Concept and construction of low tunnels

Concept and construction of low tunnels (लो टनल की अवधारणा और निर्माण):-
Concept of Low Tunnels (लो टनल की संकल्पना):- Low tunnels are temporary, small-scale protective structures used in agriculture to extend the growing season, protect crops from adverse weather, and enhance plant growth. These tunnels are constructed using plastic film or other covering materials supported by hoops, creating a microclimate that moderates temperature, humidity, and wind exposure.
[लो टनल अस्थायी, छोटे आकार की सुरक्षात्मक संरचनाएँ हैं, जो कृषि में फसलों के बढ़ने के मौसम को बढ़ाने, प्रतिकूल मौसम से बचाने और पौधों की वृद्धि को बढ़ाने के लिए उपयोग की जाती हैं। ये टनल प्लास्टिक फिल्म या अन्य आवरण सामग्री से बनाई जाती हैं, जो हुप्स (धनुषाकार ढांचे) द्वारा समर्थित होती हैं। यह एक सूक्ष्म जलवायु (माइक्रोक्लाइमेट) बनाती है, जो तापमान, आर्द्रता और हवा के प्रभाव को नियंत्रित करती है।]
Benefits of Low Tunnels (लो टनल के लाभ):-
Season Extension (मौसम विस्तार):- Helps in early planting and late harvesting by maintaining optimal temperature.
(यह तापमान बनाए रखकर फसलों की शुरुआती बुवाई और देर से कटाई में मदद करता है।)
Frost Protection (ठंड से सुरक्षा):- Shields crops from early and late-season frosts.
(यह फसलों को शुरुआती और देर से पड़ने वाले पाले से बचाता है।)
Pest and Disease Control (कीट एवं रोग नियंत्रण):- Reduces exposure to insects and soil-borne diseases.
(यह कीटों और मृदा जनित रोगों के संपर्क को कम करता है।)
Moisture Retention (नमी बनाए रखना):- Prevents rapid evaporation and maintains soil moisture.
(यह तेजी से नमी के वाष्पीकरण को रोकता है और मिट्टी की नमी बनाए रखता है।)
Improved Crop Yield & Quality (बेहतर उपज और गुणवत्ता):- Creates an ideal environment for plant growth.
(यह पौधों की वृद्धि के लिए एक अनुकूल वातावरण तैयार करता है।)

Construction of Low Tunnels (लो टनल का निर्माण):-
Materials Required (आवश्यक सामग्री):-
Hoops/Frames (हूप्स/फ्रेम):- Made of PVC pipes, bamboo, galvanized metal, or flexible polyethylene rods.
(पीवीसी पाइप, बांस, जस्ती धातु, या लचीली पॉलीइथाइलीन छड़ें।)
Covering Material (आवरण सामग्री):- Transparent polyethylene plastic film, non-woven fabric, or insect netting.
(पारदर्शी पॉलीथीन प्लास्टिक फिल्म, गैर-बुने हुए कपड़े (नॉन-वोवन फैब्रिक) या कीट जाल।)
Anchors (खूंटियां)):- Stakes or pegs to secure the tunnel structure.
(टनल को मजबूती से पकड़ने के लिए लकड़ी या लोहे के खूंटे।)
Clips or Fasteners (क्लिप या फास्टनर):- To attach the plastic to the frames and ensure stability.
(प्लास्टिक को फ्रेम से जोड़ने और स्थिरता बनाए रखने के लिए।)
Step-by-Step Construction (निर्माण की चरणबद्ध प्रक्रिया):-
i. Site Selection & Preparation (स्थान का चयन और तैयारी):-
> Choose a well-drained, level field with good sunlight exposure.
(अच्छी धूप और जल निकासी वाली समतल भूमि का चयन करें।)
> Clear weeds and debris and prepare the soil for planting.
(खरपतवार और मलबा हटाकर मिट्टी को खेती के लिए तैयार करें।)
ii. Marking the Rows (पंक्तियों का चिह्नांकन):-
> Decide the row width, typically 1.0 to 1.5 meters wide and 30-50 cm high.
(पंक्तियों की चौड़ाई 1.0 से 1.5 मीटर और ऊँचाई 30-50 सेमी रखें।)
> Mark row lines where the tunnel hoops will be installed.
(उन लाइनों को चिह्नित करें जहाँ हूप्स लगाए जाएंगे।)
iii. Installing the Hoops (हूप्स लगाना):-
> Insert PVC or metal hoops into the ground at every 1–1.5 meters along the row.
(पीवीसी या धातु के हूप्स को जमीन में 1-1.5 मीटर की दूरी पर गाड़ें।)
> Ensure the hoops are evenly spaced and firmly anchored.
(सुनिश्चित करें कि सभी हूप्स समान रूप से व्यवस्थित और मजबूती से लगे हों।)
iv. Attaching the Covering (आवरण को जोड़ना):-
> Drape polyethylene film or non-woven fabric over the hoops.
(हूप्स के ऊपर पॉलीथीन शीट या नॉन-वोवन फैब्रिक बिछाएं।)
> Secure the edges with soil, clips, or sandbags to prevent it from being blown away.
(किनारों को मिट्टी, क्लिप या बालू की बोरियों से दबाकर सुरक्षित करें, ताकि यह हवा से उड़ न जाए।)
> Ensure ventilation by leaving gaps or using roll-up sides during warm days.
[गर्म दिनों में वेंटिलेशन (हवा के संचार) के लिए किनारों को खुला छोड़ सकते हैं।]
v. Monitoring & Maintenance (निगरानी और रखरखाव):-
> Regularly check for tears or damage in the plastic.
(प्लास्टिक में किसी भी कटी-फटी जगह या क्षति की नियमित जाँच करें।)
> Adjust the tunnel for ventilation and temperature control to prevent overheating.
(तापमान और आर्द्रता को नियंत्रित करने के लिए टनल को समायोजित करें, ताकि अत्यधिक गर्मी से बचा जा सके।)
> Water and fertilize crops as per requirement.
(आवश्यकतानुसार सिंचाई और उर्वरक का उपयोग करें।)

Crops Suitable for Low Tunnels (लो टनल के लिए उपयुक्त फसलें):-
Vegetables (सब्जियाँ):- Lettuce, spinach, carrots, radishes, onions, cabbage, cauliflower, tomatoes.
(पालक, गाजर, मूली, प्याज, पत्ता गोभी, फूलगोभी, टमाटर।)
Fruits (फल):- Strawberries, melons.
(स्ट्रॉबेरी, खरबूजा।)
Flowers (फूल):- Marigolds, petunias, and pansies for early blooming.
(गेंदा, पिटूनिया और पैंसी जैसे फूलों की जल्दी वृद्धि के लिए।)

Limitations of Low Tunnels (लो टनल की सीमाएँ):-
> Not suitable for large-scale farming due to size constraints.
(बड़े पैमाने की खेती के लिए उपयुक्त नहीं है।)
> Requires manual monitoring for temperature and humidity control.
(तापमान और आर्द्रता के नियंत्रण के लिए नियमित निगरानी की आवश्यकता होती है।)
> Plastic covers may degrade over time and need replacement.
(प्लास्टिक कवर समय के साथ खराब हो सकता है और इसे बदलने की जरूरत पड़ती है।)