Types of fungi thalli, fungi tissues, modification of thallus and their morphology
Types of fungi thalli, fungi tissues, modification of thallus and their morphology:-
Thallus (थैलस):- There are 2 types of thallus in fungi -
(कवकों में 2 प्रकार के थैलस होते हैं-)
a. Unicellular Thallus (एककोशिकीय थैलस):- It is of two type -
(यह 2 प्रकार का होता है -)
i. Holocarpic thallus (पूर्णफलिक थैलस):- Here the entire cell becomes changed into a reproductive structure. Eg.-Synchytrium, Yeasts
(यहां सम्पूर्ण कोशिका एक जनन संरचना में परिवर्तित हो जाती है। उदाहरण - Synchytrium, Yeasts)
ii. Eucarpic thallus (सत्यफलिक थैलस):- Here the the lower part of the cell is differentiated into rhizoid to absorb food material and upper part is differentiated into reproductive structure. Eg.- Chytridium
(यहाँ कोशिका का निचला भाग खाद्य सामग्री को अवशोषित करने के लिए मूलाभास में विभेदित हो जाता है और ऊपरी भाग जनन संरचना में विभेदित हो जाता है। उदाहरण - Chytridium)
b Multicellular Thallus (बहुकोशिकीय थैलस):-
Hypha (कवक तन्तु):- One of the long slender tubes that develop from germinated spores and form the structural parts of the body of a fungus.
(लंबी पतली ट्यूबनुमा संरचना जो बीजाणुओं के अंकुरण से विकसित होती है और एक कवक के शरीर के संरचनात्मक भागों का निर्माण करता है।)
Mycelium (कवकजाल):- It is the mass of interwoven filamentous hyphae that represent the thallus of a fungus.
(यह उलझे हुए तंतुनुमा कवक तंतुओं का द्रव्यमान है जो एक कवक के थैलस का प्रतिनिधित्व करता है।)
Tyes of Hapha (कवक तन्तु के प्रकार):- 2 types based upon absence or presence of septation -
(पट्ट की उपस्थिती या अनुपस्थिति के आधार पर ये 2 प्रकार के होते हैं -)
i. Aseptate Hypha (पट्टरहित कवक तन्तु):- Hyphae that do not have cross-walls are called as aseptate. These types of hyphae are also called as coenocytic. They represent a more primitive form of fungi. Eg.- Lower fungi
(कवक तन्तु जिनमें क्रॉस-पट्ट नहीं होते हैं उन्हें पट्ट रहित कहा जाता है। इस प्रकार के कवक तन्तु को सीनोसाइटिक भी कहा जाता है। वे कवक के अधिक प्राचीन रूप का प्रतिनिधित्व करते हैं। उदाहरण - निम्न कवक)
ii. Septate Hypha (पट्ट युक्त कवक तन्तु):-Hyphae that have cross-walls are called as septate. These types of hyphae are also called as cellular. They represent a more advanced form of fungi. Eg.- Higher fungi
(कवक तन्तु जिनमें क्रॉस-पट्ट उपस्थित होते हैं उन्हें पट्ट युक्त कहा जाता है। इस प्रकार के कवक तन्तु को कोशिकीय भी कहा जाता है। वे कवक के अधिक उन्नत रूप का प्रतिनिधित्व करते हैं। उदाहरण - उच्च कवक)
Septation (पट्टीकरण):- It is of 2 types - (यह 2 प्रकार का होता है -)
i. Complete septation (पूर्ण पट्टीकरण):- When septum is completely impermeable for cytoplasm and nucleus, it is called complete septation and the septum is called as solid septum.
(जब पट्ट कोशिकाद्रव्य व केंद्रक के लिए पूर्णतया अपारगम्य होता है, तो इसे पूर्ण पट्टीकरण कहा जाता है और पट्ट को ठोस पट्ट कहा जाता है।)
ii. Incomplete septation (अपूर्ण पट्टीकरण):- when there is pore in the center of the septum. then it is called as incomplete septation.
(जब पट के केंद्र में छिद्र होता है। तो इसे अपूर्ण पट्टीकरण कहा जाता है।)
