Reproduction of plant pathogenic bacteria

Reproduction of plant pathogenic bacteria:- 2 types - (2 प्रकार -)
1. अलैंगिक जनन (Asexual reproduction)
2. लैंगिक जनन (Sexual reproduction)
1. अलैंगिक जनन (Asexual reproduction):- It is characteristic of all bacteria. It take place by two methods:
(यह सभी जीवाणुओं की विशेषता है। यह दो विधियों से होता है:)
a. कायिक जनन (Vegetative reproduction)
b. बीजाणु जनन (Sporulation)
a. कायिक जनन (Vegetative reproduction):- It take place by the following methods -
(यह निम्न विधियों से होता है -)
i. द्विविखंडन (Binary Fission)
ii. मुकुलन (Budding)
iii. पुट्टिकायें (Cysts)
iv. खंडीकरण (Segmentation)
i. द्विविखंडन (Binary Fission):- It is a process by which a single bacterial cell simply divides into two in half an hour time. The various events of binary fission are as follows:
(यह एक ऐसी प्रक्रिया है जिसके द्वारा एक एकल जीवाणु कोशिका आधे घंटे में दो कोशिकाओं में विभाजित हो जाती है। द्विविखंडन की विभिन्न घटनाएं इस प्रकार हैं:)
- The nucleoid gradually become elongated in size and form dumbel-shaped structure.
(न्यूक्लियॉइड धीरे-धीरे आकार में लम्बा हो जाता है और डम्बल के आकार की संरचना बनाता है।)
- They still remain attached to the plasma membrane with the help of mesosome.
(यह अभी भी मीसोसोम की सहायता से प्लाज्मा झिल्ली से जुड़ा रहता है।)
- The duplication of DNA and mesosome takes place and get separate from each other.
(DNA और मेसोसोम का द्विगुणन होता है और एक दूसरे से अलग हो जाते हैं।)
- The daughter mesosomes and nucleoids migrate towards the opposite poles.
(संतति मेसोसोम और न्यूक्लियॉइड विपरीत ध्रुवों की ओर पलायन करते हैं।)
- The plasma membrane invaginates at the center and the parent cell is divided into two identical cells.
(प्लाज्मा झिल्ली केंद्र में संकुचित हो जाती है और मातृ कोशिका दो समान कोशिकाओं में विभाजित हो जाती है।)
ii. मुकुलन (Budding):- 
- In this case, a small protuberance, called bud, develops at one end of the cell.
(इस मामले में, कोशिका के एक छोर पर एक छोटा उभार विकसित होता है जिसे कलिका कहा जाता है।)
- Genome replication follows, and one copy of the genome gets into the bud. 
(जीनोम का प्रतिकरण होता है और जीनोम की एक प्रति कलिका में चली जाती है।)
- Then the bud enlarges, eventually become a daughter cell and finally gets separated from the parent cell. 
(फिर कलिका बड़ी हो जाती है, अंततः एक पुत्री कोशिका बन जाती है और अंत में मातृ कोशिका से अलग हो जाती है।)
- It is comparatively rare process observed in few bacteria like Rhodopseudomonas, Hyphomicrobium,
Pedomicrobium, Hyphomonas etc. 
(यह तुलनात्मक रूप से दुर्लभ प्रक्रिया है जो कुछ जीवाणुओं में देखी गई है। उदाहरण- Rhodopseudomonas, Hyphomicrobium, Pedomicrobium, Hyphomonas आदि।)
- Hyphomicrobeales, commonly called the budding bacteria, a branch strand of cell wall material may be initiated prior to the separation of a bud.
(Hyphomicrobeales, जिसे आमतौर पर मुकुलन जीवाणु कहा जाता है, एक कली के अलग होने से पहले कोशिका भित्ति सामग्री की एक शाखा बन सकती है।)
iii. पुट्टिकायें (Cysts):-
- In certain bacteria the entire protoplast of the cell recedes from the cell wall and
becomes rounded. 
