Economic importance of Algae
Economic importance of algae (शैवाल का आर्थिक महत्व):-
A. Useful activities (उपयोगी क्रियाएँ):-
1. Primary Producers (प्राथमिक उत्पादक):-
> Algae are the main Oxygen producers in aquatic areas.
(जलीय क्षेत्रों में शैवाल ऑक्सीजन के मुख्य उत्पादक होते हैं।)
> They are also useful in decreasing water pollution by realizing Oxygen.
(ऑक्सीजन का उत्सर्जन करके वे जल प्रदूषण को कम करने में भी सहायक होते हैं।)
> 10% of photosynthesis is occurred by the algae in total photosynthesis quantity.
(कुल प्रकाश संश्लेषण में से 10% शैवाल द्वारा होता है।)
2. Algae as food (भोजन के रूप में शैवाल):-
> Algae species are used as food in several countries in several forms.
(कई देशों में शैवाल कीजातियों का उपयोग विभिन्न रूपों में भोजन के रूप में किया जाता है।)
> Algae species have proteins, vitamins (A, B, C and E), lipids, and minerals.
[शैवाल की जातियों में प्रोटीन, विटामिन (A, B, C और E), लिपिड और खनिज पाए जाते हैं।]
> Laminaria species is the important edible seaweed in Japan and the food item ‘Kombu’ is prepared
from it.
(लैमिनेरिया जाति जापान में एक महत्वपूर्ण खाद्य समुद्री शैवाल है और इससे 'कोम्बू' नामक व्यंजन तैयार किया जाता है।)
> ‘Aonori’ from Monostroma; ‘Asakusa Nori’ from Porphyra are prepared in different countries.
(विभिन्न देशों में मोनोस्ट्रोमा से 'आओनोरी' और पोरफायरा से 'असाकुसा नोरी' तैयार किए जाते हैं।)
> Porphyra has 35% protein, 45% carbohydrates, Vitamins B and C and Niacin.
(पोरफायरा में 35% प्रोटीन, 45% कार्बोहाइड्रेट, विटामिन B और C तथा नियासिन पाया जाता है।)
> Nostoc is used as food material in South America.
(दक्षिण अमेरिका में नोस्टॉक का उपयोग खाद्य सामग्री के रूप में किया जाता है।)
3. Algae as fodder for cattle (पशुओं के चारे के रूप में शैवाल):-
> Rhodymenia palmate is used as food for sheeps in Narvey.
(नार्वे में भेड़ों के चारे के रूप में रोडिमेनिया पाल्मेट का उपयोग किया जाता है।)
> The most widely used microalgae for protein-rich feed supplements include species of Chlorella, Arthrospira, Dunaliella, Tetraselmis, Phaeodactylum, Skeletonema, and Scenedesmus.
(प्रोटीन युक्त खाध्य सम्पूरकों के रूप में सबसे व्यापक रूप से उपयोग किए जाने वाले सूक्ष्म शैवालों में क्लोरेला, आर्थ्रोस्पायरा, डुनेलिएला, टेट्रासेलमिस, फीयोडैक्टाइलम, स्केलेटोनीमा और सेनडेस्मस जातियाँ शामिल हैं।)
> Cultivation of Spirulina is gaining importance as feed for fish, poultry and cattle.
(मछली, मुर्गी और पशुओं के चारे के रूप में स्पाइरुलिना की खेती का महत्व बढ़ता जा रहा है।)
4. Algae as fertilizers (उर्वरक के रूप में शैवाल):-
> Blue-green algae are treated as biofertilizers from olden days.
(नील-हरित शैवाल को प्राचीन काल से ही जैव उर्वरक के रूप में माना जाता रहा है।)
> Nostoc, Oscillatoria, Scytonema, Spirulina, etc. are used as fertilizers to rice fields.
(नोस्टॉक, ऑसिलेटोरिया, साइटोनीमा, स्पाइरुलिना आदि का उपयोग धान के खेतों में उर्वरक के रूप में किया जाता है।)
> All these algae are fixed the atmosphere Nitrogen in to ground.
(ये सभी शैवाल वायुमंडल से नाइट्रोजन को जमीन में स्थिर करते हैं।)
5. Algae in Pisi culture (मछली संवर्धन में शैवाल):-
> Sea algae are used as food for fishes. So they play an important role in Pisi culture.
(समुद्री शैवाल मछलियों के भोजन के रूप में उपयोग किए जाते हैं। इसलिए मछली संवर्धन में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है।)
> Some green-algae, Diatoms, some blue-green algae are used as food material to fishes.
