Study of gametophytes and sporophytes of Porella
Porella:-
1. Classification (वर्गीकरण):-
Division (प्रभाग):- Bryophyta
Class (वर्ग):- Hepaticopsida
Order (गण):- Jungermanniales
Family (कुल):- Porallaceae
Genus (वंश):- Porella
2. Habit and habitat (आवास व स्वभाव):-
> Most species of Porella are distributed in tropical to temperate regions.
(पोरेला की अधिकांश जातियाँ उष्णकटिबंधीय से मशीतोष्ण क्षेत्रों में वितरित होती हैं।)
> It grows on moist rocks, on the shaded sides of tree trunks.
(यह नम चट्टानों पर, पेड़ों के तनों के छायादार भागों पर उगता है।)
> It forms dense mats closely covering the ground.
(यह जमीन को करीब से ढकने वाली घनी चटाइयाँ बनाता है।)
> Some are aquatic and grow in cool waters.
(कुछ जलीय होते हैं और ठंडे पानी में उगते हैं।)
> They are cosmopolitan.
(ये सर्वव्यापी होते हैं।)
3. Study of gametophyte (युग्मकोदभिद का अध्ययन):-
> Plant body is gametophyte and composed of three parts:
(पादप शरीर युग्मकोदभिद होता है और तीन भागों से बना होता है:)
i. Stem (तना):- It is slender, dorsiventral, extensively branched. Prostrate, bi or tripinnatly branched.
(यह पतला, पृष्ठाधरी, व्यापक रूप से शाखित होता है। क्षैतिज, द्वि या त्रिपिच्छकी शाखित।)
ii. Leaves (पत्तियाँ):-
- Three rows of leaves are present. Two of them are dorsal and a single row of small ventral leaves.
(पत्तियों की तीन पंक्तियाँ होती हैं। इनमें से दो पृष्ठीय होती हैं और एक छोटी अधर पत्तियों की एक पंक्ति होती है।)
- The dorsal leaves are closely overlap each other and are bilobed. The two lobes are unequal. The lower lobe is smaller and called Lobule.
(पृष्ठीय पत्तियाँ एक दूसरे को निकटता से अध्यारोपित करती हैं और द्विपालीय होती हैं। दोनों पालियाँ असमान होती हैं। निचली पाली छोटी होती है और इसे लोब्यूल कहा जाता है।)
- The smaller ventral leaves are called amphigastria.
(छोटी अधर पत्तियों को एम्फ़िगैस्ट्रिया कहा जाता है।)
iii. Rhizoids (मूलाभास):- Many smooth walled rhizoids arise from the base of ventral leaves.
(कई चिकनी भित्ति वाले मूलाभास अधर पत्तियों के आधार से उत्पन्न होते हैं।)
> The absorption of water takes place directly through leaves and stem cells.
(जल का अवशोषण सीधे पत्तियों और तने की कोशिकाओं के माध्यम से होता है।)
> Internal structure of thallus (थैलस की आंतरिक संरचना):-
- There are similar internal tissues in stem, branches and leaves.
(तने, शाखाओं और पत्तियों में समान आंतरिक ऊतक होते हैं।)
- The leavas of Porella are one cell in thickness. They have no mid-rib. Each cell is polygonal, uninucleate and contains several chloroplasts.
(पोरेला की पत्तियां एक कोशिका मोटी होती हैं। इनमें कोई मध्य शिरा नहीं होती है। प्रत्येक कोशिका बहुकोणीय व एककेंद्रकीय होती है और इसमें कई क्लोरोप्लास्ट होते हैं।)
- Stem shows little more internal differentiation of tissues. The axis shows two parts:
(तना ऊतकों का आंतरिक विभेदन थोड़ा अधिक दर्शाता है। अक्ष दो भाग दिखाता है:)
i. Outer cortex (बाह्य वल्कुट):- The outer cortical cells are small and thick walled.
(बाहरी वल्कुटीय कोशिकाएँ छोटी और मोटी भित्ति वाली होती हैं।)
ii. Central medulla (केंद्रीय मज्जा):- The inner medullary cells are large and thin-walled.
(आंतरिक मज्जा कोशिकाएं बड़ी और पतली भित्ति वाली होती हैं।)
- The superficial cells of the stem give rise to paraphylls. Paraphylls are filamentous outgrowths. They supplement the photosynthetic activities of leaves.