(कुछ जीवाणुओं में कोशिका का पूरा प्रोटोप्लास्ट कोशिका भित्ति से हट जाता है और गोल हो जाता है।)
- A thick wall is then secreted around it to form resistant structure somewhat similar to the endospore. It is called the cyst. 
(एक मोटी भित्ति को इसके चारों ओर स्रावित किया जाता है जिससे प्रतिरोधी संरचना कुछ हद तक अंत:बीजाणु के समान होती है। इसे पुट्टिका कहते हैं।)
- These are formed in certain species of Azobacter.
(ये Azobacter की कुछ जातियों में बनते हैं।)
- Under suitable environment conditions the cyst germinate to produce the new bacterium.
(अनुकूल वातावरणीय परिस्थितियों में पुट्टिका नए जीवाणु उत्पन्न करने के लिए अंकुरित हो जाती है।)
iv. खंडीकरण (Segmentation):- 
- In this case the protoplast of the bacterium cell at some stage, divides to form very tiny body called gonidia. 
(इस मामले में जीवाणु कोशिका का प्रोटोप्लास्ट किसी स्तर पर विभाजित होकर बहुत छोटी कायों का निर्माण करता है जिसे गोनिडिया कहा जाता है।)
- The cell wall ruptured and the librated tiny gonidia grow into new bacterium cell under suitable conditions.
(कोशिका भित्ति फट जाती है और मुक्त छोटे गोनिडिया उपयुक्त परिस्थितियों में नए जीवाणु कोशिका में विकसित हो जाते हैं।)
b. बीजाणु जनन (Sporulation):-  Some bacteria produce non motile spores which are of the following types:
(कुछ जीवाणु गतिहीन बीजाणु उत्पन्न करते हैं जो निम्न प्रकार के होते हैं:)
i. कोनिडिया (Conidia)
ii. ओइडीओबीजाणु (Oidiospores)
iii. स्पोरेंजिओबीजाणु (Sporangiospores)
iv. अंत:बीजाणु (Endospore)
i. कोनिडिया (Conidia):- 
- Many filamentous bacteria (Eg.- Streptomyces) form chains of small, spherical sporelike conidia at the tips of the filaments. 
[कई तन्तुमय जीवाणु (जैसे- Streptomyces) तन्तु के सिरे पर छोटे, गोलाकार बीजाणु जैसे कोनिडिया की श्रृंखला बनाते हैं।]
- A conidium develops by the formation of a transverse wall at the tip of the filament. 
(तन्तु के सिरे पर एक अनुप्रस्थ भित्ति के निर्माण से एक कोनिडियम विकसित होता है।)
- The filament bearing conidia are known as conidiophores. 
(कोनिडिया धारण करने वाले तन्तु को को कोनिडियमधर के रूप में जाना जाता है।)
- After liberation each conidium gives rise to a new filamentous bacterium, provided conditions for germination are favourable.
(मुक्त होने पर प्रत्येक कोनिडियम एक नए तन्तुमय जीवाणु को उत्पन्न करता है, बशर्ते अंकुरण के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल हों।)
ii. ओइडीओबीजाणु (Oidiospores):- 
- In an another member Actinomyces the hypha instead of obstructing spore in succession at the free end, undergodes additional separation through its lnght to form numerous small reproductive units known as oidiospores. 
(एक अन्य सदस्य Actinomyces में मुक्त सिरे पर बीजाणु के निर्माण की बजाय, तन्तु, ओडियोबीजाणु के रूप में जानी जाने वाली कई छोटी प्रजनन इकाइयों को बनाता है।)
- Each oidiospores on germination produces, a filamentous bacterium.
(अंकुरण होने पर प्रत्येक ओडियोबीजाणु एक तंतुमय जीवाणु उत्पन्न करता है।)
iii. स्पोरेंजिओबीजाणु (Sporangiospores):-
- In some branching bacteria sporangia like structure may developed at the end of certain hyphae. 