Simple pore septum (सरल छिद्र पट्ट):- When central pore on septum is not covered by a membrane, then it is called as simple pore septum. Both cytoplasm and nucleus can pass through this pore. Eg.- Most of the higher fungi
(जब पट पर केंद्रीय छिद्र किसी झिल्ली से ढका नहीं होता है, तो इसे सरल छिद्र पट कहा जाता है। कोशिकाद्रव्य और केंद्रक दोनों इस छिद्र से गुजर सकते हैं। उदाहरण - अधिकांश उच्च कवक)
Dolipore septum (ढोलछिद्र पट्ट):- When septum is barrel shaped and central pore on septum is covered by a perforated membrane, then it is called as dolipore septum. The membrane is called as parenthosome. Cytoplasm can pass through the pores of the membrane, but not nucleus. Eg.- Some members of Basidiomycetes as Agaricus
(जब पट्ट ढोलक के आकार का होता है और पट्ट पर केंद्रीय छिद्र एक छिद्रित झिल्ली से ढका होता है, तो इसे ढोलछिद्र पट्ट कहा जाता है। झिल्ली को पेरेंथोंसोम कहा जाता है। कोशिकाद्रव्य झिल्ली के छिद्रों से गुजर सकता है, परन्तु नाभिक नहीं। जैसे- बेसिडिओमाइसिटीज के कुछ सदस्य जैसे - Agaricus)
Clamp Connections (क्लैम्प कनैक्शन):- Topical growth is found in Basidiomycetes class. In all Basidiomycetes members except rusts, the apical cells of the secondary mycelium divide with the help of a lateral tubular structure.
(Basidiomycetes वर्ग में शीर्षस्थ वृद्धि पायी जाती है। Rusts को छोड़कर शेष सभी Basidiomycetes सदस्यों में द्वितीयक कवकजाल की शीर्षस्थ कोशिकाएं एक पार्श्व ट्यूबनुमा संरचना की सहायता से विभाजित होती है।)
Modifications of Hypha (कवक तन्तु के रूपान्तरण):-
i Haustorium (चूषकांग):- A nutrient-absorbing outgrowth of a fungus or parasitic plant that penetrates the tissues of the host organism. It also increase the surface area of fungal hyphae for the purpose of absorption. Eg.- Albugo
(एक कवक या परजीवी पौधे की पोषक तत्व-अवशोषित करने वाली अतिवृद्धि जो परपोषी जीव के ऊतकों में प्रवेश करती है। यह अवशोषण के उद्देश्य से कवक तंतुओं के सतह क्षेत्र को भी बढ़ाता है। जैसे.- Albugo)
ii. Appresorium (आसंगाग):- is a specialized cell typical of many fungal plant pathogens that is used to infect host plants. It is a flattened, hyphal "pressing" organ, from which a minute infection peg grows and enters the host, using turgor pressure capable of punching through even Mylar. Eg.- Phytophthora, Physalospora, Glomerella, Erysiphe
(यह कई कवकीय पादप रोगजनकों की विशिष्ट कोशिका है जिसका उपयोग परपोषी पौधों को संक्रमित करने के लिए किया जाता है। यह एक चपटा, कवक तन्तुनुमा "दबाने वाला" अंग है, जिसमें से एक सूक्ष्म संक्रमण खूंटी वृद्धि करती है और परपोषी में प्रवेश करता है, यहां तक कि मायलर के माध्यम से छिद्र करने में सक्षम टर्गर दबाव का उपयोग करता है। उदाहरण - Phytophthora, Physalospora, Glomerella, Erysiphe)
iii. Fungal Traps (कवकीय जाल):- Predatory fungi attack nematodes and other microorganisms using a remarkable array of trapping devices to attract, capture, kill, and digest nematodes for food. Predatory fungi develop an extensive hyphal system in the substratum; the hyphae give rise to trapping devices, either adhesive pegs, nets, or constricting rings, which are used to attract and capture rotifers and nematodes. Eg.- Dactylella. Dactylaria, Anthrobotrys, Pyricularia