(तने की सतही कोशिकाएँ पैराफिल्स बनाती हैं। पैराफिल्स तंतुमय अतिवृद्धियाँ हैं। वे पत्तियों की प्रकाश संश्लेषक क्रियाओं को पूर्ण करती हैं।)
4. Reproduction by Gametophyte (युग्मकोदभिद द्वारा जनन):-
a. Vegetative reproduction (कायिक जनन):-
i. Death and decay (मृत्यु और क्षय):- The basal older parts of the thallus die and decay. It separates the branches. These branches grow and become independent plants.
(थैलस के आधारीय पुराने हिस्से मर जाते हैं और सड़ जाते हैं। यह शाखाओं को अलग करता है. ये शाखाएँ वृद्धि करती हैं और स्वतंत्र पौधे बन जाती हैं।)
ii. Discoid gemmae (डिस्कनुमा जेमी):- In some species (P. rotundifolia) discoid multicellular gemmae are produced on the lower surface of the leaves. Gemmae germinate to produce new plants.
(कुछ जातियों (P. rotundifolia) में पत्तियों की निचली सतह पर डिस्कनुमा बहुकोशिकीय जेमी उत्पन्न होते हैं। नए पौधे उत्पन्न करने के लिए जेमी अंकुरित होते हैं।)
iii. Tubers (कंद):- These are modified special underground branches. These are formed at the end of growing season. They remain dormant throughout the unfavourable conditions.
(ये रूपांतरित विशेष भूमिगत शाखाएँ होती हैं। ये वृद्धि मौसम के अंत में बनते हैं। ये प्रतिकूल परिस्थितियों में प्रसुप्त रहते हैं।)
b. Sexual reproduction (लैंगिक जनन):-
> The plants of Porella are mostly dioecious. Only one species is monoecious.
(पोरेला के पौधे अधिकतर एकलिंगाश्र्यी होते हैं। केवल एक जाति द्विलिंगाश्र्यी होती है।)
> Male plants (नर पौधे):-
- The male plants are smaller.
(नर पौधे छोटे होते हैं।)
- Antheridia develop on special lateral branches.
(पुंधानियाँ विशेष पार्श्व शाखाओं पर विकसित होती हैं।)
- The leaves adjacent to the sex organs are called bracts.
(जननागों से सटी हुई पत्तियों को सहपत्र कहा जाता है।)
- A long-stalked antheridium is present in the axil of each bract.
(प्रत्येक सहपत्र के कक्ष में एक लंबे वृंत वाली पुंधानी पायी जाती है।)
- Each antheridium consists of a globular body or capsule and a long slender stalk.
(प्रत्येक पुंधानी में एक गोलाकार शरीर या कैप्सूल और एक लंबा पतला वृंत होता है।)
- A large number of spermatozoids are present within the wall of capsule.
(कैप्सूल की भित्ति के भीतर बड़ी संख्या में शुक्राणु पाये जाते हैं।)
> Development of Antheridium (पुंधानी का विकास):-
> Female plants (मादा पौधे):-
- Female plants are larger than the male.
(मादा पौधे नर से बड़े होते हैं।)
- Archegonia are always present at the apex of an archegonial branch.
(स्त्रीधानीयां हमेशा स्त्रीधानीय शाखा के शीर्ष पर पायी जाती हैं।)
- Archegonia are present in clusters.
(स्त्रीधानियाँ गुच्छों में उपस्थित होती हैं।)
- The female branches have fewer bracts.
(मादा शाखाओं में कम सहपत्र होते हैं।)
- The archegonia and bracts forms structure called involucre.
(स्त्रीधानीयां और सहपत्र संरचना बनाते हैं जिन्हें इनवोल्यूकर कहा जाता है।)
- Campanulate perianth is present inside the involucre. This perianth is divided into a number of lobes.
(घंटीनुमा परिदल इनवोल्यूकर के अंदर पाये जाते हैं। यह परिदल कई पालियों में विभाजित होता है।)
- The rosette, involucre and perianth form a cup shaped structure at the top of female shoot.
(रोजेट, इनवोल्यूकर और परिदल मादा प्ररोह के शीर्ष पर एक कपनुमा संरचना बनाते हैं।)
- The archegonium consists of neck and the venter.
(स्त्रीधानी में ग्रीवा और अंडधा होते हैं।)
- The neck consists of five vertical rows of neck cells.
(ग्रीवा में ग्रीवा कोशिकाओं की पाँच ऊर्ध्वाधर पंक्तियाँ होती हैं।)
- These cells enclose 6-8 neck canal cells.
