Availability of bio mass and their application in different places
Availability of Biomass and Their Applications in Different Places (विभिन्न जगहों पर बायोमास की उपलब्धता और उनके इस्तेमाल):-
Biomass (बायोमास):- It is organic material derived from plants, animals, and microorganisms. It is a renewable source of energy used for producing heat, electricity, and biofuels.
(यह पौधों, जंतुओं और सूक्ष्मजीवों से मिलने वाला कार्बनिक पदार्थ है। यह ऊर्जा का एक नवीकरणीय स्रोत है जिसका उपयोग गर्मी, बिजली और बायो ईंधन बनाने में किया जाता है।)
i. Agricultural biomass (कृषि बायोमास):- It is abundantly available in crop-growing regions as crop residues such as rice straw, wheat straw, maize stalks, cotton stalks, and sugarcane bagasse. It is used for biogas production, bioethanol, biomass power generation, compost, biochar, and briquettes.
(यह फसल उगाने वाले क्षेत्रों में बड़ी मात्रा में मिलता है, जैसे धान का पुआल, गेहूं का पुआल, मक्के के डंठल, कपास के डंठल और गन्ने की खोई। इसका इस्तेमाल बायोगैस बनाने, बायोएथेनॉल, बायोमास से बिजली बनाने, खाद, बायोचार और ब्रिकेट बनाने में किया जाता है।)
ii. Forest biomass (जंगल का बायोमास):- It is available in forested areas in the form of wood, branches, leaves, bark, sawdust, and logging residues. It is used for fuelwood, charcoal production, electricity generation, heating, and industrial boilers.
(यह जंगली इलाकों में लकड़ी, टहनियों, पत्तियों, छाल, लकड़ी के बुरादे और कटाई के बाद बचे अवशेषों के रूप में मिलता है। इसका इस्तेमाल ईंधन की लकड़ी, चारकोल बनाने, बिजली बनाने, गर्मी पैदा करने और इंडस्ट्रियल बॉयलर में किया जाता है।)
iii. Animal biomass (जंतुओं से मिलने वाला बायोमास):- It is available in villages, dairy farms, and poultry farms as cow dung, buffalo dung, poultry litter, and pig manure. It is mainly used for biogas production, organic manure, vermicomposting, and electricity generation.
(यह गांवों, डेयरी फार्मों और पोल्ट्री फार्मों में गाय के गोबर, भैंस के गोबर, पोल्ट्री के कचरे और सूअर की खाद के रूप में मिलता है। इसका इस्तेमाल मुख्य रूप से बायोगैस बनाने, जैविक खाद, वर्मीकम्पोस्टिंग और बिजली बनाने में किया जाता है।)
iv. Municipal biomass (नगरपालिका बायोमास):- It is available in urban and semi-urban areas as food waste, vegetable waste, paper, garden waste, and sewage sludge. It is used for waste-to-energy plants, biogas production, composting, and landfill gas recovery.
(यह शहरी और अर्ध-शहरी इलाकों में खाने-पीने का कचरा, सब्जियों का कचरा, कागज, बगीचे का कचरा और सीवेज की गाद के रूप में मिलता है। इसका उपयोग वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट, बायोगैस बनाने, कम्पोस्टिंग और लैंडफिल गैस रिकवरी के लिए किया जाता है।)
v. Industrial biomass (औधौगिक बायोमास):- It is generated in agro-based industries such as rice mills, sugar mills, sawmills, coconut industries, and fruit processing units. Examples include rice husk, bagasse, sawdust, coconut shells, and fruit waste. It is used for steam generation, cogeneration of electricity, briquettes, pellets, and bio-oil production.
[यह खेती पर आधारित उद्योगों जैसे चावल मिल, चीनी मिल, आरा मिल, नारियल उद्योग और फल प्रोसेसिंग यूनिट से मिलता है। इसके उदाहरणों में धान की भूसी, खोई (गन्ने का बचा हुआ हिस्सा), लकड़ी का बुरादा, नारियल के छिलके और फलों का कचरा शामिल हैं। इसका इस्तेमाल भाप बनाने, बिजली के साथ-साथ गर्मी पैदा करने (को-जेनरेशन), ब्रिकेट, छर्रों (पेलेट्स) और बायो-ऑयल बनाने में किया जाता है।]
vi. Aquatic biomass (जलीय बायोमास):- It is available in rivers, lakes, ponds, and coastal regions in the form of algae, seaweed, and water hyacinth. It is utilized for biodiesel, bioethanol, biogas, fertilizers, animal feed, and pharmaceutical products.
(यह नदियों, झीलों, तालाबों और तटीय इलाकों में शैवाल, समुद्री खरपतवार और जलकुंभी के रूप में मिलता है। इसका उपयोग बायोडीजल, बायोएथेनॉल, बायोगैस, खाद, पशुओं के चारे और दवाइयों से जुड़े उत्पादों को बनाने में किया जाता है।)
vii. Energy crops (ऊर्जा वाली फसलें):- Such as Napier grass, switchgrass, bamboo, willow, and miscanthus are cultivated specifically for energy production. They are used for pellet manufacturing, biofuels, biomass power plants, and heat generation.
(नेपियर घास, स्विचघास, बांस, विलो और मिसकैंथस जैसी फसलें खास तौर पर ऊर्जा उत्पादन के लिए उगाई जाती हैं। इनका उपयोग पेलेट बनाने, बायोफ्यूल, बायोमास पावर प्लांट और गर्मी पैदा करने में किया जाता है।)
viii. Household biomass (घरेलू बायोमास):- It is available from kitchen waste and garden waste in homes. It is commonly used for small-scale biogas production, compost preparation, and organic manure.
(यह घरों में किचन और बगीचे से निकलने वाले कचरे से मिलता है। इसका उपयोग आमतौर पर छोटे स्तर पर बायोगैस बनाने, खाद तैयार करने और जैविक खाद बनाने में किया जाता है।