(परभक्षी कवक निमेटोड और अन्य सूक्ष्मजीवों पर भोजन के लिए ट्रैपिंग उपकरणों से आक्रमण करते हैं। यह निमेटोड को आकर्षित करने, पकड़ने, मारने और पचाने के लिए किया जाता है। परभक्षी कवक सब्सट्रेटम में एक व्यापक कवक तंतुओं का एक तंत्र विकसित करते हैं, कवकीय तन्तु फँसाने वाले उपकरणों को बनाते हैं। ये उपकरण या तो चिपकने वाले खूंटे, जाल, या कसने वाले छल्ले होते हैं जिनका उपयोग रोटिफ़र्स और निमेटोड को आकर्षित करने और पकड़ने के लिए किया जाता है। उदाहरण - Dactylella. Dactylaria, Anthrobotrys, Pyricularia)
iv. Rhizomorphs (मूलाभास):- A threadlike or cordlike pseudoparenchymatous structure in fungi (kingdom Fungi) made up of parallel hyphae, branched tubular filaments that make up the body of a typical fungus. Rhizomorphs act as an absorption and translation organ of nutrients. Eg.- Agaricus
(यह कवक (कवक जगत) में एक धागेनुमा या तारनुमा कवक तंतुओं से बनी कूटमृदूत्तक संरचना है जिसमें कवक तन्तु समानांतर व्यवस्थित होते हैं। मूलाभास पोषक तत्वों के अवशोषण अंग के रूप में कार्य करते हैं। उदाहरण - Agaricus)
Modifications of Mycelium (कवक जाल के रूपान्तरण):-
i. Stroma (स्ट्रोमा):- Cushion like plate of solid mycelium (masses of filaments that form the body of a typical fungus) formed by many members. It is prosenchymatous structure. Vegetative and reproductive structures are borne on or in them. Eg.- Loculoascomycetidae
[यह कई सदस्यों द्वारा गठित ठोस कवकजाल जो गद्दीनुमा दीर्घोत्तक संरचना है। कायिक और जनन संरचनाएं इनके ऊपर या इनके अंदर उत्पन्न होते हैं। उदाहरण.- Loculoascomycetidae]
ii. Sclerotium (कठकवक या दृढक):- It is the hard dark resting body of certain fungi, which is pseudoparenchymatous structure. It consists of a mass of hyphal threads, capable of remaining dormant for long periods. Eg.- Claviceps (Ergot disease of Rye and Bajra), Myxomycetes
[यह कुछ कवकों की कठोर काली विश्रामकाय है, जो कूटमृदूत्तक संरचना है। इसमें कवक तन्तुओं के धागों का एक द्रव्यमान होता है, जो लंबे समय तक निष्क्रिय रहने में सक्षम होता है। उदाहरण - Claviceps (Ergot disease of Rye and Bajra), Myxomycetes]
iii. Plectenchyma (आभासी मृदूत्तक):- It is the network of closely or loosely arranged interwoven networks of hyphae in fungi. It is of 2 types -
(यह कवक में उलझे हुए कवक तंतुओं का सघन या विरल रूप से व्यवस्थित एक जाल है। यह 2 प्रकार का होता है -)
i. Prosenchyma (दीर्घ मृदूत्तक):- In this, the hyphae are interwoven loosely and the individuality of the fungal hyphae is not lost. Eg.- Stroma, Synnema, Sporodochium
(इसमें, कवकतन्तु विरल रूप से आपस में गुंथे होते हैं और कवक तंतुओं की पहचान नष्ट नहीं होती है। उदाहरण - Stroma, Synnema, Sporodochium)
ii. Pseudoparenchyma (कूटमृदूत्तक):- In this, the hyphae are compactly interwoven and the individuality of the fungal hyphae is lost. It resembles the parenchymatous tissue of the higher plants, but it lacks plasmodesmata. Eg.- Sclerotium, Acervulus, Rhizomorphs
(इसमें, कवकतन्तु सघन रूप से आपस में गुंथे होते हैं और कवक तंतुओं की पहचान खो जाती है। यह उच्च पौधों के मृदूत्तक जैसा दिखता है, परन्तु इसमें प्लाज्मोडेसमाटा अनुपस्थित होते हैं। उदाहरण - Sclerotium, Acervulus, Rhizomorphs)

.bmp)

.bmp)
.gif)

.bmp)

.bmp)

.bmp)



.bmp)



.bmp)

.bmp)

.bmp)

.bmp)

.bmp)

.bmp)

.bmp)


.png)