(कुछ शाखित जीवाणुओं में बीजाणुधानी जैसी संरचना कुछ तंतुओं के सिरों पर विकसित हो सकती है।)
- The protoplast of the sporangia may divided to form tiny sporangiospores. 
(बीजाणुधानी का प्रोटोप्लास्ट छोटे स्पोरेंजिओबीजाणु बनाने के लिए विभाजित हो सकता है।)
- On libration of these spores germinate under suitable condition, each producing a filamentous  bacterium.
(इन बीजाणुओं के मुक्त होने पर उपयुक्त स्थिति में अंकुरण होता है, प्रत्येक एक तंतुमय जीवाणु का उत्पादन करता है।)
iv. अंत:बीजाणु (Endospore):- 
- During the unfavorable condition, eubacteria have the ability to become endospores.
(प्रतिकूल स्थिति के दौरान, यूबैक्टीरिया में अंत:बीजाणु बनने की क्षमता होती है।)
- In this state, the bacteria can tolerate exceedingly high and low temperatures, acidic and basic conditions, and large amounts of radiation.
(इस अवस्था में, जीवाणु अत्यधिक उच्च और निम्न तापमान, अम्लीय और क्षारीय स्थितियों और बड़ी मात्रा में विकिरण को सहन कर सकते हैं।)
- Endospores are extremely hard to kill. Surprisingly, they can be boiled for hours and still survive.
(अंत:बीजाणु को नष्ट करना बेहद कठिन होता है। आश्चर्यजनक रूप से, उन्हें घंटों तक उबाला जा सकता है और फिर भी वे जीवित रहते हैं।)
- Endospores can only be made by Gram positive bacteria.
(अंत:बीजाणु केवल ग्राम +ve जीवाणुओं द्वारा बनाया जा सकता है।)
- Within the endospore remains the bacterial DNA, but the cytoplasm has a decreased water concentration.
(अंत:बीजाणु के भीतर जीवाणु DNA रहता है, लेकिन कोशिकाद्रव्य में जल की सांद्रता कम होती है।)
- This is thought to help in protecting against high heat. 
(यह उच्च गर्मी से बचाने में सहायता करने वाला माना जाता है।)
- The bacteria will take on a tough coating composed of calcium and dipicolinic acid, creating a dense and impregnable barrier to stabilize the DNA within the cell. 
(जीवाणु का आवरण कैल्शियम और डाइपिकोलिनिक अम्ल से बना एक कठोर आवरण होता है, जो कोशिका के भीतर DNA को स्थायित्व देने के लिए एक घने और अभेद्य अवरोध के रूप में कार्य करता है।)
- DNA repair enzymes are also still active, aiding in the resistance of the endospore.
(DNA की मरम्मत करने वाले एंजाइम अभी भी सक्रिय होते हैं, जो अंत:बीजाणु के प्रतिरोध में सहायता करते हैं।)
2. लैंगिक जनन (Sexual reproduction):- 3 methods - (3 विधियाँ -)
a. संयुग्मन (Conjugation)
b. रूपान्तरण (Transformation)
c. पारक्रमण (Transduction)
a. संयुग्मन (Conjugation):- 
> It was first discovered in Escherichia coli by Lederberg and Tatum (1946). 
[यह पहली बार E. coli में लेडरबर्ग और टैटम (1946) द्वारा खोजा गया था।]
> Cell contact is required for this method.
(इस विधि के लिए कोशिका संपर्क आवश्यक है।)
> Bacteria showing conjugation are dimorphic, i.e., they have two types of cells, male (F+) or donor and female (F-) orrecipient.