(ये कोशिकाएं 6-8 ग्रीवा नाल कोशिकाओं को घेरती हैं।)
> Development of Archegonium (स्त्रीधानी का विकास):-
> Fertilization (निषेचन):-
- The neck canal cells and the venter canal cells of mature archegonia degenerate. They form mucilage-like substance. It exerts pressure and burst the cover cells.
(परिपक्व स्त्रीधानी की ग्रीवा नाल कोशिकाएं और अंडधा नाल कोशिकाएं नष्ट हो जाती हैं। ये श्लेष्मा जैसा पदार्थ बनाती हैं। यह दाब डालता है और आवरण कोशिकाओं को तोड़ देता है।)
- The mucilaginous fluid oozes out of ruptured neck and attracts the sperms.
(ग्रीवा के फटने से श्लेष्मा द्रव बाहर निकलता है और पुमणुओं को आकर्षित करता है।)
- A large number of sperms collect near the neck. But only one of them passes down and fuses with the egg to form the oospore.
(ग्रीवा के पास बड़ी संख्या में पुमणु एकत्रित हो जाते हैं। लेकिन इनमें से केवल एक ही नीचे जाता है और अंडे के साथ युग्मित होकर अंडबीजाणु बनाता है।)
5. Study of sporophyte (बीजाणुदभिद का अध्ययन):-
> The oospore is the first cell of a sporophytic generation. It is diploid.
(अंडबीजाणु बीजाणुदभिदीय पीढ़ी की पहली कोशिका होता है। यह द्विगुणित होता है।)
> The mature sporogonium is differentiated into three regions: capsule or theca, seta and foot.
(परिपक्व स्पोरोगोनियम को तीन क्षेत्रों में विभेदित किया जाता है: कैप्सूल या थीका, सीटा और फुट।)
i. Foot (फुट):- Foot absorbs water and food from the gametophyte. The foot is lower expanded portion of the seta. So it is called false or pseudofoot.
(फुट युग्मकोदभिद से जल और भोजन को अवशोषित करता है। फुट सीटा का निचला विस्तरित भाग है। इसलिए इसे कूट या स्यूडोफुट कहा जाता है।)
ii. Seta (सीटा):- The seta is also very short. It conducts food from the foot to developing spores.
(सीटा भी बहुत छोटा होता है। यह फुट से विकासशील बीजाणुओं तक भोजन पहुंचाता है।)
iii. Capsule (कैप्सूल):- The capsule has a jacket layer of two to six layers of cells. The capsule has two types of cells. Some cells are long and slender. These cells develop into elaters. The others are the globular spore mother cells.
(कैप्सूल में कोशिकाओं की दो से छह परतों की एक जैकेट परत होती है। कैप्सूल में दो प्रकार की कोशिकाएँ होती हैं। कुछ कोशिकाएँ लम्बी और पतली होती हैं। ये कोशिकाएँ इलेटर्स में विकसित हो जाती हैं। अन्य गोलाकार बीजाणु मातृ कोशिकाएँ बन जाती हैं।)
> Development of sporogonium (स्पोरोगोनियम का विकास):-
> Germination of spore (बीजाणु का अंकुरण):-
- The spores are haploid.
(बीजाणु अगुणित होते हैं।)
- They are first cell of gametophytic generation.
(ये युग्मकोदभिदीय पीढ़ी की पहली कोशिका होते हैं।)
- The spore germinates to produces a short protonema.
(बीजाणु अंकुरित होकर एक लघु प्रोटोनिमा उत्पन्न करता है।)
- The protonema may be single celled or filamentous.
(प्रोटोनिमा एकल कोशिका युक्त या तंतुमय हो सकता है।)
- The terminal cell of the protonema divides in all direction forming a mass of cells.
(प्रोटोनिमा की शीर्षस्थ कोशिका सभी तलों में विभाजित होकर कोशिकाओं का एक समूह बनाती है।)
- One of the cells in the mass functions as an apical cell.
(समूह में कोशिकाओं में से एक शीर्ष कोशिका के रूप में कार्य करती है।)
- It produces a minute plant body.
(यह एक सूक्ष्म पादप शरीर का निर्माण करता है।)
- This body produces foliose plant which is A differentiated into stem and leaves.
(यह शरीर फोलिओज पौधे का उत्पादन करता है जो तने और पत्तियों में विभेदित होता है।)