(कुछ हरे शैवाल, डायटम और कुछ नील-हरित शैवाल मछलियों के भोजन के रूप में उपयोग किए जाते हैं।)
> These are also making the water clean, by realizing Oxygen.
(ये ऑक्सीजन मुक्त करके जल को स्वच्छ भी करते हैं।)
6. Alginates (एल्जिनेट्स):-
> Alginates are the salts of alginic acid found in the cell wall of phaeophyceae.
(एल्जिनेट्स, फीओफायसी की कोशिका भित्ति में पाए जाने वाले एल्जिनिक अम्ल के लवण होते हैं।)
> Alginates are extracted from Fucus, Laminaria, Macrocystis and Ecklonia.
(एल्जिनेट्स फ्यूकस, लैमिनेरिया, मैक्रोसिस्टिस और एक्लोनिया से निकाले जाते हैं।)
> Alginates are used in the preparation of flameproof fabrics, plastics, paints, gauze material in surgical dressing, soups, ice creams etc.
(एल्जिनेट्स का उपयोग अग्निरोधी कपड़े, प्लास्टिक, पेंट, सर्जिकल ड्रेसिंग में उपयोग होने वाली जालीदार सामग्री, सूप, आइसक्रीम आदि के निर्माण में किया जाता है।)
7. Algea in industry (उद्योग में शैवाल):-
a. Iodine (आयोडीन):-
> Iodine industry is mainly depended upon algae.
(आयोडीन उद्योग मुख्य रूप से शैवाल पर निर्भर है।)
> Algae belonging to Phaeophyceae, like Laminaria, Ecklonia, Eisenia, etc. are used in the industry to prepare Iodine in industries.
(फीयोफाइसी कुल से संबंधित शैवाल, जैसे लैमिनेरिया, एक्लोनिया, आइसीनिया आदि का उपयोग उद्योगों में आयोडीन तैयार करने के लिए किया जाता है।)
> Phyllophora is used to prepare Iodine in Russia.
(रूस में आयोडीन बनाने के लिए फाइलोफोरा का उपयोग किया जाता है।)
b. Agar-Agar (अगार-अगार):-
> Agar-agar is a jelly like substance of great economic value.
(अगार-अगार एक जेली जैसा पदार्थ है जिसका आर्थिक महत्व बहुत अधिक है।)
> It is obtained from certain red algae like Gelidium, Graciliaria and Gigartina.
(यह जेलिडियम, ग्रासिलेरिया और गिगार्टीना जैसे कुछ लाल शैवालों से प्राप्त होता है।)
> Agar is used as a culture medium for growing callus in tissue culture.
(ऊतक संवर्धन में कैलस विकसित करने के लिए अगार का उपयोग संवर्धन माध्यम के रूप में किया जाता है।)
c. Carrageenin (कैराजीनिन):-
> It is extracted from cell walls of red algae like Chondrus and Gigartina.
(इसे कोंड्रस और गिगार्टीना जैसी लाल शैवाल की कोशिका भित्तियों से निकाला जाता है।)
> It is a polysaccharide esterfied with sulphate.
(यह सल्फेट के साथ एस्टरीकृत एक पॉलीसेकेराइड है।)
> It is used as emulsifier in pharmaceutical industry and also in textile, leather, cosmetics and brewing industries.
(इसका उपयोग फार्मास्युटिकल उद्योग में इमल्सीफायर के रूप में और साथ ही कपड़ा, चमड़ा, सौंदर्य प्रसाधन और शराब बनाने के उद्योगों में भी किया जाता है।)
d. Diatomite (डायटोमाइट):-
> Diatoms deposits at marine and fresh water areas.
(डायटम समुद्री और ताजे पानी के क्षेत्रों में पाए जाते हैं।)
> Diatoms are rich with silica. It is called as diatomite.
(डायटम सिलिका से भरपूर होते हैं। इसलिए इन्हें डायटोमाइट कहा जाता है।)
> diatomite is used in the preparation of Dynamite in olden days.
(पुराने समय में डायटोमाइट का उपयोग डायनामाइट बनाने में किया जाता था।)
> But now diatomite is used in different industries like glass, metal polishing, paints, tooth pasts, soups, etc.
(लेकिन अब डायटोमाइट का उपयोग कांच, धातु पॉलिशिंग, पेंट, टूथपेस्ट, सूप आदि जैसे विभिन्न उद्योगों में किया जाता है।)
e. Minerals (खनिज):-
> The brown sea weeds popularly called as kelp yield potash, soda, and iodine.
