Classification of mineral elements: Essential and beneficial elements

खनिज तत्वों का वर्गीकरण: आवश्यक और लाभकारी तत्व (Classification of mineral elements: Essential and beneficial elements):- पौधों द्वारा वृद्धि विकास के लिए खनिज पदार्थों के अवशोषण,वितरण और उपयोग से संबंधित प्रक्रिया को खनिज पोषण कहा जाता है।
(The process involving the absorption, distribution and utilization of mineral substances by the plants for their growth and development is called mineral nutrition.)
खनिज (Minerals):- अकार्बनिक तत्व जो पादप जन्तु शरीर के सामान्य वृद्धि विकास के लिए आवश्यक होते हैं, खनिज कहलाते हैं।
(The inorganic elements which are necessary for normal growth and development of plant and animal body are called minerals.)
·  ये भोजन मृदा में प्राकृतिक रूप से पाये जाते हैं।
(They are found naturally in food and soil.)
·  मृदा विलयन में ये धनायनों ऋणायनों के रूप में पाये जाते हैं।
(They are found in soil solution in the form of cations and anions.)
·  चूंकि ये खनिज तत्व मुख्य रूप से पौधों के मूल तंत्र के माध्यम से जीवमंडल में प्रवेश करते हैं, इसलिए पौधे एक तरह से "पृथ्वी के खनिक" के रूप में कार्य करते हैं।
(Since these mineral elements enter the biosphere mainly through the root system of plants, the plants, in a way, act as the “miners of earth crust”.)
·  अवशोषण के बाद, अकार्बनिक खनिज तत्वों को पौधे के विभिन्न भागों में या तो ऋणायन या एक धनायन के रूप में ले जाया जाता है, जहां वे विशिष्ट जैविक कार्य करते हैं।
(After absorption, inorganic mineral elements are transported to various parts of the plant either in the form of an anion or a cation, where they carry out specific biological functions.)
आवश्यकता का आधार (Criteria of Essentiality):-
·  पृथ्वी ग्रह पर कुल 110 तत्व हैं। इनमें से 60 तत्व पादपों में होते हैं।
(There are a total of 110 elements on the planet Earth. 60 of these elements occur in plants.)
·  Mengel ने पादपों के लिए इन 60 तत्वों को आवश्यकता के अनुसार वर्गीकरण दिया है:-
(Mengel has classified these 60 elements according to the need for plants:-)
1. अनावश्यक तत्व (Nonessential elements)
2. आवश्यक तत्व (Essential elements)
1. अनावश्यक तत्व (Nonessential elements):- ऐसे तत्व जिनकी कमी का पादप के जीवन चक्र पर प्रभाव नहीं पड़ता है, अनावश्यक तत्व कहलाते हैं। ये पादपों की उपापचय क्रियायों में भाग नहीं लेते हैं। कुल 43 तत्वों को पादपों के लिए अनावश्यक माना जाता है। 
(Elements whose deficiency does not affect the life cycle of the plant are called non-essential elements. They do not participate in the metabolic activities of plants. A total of 43 elements are considered non-essential for plants.)
ये आगे 2 प्रकार के होते हैं:-
(These are further of 2 types:-)
a. लाभदायक तत्व (Beneficial Elements)
b. विषैले तत्व (Toxic Elements)
a. लाभकारी तत्व (Beneficial Elements):- ऐसे तत्व जो पादपों की उपापचय क्रियाओं में भाग नहीं लेते हैं, परन्तु सप्लाई देने पर पादप की वृद्धि उपज को बढ़ा देते हैं या रोग के प्रति संवेदिता को घटा देते हैं, लाभकारी तत्व कहलाते हैं।
(Such elements which do not participate in the metabolic activities of plants, but when supplied, increase the growth and yield of the plant or reduce the susceptibility to disease, are called beneficial elements.)
उदाहरण (Examples):-
i. Al
ii. Co
iii. Na:- C4 पादपों सूर्य प्रिय पादपों में
(In C4 plants and Heliophytes)
iv. Se
v. Si:- घासों में (In grasses)
b. विषैले तत्व (Toxic Elements):- पादप ऊत्तकों में ऐसी कोई भी खनिज आयन सांद्रता जो ऊत्तकों के शुष्क भर को लगभग 10% कम कर देती हैं, विषैली मानी जाती है।
(Any mineral ion concentration in plant tissue that reduces the dry mass of the tissue by about 10% is considered toxic.)
Ø किसी भी तत्व के लिए विषाक्त स्तर विभिन्न पौधों के लिए भी भिन्न होता है। उदाहरण के लिए, एल्यूमीनियम (Al) अम्लीय मिट्टी में हमेशा विषाक्त होता है लेकिन चाय के पौधे के लिए लाभकारी तत्व के रूप में कार्य करता है।
(Toxic level for any element also varies for different plants. For example, aluminium (Al) is always toxic in the acidic soil but acts as beneficial element for tea plant.)

