Lecture-5 Cyclone, anticyclone, land breeze and sea breeze
Cyclone, anticyclone, land breeze and sea breeze (चक्रवात, प्रतिचक्रवात, स्थल समीर और सागरीय समीर):-
Cyclone (चक्रवात):- A cyclone is a system of winds rotating inward around a region of low atmospheric pressure. It is usually associated with stormy weather and heavy rainfall.
(चक्रवात एक वायुमंडलीय घटना है जिसमें निम्न दबाव वाले क्षेत्र के चारों ओर अंदर की ओर हवाएँ घूमती हैं। यह आमतौर पर आंधी, भारी वर्षा और तेज़ हवाओं से जुड़ा होता है।)
Formation (निर्माण):- Cyclones form due to the Coriolis effect and differences in temperature and pressure. Warm, moist air rises, creating a low-pressure area that pulls in surrounding air.
(चक्रवात कोरिओलिस प्रभाव और तापमान व दबाव के अंतर के कारण बनते हैं। गर्म, नम हवा ऊपर उठती है, जिससे निम्न दबाव का क्षेत्र बनता है, और आसपास की हवा इस क्षेत्र में खिंचने लगती है।)
Rotation (घूमने की दिशा):-
> In the Northern Hemisphere, cyclones rotate counterclockwise.
(उत्तरी गोलार्ध में वामावर्त घूमता है।)
> In the Southern Hemisphere, cyclones rotate clockwise.
(दक्षिणी गोलार्ध में दक्षिणावर्त घूमता है।)
Types of Cyclones (चक्रवात के प्रकार):-
i. Tropical Cyclones (उष्णकटिबंधीय चक्रवात):- Form over warm ocean waters (e.g., hurricanes, typhoons).
[गर्म महासागरों के ऊपर बनते हैं (जैसे, हरिकेन, टाइफून)।]
ii. Extratropical Cyclones (ध्रुवीय चक्रवात):- Occur in mid-latitudes due to air mass interactions.
(मध्य अक्षांशों में हवा के द्रव्यमानों की टकराव से बनते हैं।)
Effects (प्रभाव):- Heavy rainfall, strong winds, flooding, and storm surges.
(भारी वर्षा, तेज़ हवाएँ, बाढ़, और समुद्री तूफान।)
Anticyclone (प्रतिचक्रवात):- An anticyclone is a system of winds rotating outward around a region of high atmospheric pressure. It brings clear, dry, and stable weather.
(प्रतिचक्रवात एक उच्च दबाव का क्षेत्र होता है, जहाँ से हवाएँ बाहर की ओर बहती हैं। यह आमतौर पर शुष्क, स्थिर और साफ़ मौसम लाता है।)
Formation (निर्माण):- Anticyclones form when cool air sinks, increasing pressure at the surface.
(जब ठंडी हवा नीचे बैठती है, तो सतह पर उच्च दबाव बनता है, जिससे प्रतिचक्रवात उत्पन्न होता है।)
Rotation (घूमने की दिशा):-
> In the Northern Hemisphere, anticyclones rotate clockwise.
(उत्तरी गोलार्ध में दक्षिणावर्त घूमता है।)
> In the Southern Hemisphere, anticyclones rotate counterclockwise.
(दक्षिणी गोलार्ध में वामावर्त घूमता है।)
Effects (प्रभाव):- Dry weather, calm winds, and clear skies.
(साफ़ आसमान, हल्की हवाएँ, और शुष्क मौसम।)
Land Breeze (स्थल समीर):- A land breeze is a local wind that blows from land to sea at night due to temperature differences between land and water.
(स्थल समीर एक स्थानीय हवा है, जो रात में भूमि से समुद्र की ओर चलती है। यह समुद्र और भूमि के बीच तापमान अंतर के कारण बनती है।)
Formation (निर्माण):-
> At night, land cools down faster than the ocean.
(रात में, भूमि तेजी से ठंडी हो जाती है।)
> The sea remains warmer, creating a low-pressure area over the water.
(समुद्र अपेक्षाकृत गर्म रहता है, जिससे वहाँ निम्न दबाव बनता है।)
> Cooler, denser air from the land moves toward the sea, forming a breeze.
(ठंडी, भारी हवा भूमि से समुद्र की ओर बहने लगती है, जिससे स्थल समीर बनती है।)
Effects (प्रभाव):- Can cause fog and moderate temperatures near the coast.
(कोस्टल इलाकों में ठंडी हवा और कोहरे का निर्माण।)
Sea Breeze (सागरीय समीर):- A sea breeze is a local wind that blows from sea to land during the daytime due to temperature differences.
(सागरीय समीर एक स्थानीय हवा है, जो दिन में समुद्र से भूमि की ओर चलती है। यह भी तापमान अंतर के कारण बनती है।)
Formation (निर्माण):-
> During the day, land heats up faster than the sea.
(दिन में, भूमि तेज़ी से गर्म हो जाती है।)
> Warm air over land rises, creating a low-pressure area.
(गर्म हवा ऊपर उठती है, जिससे भूमि पर निम्न दबाव बनता है।)
> Cool, denser air from the sea moves toward the land, forming a breeze.
(ठंडी, भारी हवा समुद्र से भूमि की ओर बहने लगती है, जिससे सागरीय समीर बनती है।)
Effects (प्रभाव):- Lowers temperatures in coastal regions and increases humidity.
(तटीय क्षेत्रों में तापमान कम होता है और नमी बढ़ती है।)