Crop adaptation and mitigation to drought
Crop adaptation and mitigation to drought (सूखे के प्रति फसलों का अनुकूलन और शमन):- Drought is a major environmental stress that affects crop production and global food security. Adapting to and mitigating the effects of drought involve various strategies, including plant breeding, agronomic practices, soil and water management, and policy interventions.
(सूखा एक प्रमुख पर्यावरणीय समस्या है जो फसल उत्पादन और वैश्विक खाद्य सुरक्षा को प्रभावित करता है। सूखे के प्रति अनुकूलन और शमन के उपायों में पौधों की नस्ल सुधार, कृषि तकनीक, मृदा और जल प्रबंधन तथा नीति हस्तक्षेप शामिल हैं।)
Crop Adaptation to Drought (सूखे के प्रति फसलों का अनुकूलन):- Crop adaptation refers to the ability of plants to withstand drought conditions through physiological, morphological, and biochemical changes. Several key strategies are used to enhance crop adaptation:
(फसलों का अनुकूलन उन शारीरिक, रूपात्मक और जैव-रासायनिक परिवर्तनों को संदर्भित करता है जो उन्हें सूखे की स्थिति में जीवित रहने में सहायता करते हैं। इसके लिए निम्नलिखित प्रमुख रणनीतियाँ अपनाई जाती हैं:)
i. Drought-Tolerant Crop Varieties (सूखा-रोधी फसल किस्में):-
Genetic Improvement (आनुवंशिक सुधार):-
> Breeding drought-resistant crop varieties with traits such as deep root systems, efficient water use, and osmotic adjustment.
(गहरी जड़ प्रणाली, जल उपयोग दक्षता और परासरणीय समायोजन जैसी विशेषताओं वाली सूखा-रोधी फसल किस्मों का विकास।)
> Use of genetic engineering and marker-assisted selection (MAS) to introduce drought-tolerant genes.
[सूखा-प्रतिरोधी जीनों को विकसित करने के लिए आनुवंशिक इंजीनियरिंग और मार्कर-सहायक चयन (MAS) का उपयोग।]
Drought-Tolerant Crops (सूखा-रोधी फसलें):-
> Drought Tolerance (सूखा सहनशीलता):-
C3 < C4 < CAM
C3 Plants (C3 पौधे):- Least drought-tolerant due to high transpiration and photorespiration.
(उच्च वाष्पोत्सर्जन और प्रकाश श्वसन के कारण सबसे कम सूखा सहनशील।)
C4 Plants (C4 पौधे):- More drought-tolerant than C3 plants, with greater water-use efficiency and ability to minimize water loss.
(C3 पौधों की तुलना में अधिक सूखा सहनशील, अधिक जल-उपयोग दक्षता और जल हानि को कम करने की क्षमता के साथ।)
CAM Plants (CAM पौधे):- Most drought-tolerant, with the ability to open stomata at night and conserve water very effectively during the day.
(सबसे अधिक सूखा सहनशील, रात में रंध्र खोलने और दिन के दौरान बहुत प्रभावी ढंग से पानी का संरक्षण करने की क्षमता के साथ।)
> Crops such as sorghum, millet, pigeon pea, and chickpea have natural drought tolerance.
(ज्वार, बाजरा, अरहर और चना जैसी फसलें स्वाभाविक रूप से सूखा सहिष्णु होती हैं।)
> Genetically modified (GM) crops, such as drought-resistant maize, are being developed to improve yield stability under dry conditions.
[आनुवंशिक रूप से संशोधित (GM) फसलें, जैसे कि सूखा-प्रतिरोधी मक्का, शुष्क परिस्थितियों में पैदावार स्थिर करने के लिए विकसित की जा रही हैं।]
Sewan grass (Lasiurus sindicus) [सेवन घास (लेसियुरस सिंडीकस)]:- It is highly drought-tolerant and well adapted to arid and semi-arid regions of Rajasthan.
