Guava: Wilt and Zinc deficiency

Guava: Wilt and anthracnose (अमरूद: विल्ट और एन्थ्रेक्नोज़):-

1. Wilt (मुरझान रोग):-
Causal organism (रोगकारक):- Mainly Fusarium oxysporum f. sp. psidii; sometimes associated with Fusarium solani and Macrophomina phaseolina.
(Fusarium oxysporum f. sp. psidii; कभी-कभी Fusarium solani एवं Macrophomina phaseolina भी रोग से संबंधित होते हैं।)
Symptoms (लक्षण):-
> Initial yellowing and drooping of leaves on one branch, followed by the entire tree.
(प्रारम्भ में एक शाखा की पत्तियाँ पीली होकर लटक जाती हैं, बाद में पूरा पेड़ प्रभावित हो जाता है।)
> Progressive wilting, leaf drying, and defoliation.
(धीरे-धीरे पत्तियाँ मुरझाकर सूख जाती हैं और गिरने लगती हैं।)
> Brown discoloration of vascular tissues when the stem or root is cut.
(तना या जड़ काटने पर संवहनी ऊतक भूरे रंग के दिखाई देते हैं।)
> Root rot and decay develop in severe infections.
(अधिक संक्रमण में जड़ें सड़ने लगती हैं।)
> Entire tree may die within weeks or months.
(गंभीर स्थिति में कुछ सप्ताह या महीनों में पूरा पेड़ सूख सकता है।)
Favorable conditions (अनुकूल परिस्थितियाँ):-
> Temperature (तापमान): 25–30°C
> Poorly drained or waterlogged soils
(खराब जल निकास या जलभराव)
> Continuous cultivation of guava in infected fields
(संक्रमित भूमि में लगातार अमरूद की खेती)
> Root injuries and nematode infestation
(जड़ों में चोट तथा सूत्रकृमि का प्रकोप)
Disease cycle (रोग चक्र):-
> The fungus survives in soil and infected roots for many years.
(कवक मिट्टी एवं संक्रमित जड़ों में कई वर्षों तक जीवित रहता है।)
> Infection occurs through roots and spreads through the vascular system, blocking water movement.
(संक्रमण जड़ों से होकर संवहनी ऊतकों में फैलता है, जिससे जल परिवहन रुक जाता है।)
Management (प्रबंधन):-
> Plant disease-free, healthy seedlings.
(रोगमुक्त एवं स्वस्थ पौधों का रोपण करें।)
> Ensure good drainage and avoid waterlogging.
(उचित जल निकास रखें तथा जलभराव से बचें।)
> Remove and destroy severely wilted trees along with infected roots.
(गंभीर रूप से संक्रमित पेड़ों को जड़ों सहित उखाड़कर नष्ट करें।)
> Avoid root injury during intercultural operations.
(कृषि कार्यों के दौरान जड़ों को चोट न पहुँचाएँ।)
> Apply Trichoderma harzianum enriched FYM around the root zone.
(जड़ों के आसपास Trichoderma harzianum युक्त गोबर की खाद का प्रयोग करें।)
> Drench the basin with Carbendazim 0.1% (1 g/L) or Copper oxychloride 0.3% (3 g/L) around the root zone.
[पौधे की जड़ क्षेत्र में कार्बेन्डाजिम 0.1% (1 ग्राम/लीटर) या कॉपर ऑक्सीक्लोराइड 0.3% (3 ग्राम/लीटर) का घोल डालें।]
> Manage root-knot nematodes if present.
(यदि सूत्रकृमि का प्रकोप हो तो उसका उचित प्रबंधन करें।)

