Cruciferous Vegetables: Alternaria leaf spot, black rot and cauliflower mosaic

Cruciferous Vegetables: Alternaria leaf spot, black rot and cauliflower mosaic (क्रूसिफेरस सब्जियां: अल्टरनेरिया लीफ स्पॉट, ब्लैक रॉट और फूलगोभी मोज़ेक):-
1. Alternaria Leaf Spot (अल्टरनेरिया पत्ती धब्बा):-
Causal organism (रोगकारक):- Alternaria brassicae and Alternaria brassicicola
Symptoms (लक्षण):-
> Leaves: Small, dark brown to black circular spots first appear on older leaves.
(पत्तियाँ: प्रारम्भ में पुरानी पत्तियों पर छोटे, गोल, गहरे भूरे से काले धब्बे बनते हैं।)
> Lesions enlarge and develop concentric rings (target-board appearance).
(धब्बे बड़े होकर संकेंद्रित वलय (टारगेट-बोर्ड सदृश्यता) बनाते हैं।)
> A yellow halo often surrounds the lesions.
(धब्बों के चारों ओर प्रायः पीला घेरा दिखाई देता है।)
> Several spots merge, causing leaf blight and premature defoliation.
(कई धब्बे आपस में मिलकर पत्ती झुलसा उत्पन्न करते हैं और पत्तियाँ समय से पहले गिर जाती हैं।)
> Pods (seed crops): Elongated black lesions develop, resulting in shriveled and discolored seeds.
[फलियाँ (बीज फसल): लंबी काली धारियाँ बनती हैं, जिससे बीज सिकुड़ जाते हैं और उनका रंग बदल जाता है।]
Favorable conditions (अनुकूल परिस्थितियाँ):-
> Temperature (तापमान): 20–27°C
> Relative humidity >90%
(सापेक्षिक आर्द्रता 90% से अधिक)
> Frequent rainfall, dew, and prolonged leaf wetness
(लगातार वर्षा, ओस एवं लंबे समय तक पत्तियों पर नमी)
Disease cycle (रोग चक्र):-
> The fungus survives in infected crop debris and infected seeds.
(कवक संक्रमित फसल अवशेषों एवं बीजों में जीवित रहता है।)
> Spores spread by wind, rain splash, and irrigation water, infecting leaves and pods.
(बीजाणु हवा, वर्षा की छींटों एवं सिंचाई के पानी द्वारा फैलकर पत्तियों एवं फलियों को संक्रमित करते हैं।)
Management (प्रबंधन):-
> Use certified disease-free seeds.
(प्रमाणित रोगमुक्त बीजों का उपयोग करें।)
> Treat seeds with Thiram or Captan @ 2–3 g/kg seed before sowing.
(बुवाई से पहले बीजों का थिरम या कैप्टान @ 2–3 ग्राम/किग्रा बीज से उपचार करें।)
> Follow 2–3 year crop rotation and destroy infected crop residues.
(2–3 वर्ष का फसल चक्र अपनाएँ तथा संक्रमित फसल अवशेषों को नष्ट करें।)
> Avoid overhead irrigation and maintain proper plant spacing.
(ऊपर से सिंचाई से बचें तथा उचित दूरी रखें।)
> Spray Mancozeb 0.25% (2.5 g/L) or Chlorothalonil 0.2% (2 g/L) at the first appearance of symptoms. Repeat every 10–14 days if required.
[प्रारम्भिक लक्षणों पर मैनकोजेब 0.25% (2.5 ग्राम/लीटर) या क्लोरोथालोनिल 0.2% (2 ग्राम/लीटर) का छिड़काव करें। आवश्यकता होने पर 10–14 दिन के अंतराल पर पुनः छिड़काव करें।]