(यह अत्यधिक सूखा-सहिष्णु है और राजस्थान के शुष्क और अर्ध-शुष्क क्षेत्रों के लिए अच्छी तरह से अनुकूलित होता है।)
Key Features of Sewan Grass (सेवन घास की मुख्य विशेषताएं):-
Thrives in Extreme Dry Conditions (अत्यधिक शुष्क परिस्थितियों में पनपती है):- Found in Rajasthan, Gujarat, and other dry regions with annual rainfall as low as 100–400 mm.
(राजस्थान, गुजरात और अन्य शुष्क क्षेत्रों में पाई जाती है जहाँ वार्षिक वर्षा 100-400 मिमी जितनी कम होती है।)
Deep Root System (गहरी जड़ प्रणाली):- Helps in accessing moisture from deep soil layers.
(गहरी मिट्टी की परतों से नमी तक पहुँचने में मदद करती है।)
Soil Adaptability (मिट्टी की अनुकूलता):- Grows well in sandy and saline soils.
(रेतीली और खारी मिट्टी में अच्छी तरह से उगती है।)
Fodder Quality (चारे की गुणवत्ता):- Excellent forage for livestock during dry periods.
(शुष्क अवधि के दौरान पशुओं के लिए उत्कृष्ट चारा।)
Low Water Requirement (कम पानी की आवश्यकता):- Can survive long drought spells with minimal water.
(कम पानी के साथ लंबे समय तक सूखे से बच सकती है।)
ii. Physiological and Morphological Adaptations (कार्यिकीय और आकारिकी अनुकूलन):-
Deep Root Systems (गहरी जड़ प्रणाली):- Crops with deeper root systems access water stored in deeper soil layers, increasing drought resilience.
(गहरी जड़ प्रणाली वाली फसलें मिट्टी की गहराई में मौजूद पानी तक पहुँच सकती हैं, जिससे सूखा सहनशीलता बढ़ती है।)
Reduced Stomatal Conductance (रंध्र चालन में कमी):- Some plants close their stomata to reduce water loss, although this can also reduce photosynthesis.
(कुछ पौधे पानी की हानि को कम करने के लिए अपने रंध्र बंद कर देते हैं, हालांकि इससे प्रकाश संश्लेषण भी कम हो सकता है।)
Leaf Modifications (पत्तियों में परिवर्तन):-
> Waxy leaves, small leaf size, and leaf rolling minimize water loss.
(मोमयुक्त पत्तियाँ, छोटी पत्तियों का आकार और पत्तियों का लपेटना जल हानि को कम करने में सहायक होते हैं।)
> Some plants develop hairy leaves to trap moisture and reduce evaporation.
(कुछ पौधों में रोएंदार पत्तियाँ होती हैं, जो नमी को बनाए रखती हैं और वाष्पीकरण को कम करती हैं।)
Osmotic Adjustment (परासरणीय समायोजन):- Accumulation of solutes (like proline and sugars) helps plants maintain cell turgor and continue metabolic functions during drought stress.
[प्रोलिनऔर शर्करा जैसे घुलनशील पदार्थों का संचय पौधों को अपनी कोशिकाओं का कोशिका स्फीति बनाए रखने में सहायता करता है।]
iii. Biotechnology Approaches (जैव-प्रौद्योगिकी दृष्टिकोण):-
Genetic Engineering (आनुवंशिक इंजीनियरिंग):- Introduction of drought-resistant genes from other organisms into crops.
(अन्य जीवों के सूखा-प्रतिरोधी जीनों को फसलों में स्थानांतरित करना।)
Example (उदाहरण):- The CspB gene from bacteria has been introduced into maize to improve drought tolerance.
(मक्का में CspB जीन जोड़ा गया है जिससे इसकी सूखा सहनशीलता बढ़ती है।)
CRISPR Gene Editing (CRISPR जीन एडिटिंग):- Targeted gene modifications to enhance water-use efficiency and drought resistance.
(जल उपयोग दक्षता और सूखा-प्रतिरोध बढ़ाने के लिए लक्षित जीन संशोधन।)
Mitigation Strategies for Drought (सूखे के प्रभावों को कम करने की रणनीतियाँ):- Drought mitigation strategies focus on reducing the impact of water scarcity on crops through better resource management, improved agricultural practices, and policy interventions.
