Economic importance of Gymnosperms

Economic importance of Gymnosperms (अनावृतबीजी पौधों का आर्थिक महत्व):-
1. Food (भोजन):-
> In some parts of India, Malaya, Philippines and Indonesia, young succulent leaves of various species of Cycas are cooked and eaten as vegetable. 
(भारत के कुछ हिस्सों, मलाया, फिलीपींस और इंडोनेशिया में, साइकस की विभिन्न जातियों की मांसल तरुण पत्तियों को पकाकर सब्जी के रूप में खाया जाता है।)
> The famous “Sago” starch is obtained from the stem / seeds of Cycas and used as food. This stem starch obtained from Macrozamia spiratis is an important source of food for poultry, dairy animals and pigs. 
(साइकस के तने/बीजों से प्रसिद्ध साबूदाना स्टार्च प्राप्त होता है और इसका उपयोग भोजन के रूप में किया जाता है। मैक्रोजेमिया स्पाइरेटिस से प्राप्त यह तना स्टार्च मुर्गी, दुग्ध पशुओं और सूअरों के लिए भोजन का एक महत्वपूर्ण स्रोत है।)
> The seeds of Cycas are used as paste and eaten as cakes in Nicobar Island.
(निकोबार द्वीप समूह में साइकस के बीजों का पेस्ट बनाकर केक के रूप में खाया जाता है।)

2. Green Manure (हरी खाद):- Leaves of Cycas are rich in nitrogen and used as green manure for rice, sweet potato and sugarcane.
(साइकस की पत्तियाँ नाइट्रोजन से भरपूर होती हैं और इनका उपयोग धान, शकरकंद और गन्ने की फसलों के लिए हरी खाद के रूप में किया जाता है।)

3. Medicine (औषधि):- Leaf extract of Ginkgo biloba is useful in the treatment of cerebral insufficiency and vertigo.
(जिन्कगो बाइलोबा की पत्तियों का अर्क मस्तिष्क की कमजोरी और चक्कर आने के इलाज में उपयोगी है।)

4. Ornamental (सजावटी):- 
> Ginkgo biloba and Cycas species are grown as an avenue tree and in gardens also for beautification. 
(जिन्कगो बाइलोबा और साइकस जातियों को सड़क के किनारे और बगीचों में सौंदर्यीकरण के लिए उगाया जाता है।)
> These trees are preferred especially due to their slow growth, evergreen nature and beautiful symmetry.
(ये पेड़ अपनी धीमी वृद्धि, सदाबहार प्रकृति और सुंदर समरूपता के कारण विशेष रूप से पसंद किए जाते हैं।)

5. Timber (काष्ठ):- 
> Conifers and Taxales are most important genera of gymnosperms significantly important to produce high quality, straight grained, light colored, high weight and strong wood in comparison to their weight.
(कोनीफर्स और टैक्सेल्स अनावृतबीजी पौधों की सबसे महत्वपूर्ण जातियाँ हैं, जो उच्च गुणवत्ता वाली, सीधी रेशेदार, हल्के रंग की, अधिक भार वाली और अपने भार के अनुपात में मजबूत लकड़ी के उत्पादन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।) 
> They are suitable for making cabinets and furniture due to their strength and durability.
(अपनी मजबूती और टिकाऊपन के कारण ये अलमारियाँ और फर्नीचर बनाने के लिए उपयुक्त हैं।) 
> The wood of Abies is light and termite free. It also has pleasant scent smell and used for packing cases, match wood, wood wool, aircraft work, plywood, light camp furniture and also used as household materials. 
(ऐबीज की लकड़ी हल्की और दीमक रहित होती है। इसमें सुखद सुगंध भी होती है और इसका उपयोग पैकिंग बॉक्स, माचिस की लकड़ी, लकड़ी के ऊन, विमान निर्माण, प्लाईवुड, हल्के कैंप फर्नीचर और घरेलू सामग्री के रूप में किया जाता है।)
> Juniperus wood is fragrant, reddish brown and rarely damaged by insects. 
(जुनिपेरस की लकड़ी सुगंधित, लाल-भूरी होती है और इस पर कीटों का प्रभाव बहुत कम होता है।)
> Cedrus wood is also durable, oily, fragrant, insect repellant and rot resistant.
(देवदार की लकड़ी भी टिकाऊ, तैलीय, सुगंधित, कीट विकर्षक और सड़न प्रतिरोधी होती है।)
> The wood of Taxus is strong, oily, elastic, close- grained, fragrant and very durable with smooth glossy surface. 
(टैक्सस की लकड़ी मजबूत, तैलीय, लचीली, घनी रेशेदार, सुगंधित और चिकनी चमकदार सतह के साथ बहुत टिकाऊ होती है।)
> Beside this, wood of Araucaria canninghana used for plywood manufacture.
(इसके अलावा, ऐरूकेरिया कैनिंगहाना की लकड़ी का उपयोग प्लाईवुड निर्माण में किया जाता है।)

6. Resin (राल):- 
> Conifers exudated resins, this help the wood resistant to decay.
(कोनीफर्स राल स्रावित करते हैं, जो लकड़ी को सड़न से बचाता है।)
> Conifers are the major resin yielders of the world. These resins evaporate their oil and became harder which makes them invaluable in paints, varnishes, paper sizing, medicines and liquors industries.
(कोनीफर्स विश्व में राल के प्रमुख उत्पादक हैं। ये राल अपना तेल वाष्पित कर देते हैं और कठोर हो जाते हैं, जिससे वे पेंट, वार्निश, पेपर साइजिंग, दवाइयों और शराब उद्योगों में अमूल्य बन जाते हैं।)