(भूरे रंग के समुद्री शैवाल, जिन्हें आमतौर पर केल्प कहा जाता है, पोटाश, सोडा और आयोडीन प्रदान करते हैं।)
> Some sea weeds are rich source of iron, zinc, copper, manganese and boron.
(कुछ समुद्री शैवाल आयरन, जस्ता, तांबा, मैंगनीज और बोरॉन के समृद्ध स्रोत हैं।)
> Bromine is extracted from red algae such as Polysiphonia and Rhodymenia.
(ब्रोमीन लाल शैवाल जैसे पॉलीसाइफोनिया और रोडिमेनिया से निकाला जाता है।)
f. Funori (फ्यूनोरी):-
> It is a type of glue obtained from a red alga Gloipeltis furcata.
(यह एक प्रकार का गोंद है जो लाल शैवाल ग्लोइपेल्टिस फुरकाटा से प्राप्त होता है।)
> It is used as an adhesive as well as sizing agent for paper and cloth.
(इसका उपयोग चिपकने वाले पदार्थ के साथ-साथ कागज और कपड़े के लिए साइजिंग एजेंट के रूप में किया जाता है।)
> Chemically it is similar to agar-agar except that there is no sulphate ester group.
(रासायनिक रूप से यह अगार-अगार के समान है, सिवाय इसके कि इसमें सल्फेट एस्टर समूह नहीं होता है।)
8. Algae in reclamation of alkaline or Usar soils (क्षारीय या उसर मृदा के सुधार में शैवाल की भूमिका):-
> Our country has more number of alkaline soils or sterile soils.
(हमारे देश में क्षारीय या बंजर मृदाओं की संख्या अधिक है।)
> Blue-green algae like Nostoc, Oscillatoria, Scytonema, Spirulina are modified the soils in to fertile soils. Because they fixed Nitrogen in to soil.
(नॉस्टॉक, ऑसिलेटोरिया, साइटोनीमा और स्पाइरुलिना जैसे नील-हरित शैवाल मिट्टी को उपजाऊ मिट्टी में परिवर्तित करते हैं, क्योंकि ये मिट्टी में नाइट्रोजन का स्थिरीकरण करते हैं।)
> Nearly they fixed 400 Kg of Nitrogen per year.
(ये लगभग प्रति वर्ष 400 किलोग्राम नाइट्रोजन का स्थिरीकरण करते हैं।)
> Soil erosion is also reduced by these algae.
(इन शैवालों से मृदा अपरदन भी कम होता है।)
9. Antibiotics and Medicines (एंटीबायोटिक्स और दवाइयाँ):-
> Antibiotic Chlorellin, obtained from Chlorella is effective against a number of pathogenic bacteria.
(क्लोरेला से प्राप्त एंटीबायोटिक क्लोरेलिन कई रोगजनक जीवाणुओं के प्रति प्रभावी है।)
> Extracts from Cladophora, Lyngbya can kill pathogenic Pseudomonas and Mycobacterium.
(क्लैडोफोरा और लिंग्बिया के अर्क रोगजनक स्यूडोमोनास और माइकोबैक्टीरियम को नष्ट कर सकते हैं।)
> Laminaria is used as one of the modern tools for abortion.
(लैमिनेरिया का उपयोग गर्भपात के आधुनिक तरीकों में से एक के रूप में किया जाता है।)
> Seaweeds have beneficial effect on gall bladders, pancreas, kidneys, uterus and thyroid glands.
(समुद्री शैवाल पित्ताशय, अग्न्याशय, गुर्दे, गर्भाशय और थायरॉइड ग्रंथियों के लिए लाभकारी प्रभाव डालते हैं।)
10. Role of Algae in Sewage Disposal (सीवेज निपटान में शैवाल की भूमिका):-
> Some species like Chlamydomonas, Scenedesmus, Chlorella, Pondorhina, Euridina, etc. are living in sewage water.
(क्लेमाइडोमोनास, सेनडेस्मस, क्लोरेला, पोंडोराइना, यूरिडाइना आदि जैसी कुछ जातियाँ सीवेज के पानी में पाई जाती हैं।)
> They are mainly useful to clean the water by realizing Oxygen.
(ये मुख्य रूप से ऑक्सीजन मुक्त करके पानी को साफ करने में उपयोगी होती हैं।)
> They also modified the carbonate material in the water into N, P, K fertilizers.
