Beans: Anthracnose and bacterial blight
Beans: Anthracnose and bacterial blight (बीन्स: एन्थ्रेकनोज़ और बैक्टीरियल ब्लाइट):-
1. Anthracnose (एन्थ्रेक्नोज):-
Causal organism (रोगकारक):- Colletotrichum lindemuthianum
Symptoms (लक्षण):-
> Seedlings: Dark, sunken lesions develop on cotyledons and hypocotyl, causing damping-off or death of young seedlings.
(अंकुर: बीजपत्र एवं हाइपोकॉटिल पर गहरे, धँसे हुए धब्बे बनते हैं, जिससे अंकुर गल सकते हैं या मर जाते हैं।)
> Leaves: Small, dark brown to black lesions develop along veins and leaf stalks.
(पत्तियाँ: शिराओं एवं पर्णवृन्त पर छोटे गहरे भूरे से काले धब्बे बनते हैं।)
> Stems: Elongated, sunken lesions may girdle the stem, causing wilting.
(तना: तनों पर लंबे, धँसे हुए धब्बे बनते हैं, जो तने को घेरकर मुरझाने का कारण बनते हैं।)
> Pods: Circular, sunken, dark brown lesions with pink spore masses develop under humid conditions.
(फलियाँ: फलियों पर गोल, धँसे हुए गहरे भूरे धब्बे बनते हैं, जिन पर अधिक नमी में गुलाबी बीजाणु समूह दिखाई देते हैं।)
> Seeds: Seeds become discolored, shriveled, and infected.
(बीज: बीज बदरंग, सिकुड़े हुए तथा संक्रमित हो जाते हैं।)
Favorable conditions (अनुकूल परिस्थितियाँ):-
> Temperature (तापमान): 17–22°C
> High humidity (>90%)
[अधिक आर्द्रता (90% से अधिक)]
> Frequent rainfall and prolonged leaf wetness
(लगातार वर्षा एवं लंबे समय तक पत्तियों पर नमी)
Disease cycle (रोग चक्र):-
> The fungus survives in infected seeds and crop residues.
(कवक संक्रमित बीजों एवं फसल अवशेषों में जीवित रहता है।)
> Spores spread by rain splash, irrigation water, wind, and contaminated tools, infecting leaves, stems, pods, and seeds.
(बीजाणु वर्षा की छींटों, सिंचाई के पानी, हवा एवं संक्रमित औजारों द्वारा फैलकर पत्तियों, तनों, फलियों एवं बीजों को संक्रमित करते हैं।)
Management (प्रबंधन):-
> Use certified disease-free seed.
(प्रमाणित रोगमुक्त बीज का उपयोग करें।)
> Treat seeds with Carbendazim @ 2 g/kg seed or Thiram @ 2.5 g/kg seed before sowing.
(बुवाई से पहले बीजों का कार्बेन्डाजिम @ 2 ग्राम/किग्रा बीज या थिरम @ 2.5 ग्राम/किग्रा बीज से उपचार करें।)
> Follow 2–3 year crop rotation with non-legume crops.
(गैर-दलहनी फसलों के साथ 2–3 वर्ष का फसल चक्र अपनाएँ।)
> Remove and destroy infected crop debris.
(संक्रमित फसल अवशेषों को नष्ट करें।)
> Spray Mancozeb 0.25% (2.5 g/L) or Carbendazim 0.1% (1 g/L) at the first appearance of symptoms. Repeat every 10–14 days if required.
[प्रारम्भिक लक्षणों पर मैनकोजेब 0.25% (2.5 ग्राम/लीटर) या कार्बेन्डाजिम 0.1% (1 ग्राम/लीटर) का छिड़काव करें। आवश्यकता होने पर 10–14 दिन के अंतराल पर पुनः छिड़काव करें।]
2. Bacterial Blight (जीवाणुजनित झुलसा):-
Causal organism (रोगकारक):- Xanthomonas phaseoli pv. phaseoli (formerly Xanthomonas campestris pv. phaseoli)
Symptoms (लक्षण):-
> Leaves: Small, water-soaked spots first appear on leaves, which later turn brown and are surrounded by a yellow halo.
(पत्तियाँ: प्रारम्भ में छोटे, पानी से भीगे हुए धब्बे बनते हैं, जो बाद में भूरे हो जाते हैं तथा उनके चारों ओर पीला घेरा बनता है।)
> Lesions enlarge and merge, causing leaf blight and tearing of leaves.
(धब्बे बड़े होकर आपस में मिल जाते हैं, जिससे पत्ती झुलसा एवं पत्तियों का फटना दिखाई देता है।)
> Stems: Brown streaks and lesions develop on stems and petioles.
(तना: तनों एवं पर्णवृन्तों पर भूरे धब्बे एवं धारियाँ बनती हैं।)
> Pods: Water-soaked, sunken lesions become reddish-brown; bacterial ooze may appear under humid conditions.
(फलियाँ: पानी से भीगे हुए, धँसे हुए धब्बे बाद में लाल-भूरे हो जाते हैं तथा अधिक नमी में जीवाणु स्राव दिखाई दे सकता है।)
> Seeds: Seeds become shriveled, discolored, and infected.
(बीज: बीज सिकुड़ जाते हैं, उनका रंग बदल जाता है तथा वे संक्रमित हो जाते हैं।)
Favorable conditions (अनुकूल परिस्थितियाँ):-
> Temperature (तापमान): 25–30°C
> High humidity and frequent rainfall
(अधिक आर्द्रता एवं लगातार वर्षा)
> Overhead irrigation and strong winds
(ऊपर से सिंचाई तथा तेज़ हवा)
Disease cycle (रोग चक्र):-
> The bacterium survives in infected seeds and crop residues.
(जीवाणु संक्रमित बीजों एवं फसल अवशेषों में जीवित रहता है।)
> It spreads through infected seeds, rain splash, irrigation water, contaminated tools, and plant contact.
(इसका प्रसार संक्रमित बीज, वर्षा की छींटों, सिंचाई के पानी, संक्रमित औजारों एवं पौधों के संपर्क से होता है।)
Management (प्रबंधन):-
> Use certified disease-free seed.
(प्रमाणित रोगमुक्त बीज का उपयोग करें।)
> Treat seeds with hot water at 50°C for 30 minutes before sowing.
(बुवाई से पहले बीजों को 50°C गर्म पानी में 30 मिनट तक उपचारित करें।)
> Follow 2–3 year crop rotation with non-legume crops.
(गैर-दलहनी फसलों के साथ 2–3 वर्ष का फसल चक्र अपनाएँ।)
> Remove and destroy infected plants and crop residues.
(संक्रमित पौधों एवं फसल अवशेषों को नष्ट करें।)
> Avoid working in wet fields and overhead irrigation.
(गीली फसल में कार्य करने तथा ऊपर से सिंचाई करने से बचें।)
> Spray Copper oxychloride 0.3% (3 g/L). Where permitted, mix Streptocycline 100 ppm (0.1 g/L) with copper oxychloride for better disease management.
[कॉपर ऑक्सीक्लोराइड 0.3% (3 ग्राम/लीटर) का छिड़काव करें। जहाँ अनुमति हो, स्ट्रेप्टोसाइक्लिन 100 ppm (0.1 ग्राम/लीटर) को कॉपर ऑक्सीक्लोराइड के साथ मिलाकर छिड़काव करें।]