Ø यदि Na, Zn, B, Mo, Ca, Cu और Fe मिट्टी में उच्च सांद्रता में उपस्थित हो तो विषाक्त होते हैं।

(Na, Zn, B, Mo, Ma, Cu and Fe are toxic if present at high concentration is soil.)

Ø यह बहुत बार देखा जाता है कि एक तत्व का अवशोषण दूसरे तत्व के अवशोषण को रोक देता है। उदाहरण के लिए, मैग्नीशियम का अधिक अवशोषण लोहे, मैगनीज और कैल्शियम की कमी को प्रेरित करती है।

(It is very often seen that the uptake of one element inhibits the uptake of another element. For example, excess of magnesium uptake induce deficiency of iron, magnesium and calcium.)

2. आवश्यक तत्व (Essential elements):- ऐसे तत्व जिनकी कमी होने पर पादप अपना जीवन चक्र सामान्य रूप से पूर्ण करने में असमर्थ हो जाता है, आवश्यक तत्व कहलाते हैं। ये पादपों की उपापचय क्रियायों में प्रत्यक्ष भाग लेते हैं। कुल 17 तत्वों को पादपों के लिए आवश्यक माना जाता है। इनकी कमी के लक्षण पादप के शरीर पर स्पष्ट रूप से दिखाई देते हैं। 

(Such elements, in the absence of which the plant is unable to complete its life cycle normally, are called essential elements. They directly participate in the metabolic activities of plants. A total of 17 elements are considered essential for plants. The symptoms of their deficiency are clearly visible on the body of the plant.)

इन्हें आगे 2 प्रकारों में विभाजित किया जाता है:-

(These are further divided into 2 types:-)

a. मुख्य तत्व (Macroelements or Major elements)

b. सूक्ष्म तत्व (Microelements or Minor elements or Trace elements)

a. मुख्य तत्व (Macroelements or Major elements):- ऐसे तत्व जिनकी पौधों को अधिक मात्रा में आवश्यकता होती है, मुख्य तत्व कहलाते हैं। ये पादप के प्रति किलोग्राम शुष्क भार में 10mmol से अधिक मात्रा में उपस्थित होते हैं। 

(The elements which are required by plants in large quantities are called major elements. They are present in more than 10 mmol per kilogram dry weight of the plant.)

कुल 9 तत्वों को मुख्य तत्व माना गया है:-

(A total of 9 elements have been considered as the major elements:-)

i. 3 धातु तत्व (3 Metal elements):- Ca, Mg, K

ii 6 अधातु तत्व (6 Non-metallic elements):- C, H, O, N, S, P

b. सूक्ष्म तत्व (Microelements or Minor elements or Trace elements):- ऐसे तत्व जिनकी पौधों को कम मात्रा में आवश्यकता होती है, सूक्ष्म तत्व कहलाते हैं। ये पादप के प्रति किलोग्राम शुष्क भार में 10mmol से कम मात्रा में उपस्थित होते हैं। 

(Such elements which are required by plants in small quantities are called micro elements. They are present in less than 10 mmol per kilogram dry weight of the plant.)

कुल 8 तत्वों को मुख्य तत्व माना गया है:-

(A total of 8 elements have been considered as the micro elements:-)

i. 7 धातु तत्व (7 Metal elements):- B, Fe, Ni (Recently included), Cu, Zn, Mn, Mo

ii 1 अधातु तत्व (1 Non-metallic element):- Cl