(ये पानी में उपस्थित कार्बोनेट पदार्थों को नाइट्रोजन, फास्फोरस और पोटेशियम जैसे उर्वरकों में परिवर्तित करती हैं।)
11. Algae as research material (अनुसंधान सामग्री के रूप में शैवाल):-
> In biological research algae are useful because of their rapid growth, brief life span and easy mode of cultivation.
(जैविक अनुसंधान में शैवाल अपनी तीव्र वृद्धि, कम जीवनकाल और आसान संवर्धन विधि के कारण उपयोगी हैं।)
> Chlorella, Scenedesmus and Anacystis are used in investigations in photosynthesis. Blue-green algae are used in studies on nitrogen fixation.
(क्लोरेला, सेनडेस्मस और एनासिस्टिस का उपयोग प्रकाश संश्लेषण के अध्ययन में किया जाता है। नील-हरित शैवाल का उपयोग नाइट्रोजन स्थिरीकरण के अध्ययन में किया जाता है।)
> Researches in Genetics and Cytology are carried out on Acetabularia.
(आनुवंशिकी और कोशिका विज्ञान संबंधी अनुसंधान एसिटाबुलेरिया पर किए जाते हैं।)
12. Algae in Space (अंतरिक्ष में शैवाल):- Chlorella and Synechococcus are finding application in space ships and nuclear submarines as oxygen regenerating and food and water recycling organisms.
(क्लोरेला और साइनेकोकस को अंतरिक्ष यानों और परमाणु पनडुब्बियों में ऑक्सीजन पुनर्जनन और भोजन एवं जल पुनर्चक्रण करने वाले जीवों के रूप में उपयोग किया जा रहा है।)
B. Harmful activities (हानिकारक क्रियाएँ):-
> Some algae species like Microcystis, Lyngbya are develop water blooms in water areas. They secrete toxic materials into water. That they polluted the water.
(कुछ शैवाल जातियाँ, जैसे कि माइक्रोसिस्टिस और लिंग्बिया, जल क्षेत्रों में जलीय ब्लूम उत्पन्न करती हैं। ये जल में विषैले पदार्थ स्रावित करती हैं, जिससे जल प्रदूषित होता है।)
> The algae, Cephaleuros virescence causes for red rust tea in tea plant.
(सिफेल्यूरस वायरेसेंस नामक शैवाल चाय के पौधों में लाल रॉट रोग का कारण बनता है।)
> Some algae species are caused for some skin diseases.
(कुछ शैवाल जातियाँ त्वचा संबंधी कुछ रोगों का कारण बनती हैं।)
> Dianoflagellate is caused for the death of fishes in water.
(डायनोफ्लेजीलेट शैवाल जल में मछलियों की मृत्यु का कारण बनता है।)
> Because of their production of oxygen and their role in the food web, algae are normally beneficial to aquatic life.
(ऑक्सीजन उत्पादन और खाद्य श्रृंखला में अपनी भूमिका के कारण, शैवाल सामान्यतः जलीय जीवन के लिए लाभकारी होते हैं।)
> However, a bloom (a large and sudden growth in the population of phytoplankton) can cause the death of many fish.
[हालाँकि, शैवाल ब्लूम (फाइटोप्लेंकटोन की आबादी में अचानक और भारी वृद्धि) से कई मछलियों की मृत्यु हो सकती है।]
> In most cases fish die because the decomposition of large amounts of algae depletes the oxygen in the
water.
(अधिकांश मामलों में मछलियाँ बड़ी मात्रा में शैवाल के अपघटन के कारण मर जाती हैं, जिससे पानी में ऑक्सीजन की कमी हो जाती है।)
> Phytoplankton that produce blooms called red tides produce toxins that kill fish directly. These toxins are also poisonous to humans; persons who eat shellfish contaminated with the toxins can become seriously ill.
(लाल ज्वार नामक ब्लूम उत्पन्न करने वाले फाइटोप्लेंकटोन ऐसे विषैले पदार्थ उत्पन्न करते हैं जो मछलियों को सीधे मार देते हैं। ये विषैले पदार्थ मनुष्यों के लिए भी विषैले होते हैं; विषैले पदार्थों से दूषित शंख खाने वाले व्यक्ति गंभीर रूप से बीमार हो सकते हैं।)
> Most blooms occur in bodies of water that have been polluted with sewage or with runoff containing organic substances such as fertilizers.
(अधिकांश ब्लूम उन जल निकायों में होते हैं जो सीवेज या उर्वरकों जैसे कार्बनिक पदार्थों से युक्त अपवाह से प्रदूषित होते हैं।)