Role of poultry and pigs in the national economy
Role of poultry and pigs in the national economy (राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था में मुर्गी पालन और सूअरों की भूमिका):- Poultry and pigs play a significant role in the national economy, contributing to food security, employment, income generation, and overall economic growth.
[कुक्कुट (पोल्ट्री) और सूकर (सुअर) पालन राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ये खाद्य सुरक्षा, रोजगार, आय सृजन और समग्र आर्थिक विकास में योगदान देते हैं।]
Ornithology (पक्षी विज्ञान):- It is a branch of biology that studies the behavior, ecology, anatomy, classification, and conservation of birds.
यह जीवविज्ञान की एक शाखा है, जिसमें पक्षियों के व्यवहार, पारिस्थितिकी, शरीर रचना, वर्गीकरण, और संरक्षण का अध्ययन किया जाता है।
National Poultry Day (राष्ट्रीय कुक्कुट दिवस):- It is celebrated every year on March 19 to recognize the importance of poultry farming and its contribution to food production. It highlights the role of chickens, turkeys, ducks, and other poultry in providing eggs, meat, and livelihoods to millions worldwide.
(यह हर वर्ष 19 मार्च को मनाया जाता है ताकि पोल्ट्री फार्मिंग के महत्व और खाद्य उत्पादन में इसके योगदान को पहचाना जा सके। यह दिवस मुर्गी, टर्की, बत्तख और अन्य पोल्ट्री पक्षियों की भूमिका को उजागर करता है, जो अंडे, मांस और लाखों लोगों को रोजगार प्रदान करते हैं।)
Central Avian Research Institute (CARI) (केंद्रीय एवियन अनुसंधान संस्थान):- It is located at Izatnagar, near Bareilly in the state of Uttar Pradesh, India. It is a premier research institution under the Indian Council of Agricultural Research (ICAR), focusing on poultry science and research.
[यह भारत के उत्तर प्रदेश राज्य में बरेली के पास इज्जतनगर में स्थित है। यह भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के तहत एक प्रमुख अनुसंधान संस्थान है, जो पोल्ट्री विज्ञान और अनुसंधान पर ध्यान केंद्रित करता है।]
Suinology (सूअर विज्ञान):- It is the scientific study of pigs, including their biology, genetics, behavior, breeding, nutrition, and health management.
यह सूअरों के जीवविज्ञान, आनुवंशिकी, व्यवहार, प्रजनन, पोषण और स्वास्थ्य प्रबंधन का वैज्ञानिक अध्ययन है।
i. Contribution to Agricultural GDP (कृषि GDP में योगदान):-
> Poultry and pig farming contribute substantially to the agricultural sector’s GDP, providing a steady source of income for millions of farmers.
(कुक्कुट और सूकर पालन कृषि क्षेत्र के GDP में महत्वपूर्ण योगदान देता है और किसानों के लिए आय का एक स्थायी स्रोत प्रदान करता है।)
> These livestock sectors form a crucial part of the livestock industry, which significantly adds to the national economy.
(यह पशुपालन उध्योग का एक अभिन्न हिस्सा है, जो राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करता है।)
> In the financial year 2022, Andhra Pradesh contributed the highest share of eggs in India's total egg production. According to the Basic Animal Husbandry Statistics 2024, Andhra Pradesh accounted for 17.85% of the total egg production, followed by Tamil Nadu with 15.64%, and Telangana with 12.88%.
(वित्तीय वर्ष 2022 में भारत के कुल अंडा उत्पादन में आंध्र प्रदेश का योगदान सबसे अधिक रहा। बेसिक एनिमल हसबैंड्री स्टैटिस्टिक्स 2024 के अनुसार, कुल अंडा उत्पादन में आंध्र प्रदेश का योगदान 17.85% रहा, इसके बाद तमिलनाडु का 15.64% और तेलंगाना का 12.88% रहा।)
ii. Employment Generation (रोजगार सृजन):- Poultry and pig farming create direct and indirect employment opportunities, including:
(कुक्कुट और सूकर पालन प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से लाखों लोगों को रोजगार प्रदान करता है, जैसे:)
> Farmers, breeders, and laborers in farms
(किसान, प्रजनक और खेत मजदूर)
> Workers in feed production, slaughterhouses, and processing industries
(चारा उत्पादन, बूचड़खानों और प्रसंस्करण उध्योगों में कार्यरत लोग)
> Veterinarians, researchers, and extension officers
(पशु चिकित्सक, शोधकर्ता और विस्तार अधिकारी)
> Transporters, marketers, and retailers
(परिवहन, विपणन और खुदरा क्षेत्र से जुड़े लोग)
iii. Source of High-Quality Protein (उच्च गुणवत्ता वाला प्रोटीन स्रोत):-
> Poultry meat, eggs, and pork serve as affordable sources of high-quality protein, improving national nutrition and food security.
(मुर्गी का मांस, अंडे और सूअर का मांस सस्ते और पौष्टिक प्रोटीन स्रोत हैं, जो राष्ट्रीय पोषण स्तर को सुधारते हैं।)
> These products help reduce malnutrition and support a balanced diet.
