Criteria for classification of Algae: pigments, reserve food & flagella
Criteria for classification of Algae: pigments, reserve food & flagella:-
Criteria for classification of Algae (शैवालों के वर्गीकरण के लिए मापदंड):-1. Pigmentation (वर्णकता)
2. Reserve food material (संग्रहित भोजन सामग्री)
3. Cell wall composition (कोशिका भित्ति संगठन)
4. Flagellation (कशाभीकरण)
5. Type of cell (कोशिका के प्रकार)
1. Pigmentation (वर्णकता):-
> The pigment is one of the most important criteria used in differentiation of classes in algae, as algae were initially and primarily separated on the basis of colour.
(वर्णक शैवालों में वर्गों के विभेदन में उपयोग किए जाने वाले सबसे महत्वपूर्ण मापदंडों में से एक है, क्योंकि शैवाल को शुरू में और मुख्य रूप से रंग के आधार पर अलग किया गया था।)
> The pigments in algae can be chlorophylls, carotenoids and Phycobilins.
(शैवालों में वर्णक पर्णहरित, कैरोटीनॉयड और फ़ाइकोबिलिन हो सकते हैं।)
a. Chlorophylls (पर्णहरित):-
- The chlorophylls in algae are chlorophyll a, b, c, d and e types.
(शैवालों में पर्णहरित a, b, c, d और e प्रकार के होते हैं।)
- Chlorophyll a is present in all classes of algae.
(पर्णहरित a शैवालों के सभी वर्गों में पाया जाता है।)
- Only Chlorophyll a is found in Cyanophyceae.
(सायनोफाइसी में केवल पर्णहरित a पाया जाता है।)
- Chlorophyll a + b is found in Chlorophyceae and Charophyceae.
(पर्णहरित a + b क्लोरोफाइसी और कैरोफाइसी में पाये जाते हैं।)
- Chlorophyll a + c is found in Phaeophyceae.
(फियोफाइसी में पर्णहरित a + c पाये जाते हैं।)
- Chlorophyll a + d is found in Rhodophyceae.
(रोडोफाइसी में पर्णहरित a + d पाये जाते हैं।)
- Chlorophyll a+ e is found in Xanthophyceae.
(पर्णहरित a+ e जैन्थोफाइसी में पाये जाते हैं।)
b. Carotenoids (कैरोटीनोइड्स):-
- The carotenoids are of two kinds: carotenes and xanthophylls.
(कैरोटीनॉयड दो प्रकार के होते हैं: कैरोटीन और ज़ैंथोफिल।)
i. Carotenes (कैरोटीन):- C40H56
- Carotenes play a key role in converting nascent oxygen produced during the photolysis of water into molecular oxygen. Therefore carotene prevents chlorophyll from photooxidation.
(कैरोटीन जॅक के प्रकाश अपघटन के दौरान उत्पन्न नवजात ऑक्सीजन को आणविक ऑक्सीजन में परिवर्तित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसलिए कैरोटीन पर्णहरित को फोटोऑक्सीकरण से रोकता है।)
- There are 7-8 different types of carotenes in algae.
(शैवाल में 7-8 विभिन्न प्रकार के कैरोटीन होते हैं।)
- β carotene is found in all classes of algae.
(β कैरोटीन शैवाल के सभी वर्गों में पाया जाता है।)
- α Carotene is found in Rhodophyceae.
(α कैरोटीन रोडोफाइसी में पाया जाता है।)
- γ Carotene and lycopene are found in Chlorophyceae.
(γ कैरोटीन और लाइकोपीन क्लोरोफाइसी में पाये जाते हैं।)
- ε Carotene is present in Bacillariophyceae.
(ε कैरोटीन बैसिलैरियोफाइसी में पाया जाता है।)
ii. Xanthophylls (ज़ैंथोफिल):- C40H56O2
- There are about 22 types of xanthophyll’s commonly found in algae.