7. Canada Balsam (कनाडा बाल्सम):- A resin obtained from Abies balsamea which has a very high refractory index approximately that of glass. Due to this property it is extremely suitable as amounting medium for microscopic objects and as cements for uses in optical work.
(एबीज बाल्सेमिया से प्राप्त एक राल जिसका अपवर्तनांक लगभग कांच के बराबर होता है। इस गुण के कारण यह सूक्ष्म वस्तुओं के लिए संधारण माध्यम के रूप में और प्रकाशीय कार्यों में सीमेंट के रूप में अत्यंत उपयुक्त है।)

8. Essential Oils (आवश्यक तेल):- 
> All conifers young branches and adherent leaves provide essential oils.
(सभी कोनीफर्स की तरुण शाखाओं और उनसे चिपकी पत्तियों से आवश्यक तेल प्राप्त होते हैं।) 
> Himalayan Cedar oil (Cedrus deodara) and Red Cedar Wood (Juniperus virginiana) are used cleaning tissues in histological work and also use with the oil immersion lens of the microscope. 
[हिमालयी देवदार (सिड्रस देयोदारा) और लाल देवदार (जुनिपेरस वर्जिनियाना) के तेल का उपयोग ऊतक विज्ञान संबंधी कार्यों में ऊतकों की सफाई के लिए और सूक्ष्मदर्शी के तेल विसर्जन लेंस के साथ किया जाता है।]
> The oil obtained from Cedrus atlantica possess medicinal properties and used against bronchitis, tuberculosis, skin diseases and gonorrhea. 
(सिड्रस अटलांटिका से प्राप्त तेल में औषधीय गुण होते हैं और इसका उपयोग ब्रोंकाइटिस, तपेदिक, त्वचा रोगों और गोनोरिया के उपचार में किया जाता है।)
> The essential oils are used extensively in preparation of deodorants, room sprays, disinfectants, perfumery and medicine etc.
(आवश्यक तेलों का उपयोग डिओडोरेंट, रूम स्प्रे, कीटाणुनाशक, इत्र और दवाइयों आदि के निर्माण में व्यापक रूप से किया जाता है।)

9. Fatty Oils (वसायुक्त तेल):- 
> Many conifer seeds are rich in fatty oils. 
(कई कोनीफर्स के बीज वसायुक्त तेलों से भरपूर होते हैं।)
> The oil from the seeds of Pinus cembra and Torreya nucifera is edible and also used for paints. 
(पाइनस सेम्ब्रा और टोरेया न्यूसीफेरा के बीजों से प्राप्त तेल खाने योग्य होता है और इसका उपयोग पेंट बनाने में भी किया जाता है।)
> The Tail Oil obtained as a by product from sulphate process of cooking conifer wood for making Kraft paper is used in paints, soaps, linoleum, emulsifiers etc.
(क्राफ्ट पेपर बनाने के लिए कोनीफर लकड़ी को पकाने की सल्फेट प्रक्रिया से उप-उत्पाद के रूप में प्राप्त टेल ऑयल का उपयोग पेंट, साबुन, लिनोलियम, इमल्सीफायर आदि में किया जाता है।)

10. Pharmaceuticals (औषधियाँ):- 
> The leaves of Taxus baccata are used in asthma, bronchitis, hiccough, epilepsy and for indigestion. 
(टैक्सस बक्काटा की पत्तियोंका उपयोग अस्थमा, ब्रोंकाइटिस, हिचकी, मिर्गी और अपच के उपचार में किया जाता है।)
> Taxol (from Taxus brevifolia) is found effective against ovarian cancer, breast cancer, and melanoma and colon cancer. 
[टैक्सोल (टैक्सस ब्रेविफोलिया से प्राप्त) अंडाशय कैंसर, स्तन कैंसर, मेलानोमा और कोलन कैंसर के उपचार में प्रभावी पाया गया है।]
> Ephedra is the source of a valuable drug Ephedrine obtained from E. equisetina, E. gerardiana, E. major, E. sinica, E. intermedia and E. nebrodensis. It is used against cold, respiratory disorder and hay fever. 
(एफीड्रा मूल्यवान औषधि एफीड्रिन का स्रोत है जो एफीड्रा इक्विसेटिना, एफीड्रा जिरार्डियाना, एफीड्रा मेजर, एफीड्रा सिनिका, एफीड्रा इंटरमीडिया और एफीड्रा नेब्रोडेंसिस से प्राप्त होती है। इसका उपयोग सर्दी, श्वसन संबंधी विकार और हे फीवर के उपचार में किया जाता है।)
> An aromatic beverage, known as Mormon tea is also brewed from the species of Ephedra in south western United State.
(दक्षिण-पश्चिमी संयुक्त राज्य अमेरिका में एफीड्रा की जातियों से मॉर्मन चाय नामक एक सुगंधित पेय भी बनाया जाता है।)

11. Amber (अंबर):- 
> It is a fossil, water insoluble tree resin which was secreted by the now extinct pine, (P. succinifera).
[यह एक जीवाश्म, जल में अघुलनशील वृक्ष राल है जो अब विलुप्त हो चुके चीड़ (पाइनस सक्सिनिफेरा) के वृक्षों द्वारा स्रावित होता था।] 
> It is yellow, brown to black, hard and brittle with an aromatic odor.
(यह पीले, भूरे से काले रंग का, कठोर और भंगुर होता है और इसमें एक सुगंधित गंध होती है।)