Sunflower: Sclerotinia stem rot and Alternaria blight

Sunflower: Sclerotinia stem rot and Alternaria blight:-
1. Sclerotinia Stem Rot (White Mold) [स्क्लेरोटिनिया तना गलन (व्हाइट मोल्ड)]:-
Causal organism (रोगकारक):- Sclerotinia sclerotiorum (स्क्लेरोटिनिया स्क्लेरोटियोरम)
Symptoms (लक्षण):-
> Water-soaked lesions develop on stems, leaves, or flower heads.
(तने, पत्तियों या पुष्पमुकुट पर पानी से भीगे हुए धब्बे बनते हैं।)
> Lesions enlarge and become light brown to whitish.
(धब्बे बढ़कर हल्के भूरे से सफेद हो जाते हैं।)
> White cottony fungal growth appears on infected tissues.
(संक्रमित भागों पर सफेद रूई जैसी फफूंद दिखाई देती है।)
> Hard black sclerotia form inside or on the stem.
(तने के भीतर या सतह पर काले, कठोर स्क्लेरोशिया बनते हैं।)
> Stem weakens, plants wilt, lodge, and may die prematurely.
(तना कमजोर होकर पौधा मुरझा जाता है, गिर जाता है तथा समय से पहले सूख सकता है।)
Favorable conditions (अनुकूल परिस्थितियाँ):-
> Cool temperature (15–25°C)
[ठंडा मौसम (15–25°C)]
> High humidity and prolonged leaf wetness
(अधिक आर्द्रता एवं लंबे समय तक नमी)
> Frequent rainfall or dense crop canopy
(लगातार वर्षा तथा घनी फसल)
Disease cycle (रोग चक्र):-
> The fungus survives in soil and crop residues as sclerotia for several years.
(यह कवक मिट्टी एवं फसल अवशेषों में स्क्लेरोशिया के रूप में कई वर्षों तक जीवित रहता है।)
> Under cool, moist conditions, sclerotia germinate and infect plants through petals or stem tissues.
(ठंडी एवं नम परिस्थितियों में स्क्लेरोशिया अंकुरित होकर पौधों को संक्रमित करते हैं।)
Management (प्रबंधन):-
> Follow 3–4 year crop rotation with non-host crops.
(3–4 वर्ष का फसल चक्र अपनाएँ।)
> Remove and destroy infected plants.
(संक्रमित पौधों को निकालकर नष्ट करें।)
> Avoid excessive irrigation and maintain proper plant spacing.
(अधिक सिंचाई से बचें तथा उचित दूरी रखें।)
> Deep plough after harvest to reduce sclerotia near the soil surface.
(फसल की कटाई के बाद गहरी जुताई करें ताकि मिट्टी की सतह के पास स्क्लेरोशिया कम हो सकें।)
> Seed treatment with Carbendazim @ 2 g/kg seed.
(बीजोपचार: कार्बेन्डाजिम 2 ग्राम/किग्रा बीज।)
> Spray Carbendazim (0.1%) or Thiophanate-methyl (0.1%) at the first appearance of symptoms.
(प्रारंभिक लक्षणों पर कार्बेन्डाजिम 0.1% या थायोफेनेट-मेथाइल 0.1% का छिड़काव करें।)

2. Alternaria Blight (अल्टरनेरिया झुलसा):-
Causal organism (रोगकारक):- Alternaria helianthi (most common), Alternaria alternata
Symptoms (लक्षण):-
> Small, dark brown to black circular or irregular spots first appear on the lower leaves.
प्रारम्भ में निचली पत्तियों पर छोटे गहरे भूरे से काले गोल या अनियमित धब्बे बनते हैं।
> Spots enlarge and develop concentric rings, giving a target-board appearance.
धब्बे बढ़कर संकेंद्रित वलय (concentric rings) बनाते हैं, जिससे निशाने (target-board) जैसा रूप दिखाई देता है।
> Lesions may coalesce, causing large blighted areas and premature leaf drying.
धब्बे आपस में मिलकर पत्तियों को झुलसा देते हैं तथा पत्तियाँ समय से पहले सूख जाती हैं।
> Elongated dark lesions may develop on petioles and stems.
पर्णवृन्त एवं तनों पर लम्बे गहरे रंग के धब्बे बन सकते हैं।
> Severe infection may reach the flower head and reduce seed filling and oil content.
अधिक संक्रमण पर पुष्पमुकुट भी प्रभावित होता है, जिससे बीज भराव एवं तेल की मात्रा घट जाती है।
Favorable conditions (अनुकूल परिस्थितियाँ):-
> Temperature (तापमान): 25–30°C
> High relative humidity (>90%)
[अधिक आर्द्रता (>90%)]
> Frequent rains, dew, and prolonged leaf wetness
(लगातार वर्षा, ओस तथा लंबे समय तक पत्तियों पर नमी)
Disease cycle (रोग चक्र):-
> The fungus survives on infected crop residues and infected seed.
(कवक संक्रमित फसल अवशेषों एवं बीजों में जीवित रहता है।)
> Spores are spread by wind and rain splash and infect leaves under warm, humid conditions.
(बीजाणु हवा और वर्षा की छींटों से फैलते हैं तथा गर्म एवं आर्द्र मौसम में संक्रमण करते हैं।)
Management (प्रबंधन):-
> Use disease-free certified seed.
(प्रमाणित एवं रोगमुक्त बीज का प्रयोग करें।
> Follow 2–3 year crop rotation with non-host crops.
(2–3 वर्ष का फसल चक्र अपनाएँ।)
> Remove and destroy infected crop residues.
(संक्रमित फसल अवशेषों को नष्ट करें।)
> Maintain proper plant spacing for better air circulation.
(उचित दूरी रखें ताकि वायु संचार अच्छा रहे।)
> Avoid overhead irrigation during humid weather.
(अधिक आर्द्र मौसम में ऊपर से सिंचाई न करें।)
> Spray Mancozeb 0.25% (2.5 g/L) or Chlorothalonil 0.2% (2 g/L) at the first appearance of symptoms. Repeat at 10–15 day intervals if needed.
[प्रारम्भिक लक्षणों पर मैनकोजेब 0.25% (2.5 ग्राम/लीटर) या क्लोरोथालोनिल 0.2% (2 ग्राम/लीटर) का छिड़काव करें। आवश्यकता होने पर 10–15 दिन के अंतराल पर दोहराएँ।]