(शैवालों में आमतौर पर लगभग 22 प्रकार के ज़ेंथोफिल पाए जाते हैं।)
- The brown color in brown algae is because of a xanthophyll called fucoxanthin.
(भूरे शैवालों में भूरा रंग फ्यूकोक्सैन्थिन नामक ज़ैंथोफिल के कारण होता है।)
- Xanthophylls are mono or dihydroxy carotenes.
(ज़ैंथोफिल मोनो या डाइहाइड्रॉक्सी कैरोटीन होते हैं।)
- Red algae have red color also due to xanthophyll Phycoerythrin.
(लाल शैवाल का लाल रंग जैन्थोफिल फ़ाइकोइरिथ्रिन के कारण होता है।)
c. Phycobilins (फ़ाइकोबिलिन):-
- The phycobilins are water soluble pigments and can be phycocyanin, phycoerythrin and allophycocyanin.
(फ़ाइकोबिलिन जल में घुलनशील वर्णक हैं और फ़ाइकोसायनिन, फ़ाइकोइरिथ्रिन और एलोफ़िकोसाइनिन हो सकते हैं।)
- These are common only in Rhodophyceae and Cyanophyceae.
(ये केवल रोडोफाइसी और सायनोफाइसी में पाये जाते हैं।)
- In Rhodophyceae, R-phycoerythrin is the chief pigment and in Cyanophyceae, C-phycocyanin is the chief pigment.
(रोडोफाइसी में, R-फाइकोइरिथ्रिन मुख्य वर्णक है और सायनोफाइसी में, C-फाइकोसायनिन मुख्य वर्णक है।)
2. Reserve food material (संग्रहित भोजन सामग्री):-
> The primary product of photosynthesis i.e., starch is same in all groups of algae but due to accumulation of food over long period the nature of insoluble reserve food may be different.
(प्रकाश संश्लेषण का प्राथमिक उत्पाद अर्थात स्टार्च शैवाल के सभी समूहों में समान होता है लेकिन लंबी अवधि तक भोजन के संचय के कारण अघुलनशील संग्रहित भोजन की प्रकृति भिन्न हो सकती है।)
> The nature of reserve food can be a criterion for distinction of different groups of algae.
(संग्रहित भोजन की प्रकृति शैवाल के विभिन्न समूहों के विभेदन के लिए एक मापदंड हो सकती है।)
> In Chlorophyceae the reserve food is starch.
(क्लोरोफाइसी में संग्रहित भोजन स्टार्च है।)
> In Xanthophyceae oil and leucosine are reserve food materials.
(ज़ैंथोफाइसी में तेल और ल्यूकोसिन संग्रहित खाद्य सामग्री हैं।)
> In Rhodophyceae rhodophycean or floridean starch.
(रोडोफाइसी में रोडोफाइसीयन या फ्लोरिडियन स्टार्च।)
> In Cyanophyceae myxophycean starches are the reserve foods.
(सायनोफाइसी में मिक्सोफाइसीयन स्टार्च संग्रहित खाद्य पदार्थ हैं।)
> In Phaeophyceae the reserve food material is laminarin or mannitol.
(फियोफाइसी में संग्रहित खाद्य सामग्री लेमिनेरिन या मैनिटोल है।)
3. Cell wall composition (कोशिका भित्ति संगठन)
> The cell wall in algae is generally made up of polysaccharides.
(शैवालों में कोशिका भित्ति आम तौर पर पॉलीसेकेराइड से बनी होती है।)
> The inner layer of cell wall in algae is generally made up of cellulose, which is insoluble polysaccharide and the outer layer is made of pectic substances.
(शैवालों में कोशिका भित्ति की भीतरी परत सामान्यतः सेलूलोज़ से बनी होती है, जो अघुलनशील पॉलीसेकेराइड है और बाहरी परत पेक्टिक पदार्थों से बनी होती है।)
> Modifications (रूपान्तरण):- Pectic substance common, noncellulosic which is silicified or calcified, noncellulosic polysaccharides like xylans and galactans.
