायता करते हैं, जिससे मृदा की उर्वरता में वृद्धि होती है।)
5. पादप पोषण (Plant Nutrition):- Several fungal members like Rhizoctonia, Tricholoma, Boletus, Phallus, Amanita etc., associated with the roots of higher plants form mycorrhizal relationship. The fungal partner supplies water and minerals and in turn, they take nutrition from the plant.
(उच्च पौधों की जड़ों से जुड़े कई कवक सदस्य जैसे Rhizoctonia, Tricholoma, Boletus, Phallus, Amanita आदि कवकमूल संबंध बनाते हैं। कवक साथी जल और खनिजों की आपूर्ति करता है और बदले में, वे पौधे से पोषण लेते हैं।)
6. कीटनाशी के रूप में (As Insecticide):- Fungi like Cordyceps sp., are used as insecticides to control different types of insects.
(विभिन्न प्रकार के कीटों को नियंत्रित करने के लिए कवकनाशी जैसे Cordyceps जाति का उपयोग कीटनाशक के रूप में किया जाता है।)
7. जैविक अनुसंधान (Biological Research):- Fungi like Neurospora, Yeast etc., have been used in genetical and cytological studies. Physarum polysephalum has been used to study DNA-synthesis.
(Neurospora, यीस्ट आदि जैसे कवक का उपयोग आनुवंशिक और कोशिकीय अध्ययनों में किया गया है। Physarum polysephalum का उपयोग DNA-संश्लेषण का अध्ययन करने के लिए किया गया है।)
8. परीक्षण जीव (Test Organism):- Some strains of Aspergillus niger have been used to detect trace elements like Zn, Cu, and Mo, even if the substances are present in very minute quantity in the substrate. These elements when absorbed by the fungus give a particular colour to the conidia. Similarly, Neurospora crassa has been used to detect Vitamin B complex.
(Aspergillus niger के कुछ प्रभेदों का उपयोग Zn, Cu, और Mo जैसे सूक्ष्म तत्वों का पता लगाने के लिए किया जाता है, भले ही पदार्थ सब्सट्रेट में बहुत कम मात्रा में मौजूद हों। कवक द्वारा अवशोषित होने पर ये तत्व कोनिडिया को एक विशेष रंग देते हैं। इसी तरह विटामिन B- कॉम्प्लेक्स का पता लगाने के लिए Neurospora crassa का इस्तेमाल किया गया है।)
9. पादप हार्मोन उत्पादन (Production plant hormone):- Some fungi are used to produce plant hormone like Gibberellin by soil fungus Gibberella fujikuroi.
(कुछ कवकों का उपयोग मिट्टी के कवक Gibberella fujikuroi द्वारा जिबरेलिन जैसे पादप हार्मोन का उत्पादन करने के लिए किया जाता है।)
10. जैविक नियंत्रण (Biological control):-  The antagonistic activity of some fungi like Trichoderma sp. showed that it is parasitic on many soil-borne and foliage pathogens. Trichoderma sp. is being used to control plant diseases in sustainable diseases management systems, Beauveria bassiana is a naturally occurring fungus in soils throughout the world and has been researched for control of soil borne insects e.g. the beetle in Europe.
(Trichoderma जैसे कुछ कवक की विरोधी क्रिया से पता चला है कि यह कई मृदा जनित और पत्तेदार रोगजनकों पर परजीवी होता है। Trichoderma टिकाऊ रोग प्रबंधन प्रणालियों में पौधों के रोगों को नियंत्रित करने के लिए उपयोग किया जा रहा है। Beauveria bassiana दुनिया भर में मिट्टी में स्वाभाविक रूप से पायी जाने वाली एक कवक है और मृदा जनित कीटों के नियंत्रण के लिए शोध किया गया है जैसे यूरोप में बीटल।)
B. हानिकारक क्रियाएँ (Harmful activities):- Fungi are also harmful to the human beings in various ways, either directly or indirectly. 
(कवक भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से मनुष्यों के लिए कई प्रकार से हानिकारक होते हैं।)
1. पादप रोग उत्पन्न करने वाले कवक (Fungi Causing Plant Diseases):- Fungi cause several minor and major plant diseases. Some of them also cause famine in different parts of the world. Such as late blight of potato diseases cause by phytophthora infestans and damping of seeding diseases cause by pythium debaryanum white rust cause by family albuginaceae and family peronosporaceae cause downey mildew etc.
(Phytophthora infestans:- आलू का पछेती अंगमारी रोग और 
Pythium debaryanum:-डैंपिंग ऑफ 
Albugo candida:-  सफेद रौली
Peronospora:- डाउनी मिलड्यू)
2. फलों व भोज्य पदार्थों में गलन उत्पन्न करने वाले भंडारण कवक (Storage fungi cause rot in fruit and food):- Poor storage of crops and fruits leads to the growth of fungi causing high economic losses like Penicillium sp. cause green rot on fruit and Aspergillus sp. cause black rot in fruit and Aspergillus flavus cause green rot in grains etc.
(फसलों और फलों के खराब भंडारण से कवकों की वृद्धि होती है जिससे उच्च आर्थिक नुकसान होता है जैसे Penicillium जाति फल का हारा गलन और Aspergillus जाति फलों काला गलन का कारण बनता है।  Aspergillus flavus अनाज में हरा गलन उत्पन्न करता है।)
3. मानव व जन्तु रोग उत्पन्न करने वाले कवक (Fungi Causing Human and animals Diseases):- Some fungi parasitism on humans and animals, causing infections of the skin, hair or nails like Malassezia species ,and dermatophytes which have the ability to use keratin as a nutrient source so have a unique enzymatic capacity (keratinase) by Trichophyton rubrum etc.