2. Anthracnose (एन्थ्रेक्नोज):-
Causal organism (रोगकारक):- Colletotrichum gloeosporioides (syn. C. psidii)
Symptoms (लक्षण):-
> Small, circular, dark brown to black sunken spots appear on immature and mature fruits.
(कच्चे एवं पके फलों पर छोटे, गोल, गहरे भूरे से काले धँसे हुए धब्बे बनते हैं।)
> Lesions enlarge and coalesce, causing extensive fruit rot.
(धब्बे बड़े होकर आपस में मिल जाते हैं और फल सड़न उत्पन्न करते हैं।)
> Under humid conditions, pink to salmon-colored spore masses develop on the lesions.
(अधिक आर्द्रता में धब्बों पर गुलाबी/सैल्मन रंग के बीजाणु समूह दिखाई देते हैं।)
> Leaves and young twigs may develop small brown spots, leading to twig dieback.
(पत्तियों एवं कोमल टहनियों पर छोटे भूरे धब्बे बन सकते हैं तथा टहनियाँ सूखने लगती हैं।)
> Severely infected fruits become shriveled and may drop prematurely.
(अधिक संक्रमित फल सिकुड़ जाते हैं और समय से पहले गिर सकते हैं।)
Favorable conditions (अनुकूल परिस्थितियाँ):-
> Temperature (तापमान):- 25–30°C
> High humidity (above 90%)
[अधिक आर्द्रता (90% से अधिक)]
> Frequent rainfall and prolonged leaf / fruit wetness
(लगातार वर्षा एवं लंबे समय तक फल / पत्तियों पर नमी)
Disease cycle (रोग चक्र):-
> The fungus survives on infected fruits, twigs, and crop debris.
(कवक संक्रमित फलों, टहनियों एवं फसल अवशेषों में जीवित रहता है।)
> Spores spread through rain splash, wind, and irrigation water, infecting flowers, fruits, and young shoots.
(बीजाणु वर्षा की छींटों, हवा एवं सिंचाई के पानी द्वारा फैलकर फूलों, फलों एवं नई टहनियों को संक्रमित करते हैं।)
Management (प्रबंधन):-
> Prune and destroy infected twigs and mummified fruits.
(संक्रमित टहनियों एवं सूखे फलों को काटकर नष्ट करें।)
> Maintain proper spacing and prune the canopy for good air circulation.
(उचित दूरी रखें तथा छँटाई करके वायु संचार बढ़ाएँ।)
> Avoid overhead irrigation during humid weather.
(अधिक आर्द्र मौसम में ऊपर से सिंचाई न करें।)
> Spray Copper oxychloride 0.3% (3 g/L) or Mancozeb 0.25% (2.5 g/L) before the rainy season.
[वर्षा ऋतु से पहले कॉपर ऑक्सीक्लोराइड 0.3% (3 ग्राम/लीटर) या मैनकोजेब 0.25% (2.5 ग्राम/लीटर) का छिड़काव करें।]
> At disease onset, spray Carbendazim 0.1% (1 g/L) or Azoxystrobin 0.1% (1 mL/L). Repeat at 10–15 day intervals if required.
[रोग के प्रारम्भिक लक्षणों पर कार्बेन्डाजिम 0.1% (1 ग्राम/लीटर) या एज़ॉक्सीस्ट्रोबिन 0.1% (1 मि.ली./लीटर) का छिड़काव करें। आवश्यकता होने पर 10–15 दिन के अंतराल पर दोहराएँ।]


3. Zinc deficiency (जिंक की कमी):-

> Zinc deficiency in guava plants reduce leaf size and develop interveinal chlorosis.

(अमरूद के पौधों में जिंक की कमी पत्तियों का आकार घटा देती है और अंतरशिरीय हरिमहीनता विकसित होती है।)
> As and when the zinc deficiency symptoms appears on plants, they should be sprayed with zinc sulphate + lime mixture (1.0kg zinc sulphate+500g un-slaked lime) dissolved in 100 liters of water.
[जैसे ही पौधों पर जिंक की कमी के लक्षण दिखाई दें, उन्हें जिंक सल्फेट + चूने के मिश्रण (1.0 किग्रा जिंक सल्फेट + 500 ग्राम बिना बुझा चूना) को 100 लीटर पानी में घोलकर छिड़कें।]
> During June to September, the guava plants should be sprayed two-three times at 15 days interval.
(जून से सितंबर के बीच, अमरूद के पौधों पर 15 दिनों के अंतराल पर दो से तीन बार छिड़काव करें।)