[संयुग्मन दर्शाने वाले जीवाणु द्विरूपी होते हैं, अर्थात् उनकी दो प्रकार की कोशिकाएँ होती हैं, नर (F+) या दाता और मादा (F-) या ग्राही।]
> The male or donor cell possesses 1-4 sex pili on the surface and fertility factor (transfer factor, sex factor) in its plasmid. Fertility factor contains genes for producing sex pili and other characters needed for gene transfer. Sex pili are 1- 4 narrow protoplasmic outgrowths. 
[नर या दाता कोशिका में सतह पर 1-4 सेक्स पिली और इसके प्लास्मिड में उर्वरता कारक (स्थानांतरण कारक, सेक्स कारक) होते हैं। उर्वरता कारक में सेक्स पिली उत्पन्न करने के लिए जीन और जीन स्थानांतरण के लिए आवश्यक अन्य लक्षण होते हैं। सेक्स पिली 1-4 संकीर्ण प्रोटोप्लाज्मिक अतिवृद्धियाँ हैं।]
> Both sex pili and fertility factor are absent in female or recipient cells.
(मादा या ग्राही कोशिकाओं में सेक्स पिली और उर्वरता कारक दोनों अनुपस्थित होते हैं।)
> If these two types of cells happen to come nearer, a pilus of male cell establishes a protoplasmic
bridge or conjugation tube with the female cell. It takes 6-8 minutes. 
(यदि ये दोनों प्रकार की कोशिकाएं निकट आती हैं, तो नर कोशिका का मादा कोशिका के साथ एक पिलस द्वारा एक प्रोटोप्लास्मिक पुल बनता है जिसे संयुग्मन ट्यूब कहते हैं। इसमें 6-8 मिनट का समय लगता है।)
> Gene exchange can occur by two methods:
(जीन विनिमय दो विधियों से हो सकता है:)
i. बंध्य नर विधि (Sterile Male Method) (F+ x F– → F– becomes F+):- The plasmid having fertility factor replicates. A copy of it gets transferred to the recipient cell through the conjugation tube. The recipient cell also becomes donor. The phenomenon of reversibility of sex is called sexduction.
(उर्वरता कारक युक्त प्लाज्मिड प्रतिकरण करता है। इसकी एक प्रति संयुग्मन नली के माध्यम से ग्राही कोशिका में स्थानांतरित हो जाती है। ग्राही कोशिका भी दाता बन जाता है। सेक्स के परिवर्तन की इस घटना को सेक्सडक्शन कहा जाता है।)
ii. उर्वर नर विधि (Fertile Male Method) (Hfr x F– →F– remains F–):- The F+ plasmid or fertility factor of the donor cell gets integrated to bacterial chromosome or DNA. The attachable plasmid is known as episome.
(दाता कोशिका का F+ प्लाज्मिड या उर्वरता कारक जीवाणु गुणसूत्र या DNA में समावेशित हो जाता है। जुडने वाले प्लास्मिड को एपिसोड के रूप में जाना जाता है।)
Hfr (पुनर्संयोजन की उच्च आवृत्ति) (high frequency of recombination):- The donor cell having fertility factor integrated to its chromosome is called Hfr (high frequency of recombination), meta male or super male because it has a recombination frequency of 1000 times more as compared to normal F+.
[दाता कोशिका जिसके गुणसूत्र में उर्वरता कारक समावेशित होता है, उसे Hfr (पुनर्संयोजन की उच्च आवृत्ति), मेटा नर या सुपर नर कहा जाता है क्योंकि इसमें सामान्य F+ की तुलना में 1000 गुना अधिक पुनर्संयोजन आवृत्ति होती है।]
- The integrated F+ factor breaks the bacterial chromosome at one end of its attachment. The bacterial chromosome now undergoes replication.
(समावेशित F+ कारक इसके जुड़ाव के एक छोर पर जीवाणु के गुणसूत्र को तोड़ देता है। जीवाणु गुणसूत्र अब प्रतिकरण करता है।)
- A copy of the freed end of bacterial chromosome (end distal to F+ factor, also called zero end) passes into the recipient cell through the conjugation tube. Fertility factor is the last to do so.