2. Black Rot (ब्लैक रॉट):-
Causal organism (रोगकारक):- Xanthomonas campestris pv. campestris
Symptoms (लक्षण):-
> Leaves: Yellow, V-shaped lesions develop from the leaf margins toward the midrib.
(पत्तियाँ: पत्तियों के किनारों से मध्य शिरा की ओर V-आकार के पीले धब्बे बनते हैं।)
> The veins within the lesions turn black, which is the characteristic symptom of the disease.
(धब्बों के भीतर की शिराएँ काली हो जाती हैं, जो इस रोग की प्रमुख पहचान है।)
> Leaves gradually wilt, dry, and fall off.
(पत्तियाँ धीरे-धीरे मुरझाकर सूख जाती हैं और गिर जाती हैं।)
> In severe infection, the bacterium spreads through the vascular system, causing stunted growth and head rot in cabbage.
(गंभीर संक्रमण में जीवाणु संवहनी ऊतकों में फैलकर पौधों की वृद्धि रोक देता है तथा पत्तागोभी में हेड रॉट उत्पन्न कर सकता है।)
> Seedlings may wilt and die under severe infection.
(अधिक संक्रमण में पौध मुरझाकर मर सकते हैं।)
Favorable conditions (अनुकूल परिस्थितियाँ):-
> Temperature (तापमान): 25–30°C
> High humidity (>90%)
[अधिक आर्द्रता (90% से अधिक)]
> Frequent rainfall, overhead irrigation, and wounds caused by insects
(लगातार वर्षा, ऊपर से सिंचाई एवं कीटों द्वारा बने घाव)
Disease cycle (रोग चक्र):-
> The bacterium survives in infected seeds, crop residues, and volunteer crucifer plants.
(जीवाणु संक्रमित बीज, फसल अवशेषों एवं स्वयं उगे क्रूसीफेरस पौधों में जीवित रहता है।)
> It enters through hydathodes (leaf margins) or wounds and spreads through the vascular system.
(यह जल रंध्रों या घावों के माध्यम से प्रवेश कर संवहनी ऊतकों में फैलता है।)
> Spread occurs through infected seed, rain splash, irrigation water, insects, and contaminated tools.
(इसका प्रसार संक्रमित बीज, वर्षा की छींटों, सिंचाई के पानी, कीटों एवं संक्रमित औजारों द्वारा होता है।)
Management (प्रबंधन):-
> Use certified disease-free seed.
(प्रमाणित रोगमुक्त बीज का उपयोग करें।)
> Treat seeds with hot water at 50°C for 25–30 minutes.
(बीजों को 50°C गर्म पानी में 25–30 मिनट तक उपचारित करें।)
> Follow 2–3 year crop rotation with non-cruciferous crops.
(गैर-क्रूसीफेरस फसलों के साथ 2–3 वर्ष का फसल चक्र अपनाएँ।)
> Remove and destroy infected plants and crop debris.
(संक्रमित पौधों एवं फसल अवशेषों को नष्ट करें।)
> Avoid overhead irrigation and maintain field sanitation.
(ऊपर से सिंचाई से बचें तथा खेत की स्वच्छता बनाए रखें।)
> Spray Copper oxychloride 0.3% (3 g/L). Where permitted, mix Streptocycline 100 ppm (0.1 g/L) with copper oxychloride for better management.
[कॉपर ऑक्सीक्लोराइड 0.3% (3 ग्राम/लीटर) का छिड़काव करें। जहाँ अनुमति हो, स्ट्रेप्टोसाइक्लिन 100 ppm (0.1 ग्राम/लीटर) को कॉपर ऑक्सीक्लोराइड के साथ मिलाकर छिड़काव करें।]

3. Cauliflower Mosaic (फूलगोभी मोज़ेक रोग):-
Causal organism (रोगकारक):- Cauliflower mosaic virus (CaMV) (sometimes Turnip mosaic virus – TuMV may also occur)
[कॉलीफ्लावर मोज़ेक वायरस (CaMV) (कुछ क्षेत्रों में टर्निप मोज़ेक वायरस (TuMV) भी पाया जाता है।)]
Symptoms (लक्षण):-
> Leaves: Light and dark green mosaic (mottling) pattern appears on leaves.
पत्तियाँ: पत्तियों पर हल्के एवं गहरे हरे रंग का मोज़ेक (चित्तीदार) पैटर्न दिखाई देता है।
> Leaves become crinkled, puckered, curled, and distorted.
पत्तियाँ सिकुड़ जाती हैं, झुर्रीदार, मुड़ी हुई एवं विकृत हो जाती हैं।
> Vein clearing and vein banding may be observed.
पत्तियों में शिरा पारदर्शिता (Vein clearing) तथा शिरा पट्टी (Vein banding) दिखाई दे सकती है।
> Plants remain stunted with reduced vigor.
पौधे बौने रह जाते हैं तथा उनकी वृद्धि कम हो जाती है।
> Curds are small, poorly developed, loose, and malformed, resulting in reduced market quality.
कर्ड (Curd) छोटे, ढीले, विकृत एवं कम विकसित बनते हैं, जिससे बाज़ार गुणवत्ता घट जाती है।
Favorable conditions (अनुकूल परिस्थितियाँ):-
> Temperature (तापमान): 18–25°C
> High population of aphids (Aphid vectors)
[एफिड्स की अधिक संख्या]
> Presence of infected crop residues and cruciferous weeds
(संक्रमित फसल अवशेष एवं क्रूसीफेरस खरपतवारों की उपस्थिति)
Disease cycle (रोग चक्र):-
> The virus survives in infected host plants and cruciferous weeds.
(वायरस संक्रमित पौधों एवं क्रूसीफेरस खरपतवारों में जीवित रहता है।)
> It is transmitted mainly by aphids (e.g., Myzus persicae, Brevicoryne brassicae) in a non-persistent manner.
[इसका प्रसार मुख्यतः एफिड्स(जैसे Myzus persicae एवं Brevicoryne brassicae) द्वारा अस्थायी तरीके से होता है।]
> The virus is not seed-borne in cauliflower.
(फूलगोभी में यह रोग बीजजनित नहीं माना जाता।)
Management (प्रबंधन):-
> Use virus-free seedlings.
(वायरस-मुक्त पौधों का उपयोग करें।)
> Remove and destroy infected plants immediately.
(संक्रमित पौधों को तुरंत उखाड़कर नष्ट करें।)
> Control aphids using recommended insecticides such as Imidacloprid 17.8 SL @ 0.3 mL/L or Thiamethoxam 25 WG @ 0.25 g/L.
(एफिड्स नियंत्रण हेतु इमिडाक्लोप्रिड 17.8 SL @ 0.3 मि.ली./लीटर या थायमेथोक्साम 25 WG @ 0.25 ग्राम/लीटर का छिड़काव करें।)
> Remove cruciferous weeds that serve as alternate hosts.
(वैकल्पिक पोषक क्रूसीफेरस खरपतवारों को नष्ट करें।)
> Grow resistant or tolerant varieties where available.
(जहाँ उपलब्ध हों, प्रतिरोधी या सहनशील किस्मों का उपयोग करें।)