(ये उत्पाद कुपोषण को कम करने और संतुलित आहार सुनिश्चित करने में मदद करते हैं।)
iv. Income Generation for Farmers (किसानों के लिए आय का स्रोत):- Small-scale, medium, and large-scale poultry and pig farmers generate income through:
(छोटे, मध्यम और बड़े पैमाने पर कुक्कुट और सूकर पालन करने वाले किसान निम्नलिखित तरीकों से आय अर्जित करते हैं:)
> Sale of live animals, meat, eggs, and value-added products (sausages, bacon, processed chicken)
[जीवित पशुओं, मांस, अंडों और मूल्य-वर्धित उत्पादों (जैसे सॉसेज, बेकन, प्रोसेस्ड चिकन) की बिक्री]
> By-products such as manure, which is used as organic fertilizer
(उप-उत्पाद जैसे खाद (मैन्योर), जिसे जैविक उर्वरक के रूप में बेचा जा सकता है)
> Many rural households rely on poultry and pig farming as a major or supplementary source of income.
(ग्रामीण परिवारों के लिए यह एक प्रमुख या अतिरिक्त आय का स्रोत होता है।)
v. Export and Foreign Exchange Earnings (निर्यात और विदेशी मुद्रा अर्जन):-
> Many countries export poultry meat, eggs, and pork to international markets, earning foreign exchange.
(कई देश पोल्ट्री मांस, अंडे और सूअर का मांस अंतरराष्ट्रीय बाजारों में निर्यात करते हैं, जिससे विदेशी मुद्रा अर्जित होती है।)
> High-quality processed meat products enhance the competitiveness of the livestock sector globally.
(उन्नत गुणवत्ता वाले प्रसंस्कृत मांस उत्पाद पशुपालन क्षेत्र की वैश्विक प्रतिस्पर्धा को बढ़ाते हैं।)
> West Bengal is the state with the highest pig population in India. Assam ranks second after West Bengal in terms of numbers.
(पश्चिम बंगाल भारत में सबसे अधिक सुअर आबादी वाला राज्य है। संख्या के मामले में असम दूसरे स्थान पर है।)
vi. Industrial Growth and Value Addition (औध्योगिक विकास और मूल्य संवर्धन):- Poultry and pig farming stimulate industrial growth through:
(पोल्ट्री और सूकर पालन निम्नलिखित उध्योगों को बढ़ावा देता है:)
> Feed production industries (maize, soybean meal, vitamins, and minerals).
[चारा उत्पादन (मक्का, सोयाबीन मील, विटामिन और खनिज)]
> Meat processing industries (slaughterhouses, packaging, cold storage).
[मांस प्रसंस्करण (बूचड़खाने, पैकेजिंग, कोल्ड स्टोरेज)]
> Pharmaceutical industries (vaccines, antibiotics, supplements).
[औषधि उध्योग (टीके, एंटीबायोटिक्स, सप्लीमेंट)]
> Equipment manufacturing (incubators, feeders, drinkers, cages).
[उपकरण निर्माण (इन्क्यूबेटर, फीडर, ड्रिंकर, पिंजरे)]
vii. Utilization of Agricultural By-products (कृषि उप-उत्पादों का उपयोग):-
> Poultry and pigs consume crop residues, food waste, and agricultural by-products, reducing waste and contributing to environmental sustainability.
(पोल्ट्री और सूअर कृषि अवशेषों, खाद्य अपशिष्ट और उप-उत्पादों का उपभोग करते हैं, जिससे कचरे में कमी आती है और पर्यावरणीय स्थिरता बनी रहती है।)
> This helps in efficient resource utilization and minimizes feed costs.
(यह संसाधनों के कुशल उपयोग को बढ़ावा देता है और चारे की लागत को कम करता है।)
viii. Boosting Rural Development (ग्रामीण विकास को बढ़ावा):-
> Poultry and pig farming empower rural communities by providing a source of income, reducing poverty, and encouraging entrepreneurship.
(पोल्ट्री और सूकर पालन ग्रामीण समुदायों को सशक्त बनाते हैं, जिससे आय में वृद्धि, गरीबी में कमी और उद्यमिता को बढ़ावा मिलता है।)
> Governments and NGOs often support smallholder poultry and pig farmers with training, financial aid, and technical support.
[सरकारें और गैर-सरकारी संगठन (NGO) छोटे किसानों को प्रशिक्षण, वित्तीय सहायता और तकनीकी सहयोग प्रदान करते हैं।]
ix. Environmental Impact and Waste Management (पर्यावरणीय प्रभाव और अपशिष्ट प्रबंधन):-
> Pig and poultry farming can contribute to organic fertilizer production through manure management.
(पोल्ट्री और सूअर पालन जैविक खाद के उत्पादन में सहायक होता है।)
> However, large-scale operations need to manage waste effectively to prevent environmental pollution.
(हालांकि, बड़े पैमाने पर संचालन के लिए अपशिष्ट प्रबंधन महत्वपूर्ण है ताकि प्रदूषण को रोका जा सके।)
x. Role in Research and Development (शोध और विकास में योगदान):-
> Poultry and pig farming drive advancements in genetics, breeding, disease control, and nutrition research.
(कुक्कुट और सूकर पालन आनुवंशिकी, प्रजनन, रोग नियंत्रण और पोषण अनुसंधान में प्रगति को प्रेरित करता है।)
> Innovations in feed efficiency, disease-resistant breeds, and biosecurity measures improve productivity and sustainability.
(चारा दक्षता, रोग प्रतिरोधी नस्लों और जैव-सुरक्षा उपायों में नवाचार से उत्पादकता और स्थिरता में सुधार होता है।)
.png)
.png)
.png)
.png)
.bmp)