[जीवाणु गुणसूत्र के मुक्त सिरे की एक प्रति (F+ कारक से दूरस्थ सिरा, जिसे शून्य सिरा भी कहा जाता है) संयुग्मन ट्यूब के माध्यम से ग्राही कोशिका में चली जाती है। उर्वरता kaarak ऐसा अन्त में करता है।]
- Generally whole of bacterial chromosome does not pass into recipient cell. F+ factor is very rarely transferred as conjugation is maintained for a brief period. Only a few genes are transferred, one in seven minutes, two in nine minutes, three in ten minutes, four in eleven minutes, etc.
(आम तौर पर सम्पूर्ण जीवाणु गुणसूत्र ग्राही कोशिका में नहीं जाता है। F+ कारक बहुत ही कम स्थानांतरित होता है क्योंकि संक्षिप्त अवधि के लिए संयुग्मन बनाए रखा जाता है। केवल कुछ जीन स्थानांतरित होते हैं, सात मिनट में एक, नौ मिनट में दो, दस मिनट में तीन, ग्यारह मिनट में चार आदि।)
मीरोजाइगोट (Merozygote):-  Conjugation produces an incompletely diploid “zygote” known as merozygote or partial zygote. The new genes may replace the genes present in the recipient cells (those of the recipient cells disintegrate) or get added to them.
[संयुग्मन एक अपूर्ण रूप से द्विगुणित "जाइगोट" का उत्पादन करता है जिसे मेरोजाइगोट या आंशिक जाइगोट के रूप में जाना जाता है। नए जीन ग्राही कोशिकाओं में उपस्थित जीनों को प्रतिस्थापित कर सकते हैं (जो ग्राही कोशिकाओं से निकल जाते हैं) या उनमें जुड़ जाते हैं।]
b. रूपान्तरण (Transformation):-
> The phenomenon was discovered by Griffith in 1928. Its mechanism was worked out by Avery (1944).
[1928 में ग्रिफ़िथ द्वारा इस घटना की खोज की गई थी। इसकी विधि एवरी (1944) द्वारा खोजी गई था।]
> It is the absorption of DNA segment from the surrounding medium by a living bacterium. 
(यह एक जीवित जीवाणु द्वारा आसपास के माध्यम से DNA खंड का अवशोषण है।)
> A bacterium takes in DNA from its environment, often DNA that's been shed by other bacteria. If the DNA is in the form of a circular DNA called a plasmid, it can be copied in the receiving cell and passed on to its descendants.
(एक जीवाणु अपने वातावरण से DNA लेता है, अक्सर यह वह DNA होता है जो अन्य जीवाणुओं द्वारा छोड़ा जाता है। यदि DNA एक वृत्ताकार DNA के रूप में है जिसे प्लास्मिड कहा जाता है, तो इसे प्राप्त करने वाली कोशिका में कॉपी किया जा सकता है और इसके वंशजों को पारित किया जा सकता है।)
> Receptivity for transformation is present for a brief period when the cells have reached the end
period of active growth. At this time they develop specific receptor sites in the wall. 
(रूपान्तरण के लिए ग्रहणशीलता एक संक्षिप्त अवधि के लिए रहती है जब कोशिकाएं सक्रिय वृद्धि की अवधि के अंत तक पहुंच जाती हैं। इस समय वे भित्ति में विशिष्ट ग्राही स्थल विकसित करते हैं।)
> Normally E. coli does not pick up foreign DNA but it can do so in the presence of calcium chloride.
(आम तौर पर E. coli बाहरी DNA को ग्रहण नहीं करता है परन्तु यह कैल्शियम क्लोराइड की उपस्थिति में ऐसा कर सकता है।)
c. पारक्रमण (Transduction):-
> Transduction was first discovered by Zinder and his teacher Lederberg (1952) in Salmonella typhimurium.