(सूखा शमन रणनीतियाँ जल की कमी से होने वाले प्रभावों को कम करने के लिए संसाधन प्रबंधन, उन्नत कृषि तकनीकों और नीतिगत हस्तक्षेपों पर केंद्रित होती हैं।)
i. Soil and Water Conservation Practices (मृदा और जल संरक्षण के उपाय):-
Conservation Tillage (संरक्षण जुताई):- Reduces soil disturbance, maintains soil moisture, and prevents erosion.
(मिट्टी को कम हिलाने से नमी बनी रहती है और कटाव को रोका जा सकता है।)
Mulching (मल्चिंग):- Covering soil with organic or plastic mulch reduces evapotranspiration and maintains soil temperature.
(मिट्टी को जैविक या प्लास्टिक मल्च से ढकने से वाष्पीवाष्पोत्सर्जन कम होता है और तापमान नियंत्रित रहता है।)
Cover Cropping (आच्छादन फसलें):- Growing cover crops helps improve soil structure and retain moisture.
(मिट्टी की संरचना को सुधारने और नमी बनाए रखने के लिए आच्छादन फसलों का उपयोग।)
Rainwater Harvesting (वर्षा जल संचयन):- Collection and storage of rainwater for use during dry periods.
(सूखे की अवधि में उपयोग के लिए वर्षा जल का संग्रह और भंडारण।)
ii. Improved Irrigation Techniques (उन्नत सिंचाई तकनीक):-
Drip Irrigation (ड्रिप सिंचाई):- Delivers water directly to plant roots, reducing evaporation losses.
(पानी को सीधे पौधों की जड़ों तक पहुँचाने से जल की बर्बादी कम होती है।)
Deficit Irrigation (घाटे की सिंचाई):- Supplying water only during critical growth stages to optimize yield.
(केवल महत्वपूर्ण वृद्धि चरणों के दौरान पानी की आपूर्ति करना जिससे पैदावार बनी रहे।)
Use of Drought Forecasting Models (सूखा पूर्वानुमान मॉडल का उपयोग):- Climate models help predict drought periods and optimize irrigation scheduling.
(जलवायु मॉडल सूखे की भविष्यवाणी करने और सिंचाई समय को अनुकूलित करने में मदद करते हैं।)
iii. Crop Management Strategies (फसल प्रबंधन रणनीतियाँ):-
Crop Rotation (फसल चक्रण):- Alternating drought-resistant crops with others to maintain soil health and water efficiency.
(सूखा-प्रतिरोधी फसलों को अन्य फसलों के साथ बदलकर मिट्टी के स्वास्थ्य और जल उपयोग दक्षता को बनाए रखना।)
Intercropping (मिश्रित फसलें):- Growing multiple crops together to enhance soil moisture retention and reduce overall water demand.
(एक साथ कई फसलें उगाने से मिट्टी में नमी बनाए रखने और कुल जल माँग को कम करने में मदद मिलती है।)
Planting Time Adjustment (बुवाई समय का समायोजन):- Sowing crops at optimal times to avoid peak drought periods.
(फसलों की बुवाई को समायोजित करके अधिकतम नमी उपलब्धता सुनिश्चित करना।)
iv. Policy and Socioeconomic Measures (नीति और सामाजिक-आर्थिक उपाय):-
Drought Insurance and Subsidies (सूखा बीमा और सब्सिडी):- Providing financial protection to farmers against crop loss due to drought.
(सूखे के कारण फसल नुकसान से बचाव के लिए किसानों को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करना।)
Government Policies on Water Management (सरकारी जल प्रबंधन नीतियाँ):- Implementing policies to regulate water use in agriculture.
(कृषि में जल उपयोग को नियंत्रित करने के लिए नीतियों का क्रियान्वयन।)
Farmer Education and Extension Services (किसानों को प्रशिक्षण और जागरूकता):- Training farmers on drought mitigation strategies and efficient water management.
(किसानों को सूखा शमन रणनीतियों और जल प्रबंधन में प्रशिक्षित करना।)
.png)
.png)
.png)