(पेक्टिक पदार्थ सामान्य, जो नॉनसेल्यूलोसिक जो सिलिकीकृत या कैल्सीफाइड होता है, जैसे जाइलेन और गैलेक्टेन।)
> In Cyanophyceae or blue green algae the cell wall is more like bacteria and is made up of mucopeptides.
(सायनोफाइसी या नीले हरे शैवाल में कोशिका भित्ति जीवाणुओं की तरह होती है और म्यूकोपेप्टाइड्स से बनी होती है।)
4. Flagellation (कशाभीकरण)
> The type, number and position of flagella are important basis for separation of different classes of algae.
(कशाभिका का प्रकार, संख्या और स्थिति शैवाल के विभिन्न वर्गों को विभेदित करने का महत्वपूर्ण आधार है।)
> In Cyanophyceae and Rhodophyceae flagella are completely absent in vegetative and reproductive structures.
(साइनोफाइसी और रोडोफाइसी में कशाभ कायिक और जनन संरचनाओं में पूर्णतया अनुपस्थित होते हैं।)
> In all other classes the basic flagellar structure is similar.
(अन्य सभी वर्गों में मूल कशाभ संरचना समान होती है।)
> The flagella have 9 + 2 pattern of component fibrils.
(कशाभ में घटक तंतुओं का 9 + 2 पैटर्न होता है।)
> The flagella can be acronematic or whiplash, pleuronematic or tinsel type.
(कशाभ एक्रोनिमेटिक या चाबुकनुमा, प्लुरोनेमेटिक या टिनसेल प्रकार का हो सकता है।)
> In Chlorophyceae 2 or 4 or indefinite in number, apical or sub-apical in position and acronematic type i.e., isokont.
[क्लोरोफाइसी में 2 या 4 या संख्या में अनिश्चित, स्थिति में शीर्षस्थ या उप-शीर्षस्थ और एक्रोनेमेटिक प्रकार अर्थात आइसोकॉन्ट (समान लंबाई)।]
> In Xanthophyceae two, unequal, apical, one acronematic and one pantonematic.
(ज़ैंथोफाइसी में दो, असमान, शीर्षस्थ, एक एक्रोनेमेटिक और एक पैन्टोनेमेटिक।)
> In Phaeophyceae two lateral and unequal in size i.e., heterokont.
(फियोफाइसी में दो पार्श्वीय और लंबाई में असमान अर्थात हिटरोकोन्ट।)
5. Type of cell (कोशिका के प्रकार)
> On the basis of nuclear organization algae can be prokaryotic or eukaryotic.
(केंद्रक संगठन के आधार पर शैवाल प्रोकैरियोटिक या यूकेरियोटिक हो सकते हैं।)
> In prokaryotic algae (Cyanophyceae) nucleus is not organized as nuclear membrane is absent. DNA fibrils are free in nucleoplasm and are not associated with histones. Cell division by mitosis and meiosis is not found. Membrane bound cell organelle like chloroplast, mitochondria and ER are absent.
[प्रोकैरियोटिक शैवाल (सायनोफाइसी) में केन्द्रक सुसंगठित नहीं होता क्योंकि केन्द्रक झिल्ली अनुपस्थित होती है। DNA तंतु न्यूक्लियोप्लाज्म में स्वतंत्र होते हैं और हिस्टोन से जुड़े नहीं होते हैं। समसूत्री और अर्धसूत्री विभाजन द्वारा कोशिका विभाजन नहीं पाया जाता है। क्लोरोप्लास्ट, माइटोकॉन्ड्रिया और ER जैसे झिल्ली आबद्ध कोशिकांग अनुपस्थित होते हैं।]
> Eukaryotic algae have well differentiated nucleus, mitochondria, chloroplast and endoplasmic reticulum in their cell structure.
(यूकेरियोटिक शैवाल की कोशिका संरचना में केंद्रक, माइटोकॉन्ड्रिया, क्लोरोप्लास्ट और ER अच्छी तरह से विभेदित होते हैं।)