[पारक्रमण की खोज सबसे पहले जिंडर और उनके शिक्षक लेडरबर्ग (1952) ने Salmonella typhimurium में की थी।]
> Here genetic material is transferred by phage virus between two bacteria.
(यहां दो जीवाणुओं के बीच जीवाणुभोजी वायरस द्वारा आनुवंशिक पदार्थ स्थानांतरित किया जाता है।)
> Such a virus is never virulent. It passes over the gene of the previous host to the new host.
(ऐसा वायरस कभी रोगजनक नहीं होता। यह जीन को पिछले परपोषी से नए परपोषी में ले जाता है।)
> Transducing viruses may carry the same genes (restricted transduction) or different genes
(generalized transduction) at different times.
[पारक्रमित वायरस उसी जीन (प्रतिबंधित पारक्रमण) या भिन्न जीनों (सामान्यीकृत पारगमन) को भिन्न समयों पर ले सकता है।]
>  It has two forms:
(यह दो प्रकार का होता है:)
i. सामान्य पारक्रमण (Generalized transduction):- 
- It occurs in lytic cycle of phage virus. 
(यह भोजी वायरस के लाइटिक चक्र में होता है।)
- DNA of phages virus enter into E. coli bacteria. This DNA replicates and develops many new DNA and capsids.
(भोजी वायरस का DNA E. coli जीवाणु में प्रवेश करता है। यह DNA प्रतिकृत होता है और कई नए DNA और कैप्सिड्स को विकसित करता है।)
- The DNA of bacteria is broken. Some pieces of DNA also enter into capsid of virus. 
(जीवाणुओं का DNA टूट जाता है। जीवाणु DNA के कुछ टुकड़े भोजी वायरस के कैप्सिड में भी प्रवेश कर जाते हैं।)
- Bacteria burst and release new phage viruses. 
(जीवाणु फटते हैं और नए भोजी वायरस छोड़ते हैं।)
- Now this phage enters into recipient bacteria and transfer DNA of donor bacteria into the DNA of recipient bacteria.
(अब यह भोजी वायरस ग्राही जीवाणु में प्रवेश करता है और दाता जीवाणु के DNA को ग्राही जीवाणु में स्थानांतरित करता है।)
- Bacterial endonucleases enzymes destroy the phage virus. 
(जीवाणु एंडोन्यूक्लिएज एंजाइम भोजी वायरस को नष्ट कर देते हैं।)
- Now these bacteria incorporate genes of donor bacteria and replicates.
(अब ये जीवाणु दाता जीवाणु के जीनों को समावेशित करते हैं और प्रतिकरण करते हैं।)
ii. विशिष्ट पारक्रमण (Specialized transduction):- 
- It occurs in Lysogenic cycle of phage virus. 
(यह भोजी वायरस के लाइसोजेनिक चक्र में होता है।)
- In this cycle viral DNA incorporate into bacterial DNA as prophage.
(इस चक्र में वायरस DNA जीवाणु DNA में प्रोफाज के रूप में समावेशित होता है।)
- It remains peacefully there. But sometime, it becomes lytic. It comes out of bacterial DNA. Some part of bacterial DNA remain attach with it.
(यह वहां शांति से रहता है। परन्तु कभी-कभी यह लाइटिक चक्र में चला जाता है। यह जीवाणु DNA से निकलता है। जीवाणु DNA का कुछ हिस्सा इसके साथ जुड़ा रहता है।)
- Viral DNA with a piece of bacterial DNA replicates and develops new capsids. Bacteria burst. Virus infects other bacteria and transfer genes of donor.
(जीवाणु DNA के एक टुकड़े युक्त वायरस DNA प्रतिकरण करता है और नए कैप्सिड विकसित करता है। जीवाणु फट जाता है। वायरस अन्य जीवाणुओं को संक्रमित करता है और दाता के जीनों को स्थानांतरित करता है।)