(मनुष्यों और जानवरों पर कुछ कवक परजीवी होते हैं जो त्वचा, बालों या नाखूनों के संक्रमण का कारण बनते हैं जैसे Malassezia जातियां। डर्माटोफाइट्स जिनमें पोषक तत्व स्रोत के रूप में किरेटिन का उपयोग करने की क्षमता होती है, इसलिए Trichophyton rubrum आदि द्वारा एक अद्वितीय एंजाइमैटिक क्षमता (किरेटिनेज) होती है।)
4. कवकीय विषों का उत्पादन (Production of fungal toxins):- Some fungi have the ability to produce toxic secondary metabolite called as mycotoxins which have a role in the infection of some diseases in both humans and other animals, the adverse health effects of mycotoxins range from acute poisoning to long-term effects such as immune deficiency, Liver and kidney fibrosis and cancer. Such as patulin, aflatoxin, ergot Alkaloids, etc.
(कुछ कवकों में विषाक्त द्वितीयक मेटाबोलाइट का उत्पादन करने की क्षमता होती है जिसे माइकोटॉक्सिन कहा जाता है, जो मनुष्यों और अन्य जंतुओं दोनों में कुछ रोगों के संक्रमण में भूमिका निभाते हैं। माइकोटॉक्सिन के प्रतिकूल स्वास्थ्य प्रभाव तीव्र विषाक्तता से लेकर दीर्घकालिक प्रभाव जैसे प्रतिरक्षा की कमी, लिवर और किडनी फाइब्रोसिस और कैंसर। उदाहरण:- पेटुलिन, एफ्लाटॉक्सिन, एर्गोट ऐल्कलॉइड्स आदि।)
5. भ्रमकारी दवा (Hallucinogenic Drug):- LSD (d-lysergic acid diethylamide), the well-known hallucinogenic drug, is extracted from the sclerotia of Claviceps purpurea, the causal agent of ergot disease of rye. Other fungi like Psilocybe mexicana produce Psilocin and Psilocybin that have hallucinogenic properties.
(LSD (d-lysergic acid diethylamide), प्रसिद्ध विभ्रमजनक दवा, Claviceps purpurea के स्क्लेरोशिया से निकाली जाती है, जो राई के Ergot रोग का कारक एजेंट है। Psilocybe mexicana जैसे अन्य कवक Psilocin और Psilocybin का उत्पादन करते हैं जिनमें भ्रमकारी गुण होते हैं।)
6. कपड़ों को क्षति (Damage of clothes):- Fungi can grow on wet clothes and shoes thus causing damage to them. Clothes made from natural fibers such as cotton, linen, rayon, wool and silk are more susceptible to microbial damage than those made from synthetic fibers. Mold on clothes produce enzymes that breakdown the cellulose or protein to compounds which the mold use as food ex: Aspergillus niger.
(गीले कपड़ों और जूतों पर कवक पनप सकते हैं और इस प्रकार उन्हें नुकसान पहुंचा सकते हैं। कपास, लिनन, रेयॉन, ऊन और रेशम जैसे प्राकृतिक रेशों से बने कपड़े संश्लेषित रेशों से बने कपड़ों की तुलना में माइक्रोबियल क्षति के प्रति अधिक संवेदनशील होते हैं। कपड़ों पर मोल्ड्स ऐसे एंजाइम का उत्पादन करता है जो सेल्युलोज या प्रोटीन को यौगिकों में तोड़ देता है जिसे मोल्ड भोजन के रूप में उपयोग करता है जैसे Aspergillus niger।)
7. कागज व लकड़ी को क्षति (Damage of paper and wood):- Filamentous fungi belonging to the Ascomycota phylum are the main microorganisms deteriorating paper-based collections worldwide, being mainly responsible for the appearance of different colour patches with biological origin on paper, including genera Aspergillus, Penicillium, Chaetomium etc.
(Ascomycota phylum से संबंधित तन्तुमय कवक दुनिया भर में कागज-आधारित संग्रहों को खराब करने वाले मुख्य सूक्ष्मजीव हैं, जो मुख्य रूप से कागज पर जैविक उत्पत्ति के साथ विभिन्न रंग के पैच की उपस्थिति के लिए जिम्मेदार हैं, जिसमें वंश Aspergillus, Penicillium, Chaetomium आदि शामिल हैं।)
8. निर्माण सामग्री को क्षति (Building materials damage):- Stachybotrys chartarum is a black mold that produces its conidia in slime heads. It is sometimes found in soil and grain, but the mold is most often detected in cellulose-rich building materials from damp or water-damaged buildings. It requires very high moisture content in order to grow and is associated with wet gypsum material and wallpaper.
(Stachybotrys chartarum एक काला मोल्ड है जो स्लाइम हेड्स में अपने कोनिडिया बनाता है। यह कभी-कभी मिट्टी और अनाज में पाया जाता है, परन्तु नम या जल से क्षतिग्रस्त इमारतों से सेल्यूलोज युक्त निर्माण सामग्री में मोल्ड का सबसे अधिक प्राप्त होते हैं। इस्की वृद्धि के लिए बहुत अधिक नमी की मात्रा की आवश्यकता होती है और यह गीली जिप्सम सामग्री और वॉलपेपर से जुड़ा होता है।)