Occurrence, structure and life history of Equisetum (इक्विसीटम की उपस्थिति, संरचना और जीवन चक्र):-
1. Systematic position (वर्गीकरण स्थिति):-
Division (प्रभाग):- Sphenophyta (स्फीनोफाइटा)
Class (वर्ग):- Sphenopsida (स्फीनोप्सिडा)
Order (गण):- Equisetales (इक्विसीटेल्स)
Family (कुल):- Equisetaceae (इक्विसीटेसी)
Genus (वंश):- Equisetum (इक्विसीटम)
2. Habit and Habitat (आवास और स्वभाव):-
> Equisetum commonly known as horsetails comprises about 25 species and is world-wide in distribution.
(इक्विसीटम, जिसे आमतौर पर हॉर्सटेल के नाम से जाना जाता है, में लगभग 25 जातियाँ शामिल हैं और यह विश्व भर में पाया जाता है।)
> Equisetum can grow in wide variety of habitats.
(इक्विसीटम विभिन्न प्रकार के आवासों में उग सकता है।)
> Some species grow in damp and shaded places, others grow in ponds and marshes or in sandy soil, near the banks of rivers, etc.
(कुछ जातियाँ नम और छायादार स्थानों में उगती हैं, जबकि अन्य तालाबों और दलदलों में या रेतीली मिट्टी में, नदियों के किनारे आदि में उगती हैं।)
> Some others are found to grow in exposed dry habitats, along the road side and railway embankments.
(कुछ अन्य जातियाँ खुले शुष्क आवासों में, सड़क किनारे और रेलवे तटबंधों के किनारे उगती हुई पाई जाती हैं।)
> Some of the common Indian species of Equisetum are:
(इक्विसीटम की कुछ सामान्य भारतीय जातियाँ इस प्रकार हैं:)
i. E. debile (इ. डिबाइल)
ii. E. arvense (इ. आर्वेन्स)
iii. E. Diffusum (इ. डिफ्यूसम)
iv. E. elongatum (इ. इलॉन्गैटम)
3. Study of sporophyte (बीजाणुदभिद का अध्ययन):-
a. External morphology (बाह्य आकारिकी):-
i. Stem (तना):-
> The stem is underground, horizontal and much branched, which often penetrates more than a meter into the soil.
(तना भूमिगत, क्षैतिज और बहुत शाखाओं वाला होता है, जो अक्सर मिट्टी में एक मीटर से अधिक गहराई तक प्रवेश करता है।)
> The rhoizome is jointed and provided with nodes and internodes.
(प्रकंद संधित होता है और इसमें पर्वसंधियाँ और पर्व होते हैं।)
> It gives off two types of branches: sterile and fertile branches.
(यह दो प्रकार की शाखाएँ उत्पन्न करता है: बंध्य और उर्वर शाखाएँ।)
> Sterile branches are green in colour, persistent and have a whorl of lateral branches at each node. Sterile branches are vegetative in function.
(बंध्य शाखाएँ हरे रंग की, स्थायी होती हैं और प्रत्येक पर्वसंधि पर पार्श्व शाखाओं का एक चक्र होता है। बंध्य शाखाएँ कार्य में कायिक होती हैं।)
> Fertile branches are generally unbranched, non-green in colour, short lived and bears a single strobilus at its tip.
(उर्वर शाखाएँ आमतौर पर अशाखित, गैर-हरे रंग की, अल्पकालिक होती हैं और इसके सिरे पर एक ही स्ट्रोबिलस होता है।)
ii. Leaves (पत्तियाँ):-
> Leaves are small, slender, scale-like and each is provided with a single midrib.
(पत्तियाँ छोटी, पतली, शल्क जैसी होती हैं और प्रत्येक में एक मध्य शिरा होती है।)
> They are arranged in whorls at each node.
(ये प्रत्येक पर्वसंधि पर चक्राकार रूप में व्यवस्थित होती हैं।)
> They are fused at the base and free at the tip which forms a teeth like structure.
(ये आधार पर संलयित होती हैं और सिरे पर अलग होती हैं, जिससे दाँत जैसी संरचना बनती है।)
> They form a cup like structure at the base of the internodes.
(ये पर्वसंधियों के आधार पर प्याले जैसी संरचना बनाती हैं।)
iii. Roots (जड़ें):-
> Roots are slender, much branched and adventitious (fibrous type).
[जड़ें पतली, बहुत शाखाओं वाली और अपस्थानिक (रेशेदार प्रकार की) होती हैं।]
> They occur only at the nodes of the rhizomes or stem bases.
(ये केवल प्रकंदों या तने के आधार की पर्वसंधियों पर ही पाई जाती हैं।)
b. Internal structure (आंतरिक संरचना):-
i. T.S of Aerial Stem (वायवीय तने का अनुप्रस्थ काट):-
> Epidermis (अधिचर्म):- Epidermis is single layered and its cell wall is heavily silicified. Stomata are present in the cells of the epidermis.
(अधिचर्म एक परत वाली होती है और इसकी कोशिका भित्ति अत्यधिक सिलिकायुक्त होती है। अधिचर्म की कोशिकाओं में रन्ध्र पाए जाते हैं।)
> Cortex (वल्कुट):- Cortex is broad and differentiated into four zones:
(वल्कुट चौड़ा होता है और चार क्षेत्रों में विभाजित होता है:)
- Outermost cortex made of sclerenchymatous cells.
(सबसे बाहरी वल्कुट दृढ़ोत्तकीय कोशिकाओं से बना होता है।)
- Middle cortex made of chlorenchymatous cells.
(मध्य वल्कुट हरितऊत्तक कोशिकाओं से बना होता है।)
- Inner cortex made of thin walled parenchymatous cells.
(भीतरी वल्कुट पतली भित्ति वाली मृदूत्तकीय कोशिकाओं से बना होता है।)
> Endodermis (अंतश्चर्म):- The innermost layer of the cortex is the single layered endodermis with casparian strips.
(वल्कुट की सबसे भीतरी परत कैस्पेरियन पट्टियों वाली एक परत वाली अंतश्चर्म होती है।)
> Stele (रम्भ):-
- Beneath the endodermis lie the stele.
(अंतश्चर्म के नीचे रम्भ स्थित होता है।)
- Stele is dissected siphonostele.
(रम्भ, साइफोनोस्टील का विच्छेदित रूप है।)
- Vascular bundles are arranged in ring.
(संवहन पूल वलय में व्यवस्थित होते हैं।)
- Each bundle has three small strands of xylem between which lies the phloem strands.
(प्रत्येक पूल में जाइलम की तीन छोटे-छोटे रज्जुओं के बीच फ्लोएम के रज्जुओं का समूह होता है।)
- The centre is occupied by a hollow pith containing water.
(केंद्र में जल से भरी एक खोखली मज्जा होती है।)
.png)
ii. T.S of Rhizome (प्रकंद का अनुप्रस्थ काट):-
> The rhizome in transverse section shows similarstructure like that of aerial stem except the following differences such as:
(प्रकंद की अनुप्रस्थ काट संरचना वायवीय तने के समान होती है, सिवाय निम्नलिखित अंतरों के:)
- Absence of stomata in the epidermis.
(अधिचर्म में रन्ध्र अनुपस्थित होते हैं।)
- Cortex is devoid of photosynthetic chlorenchyma and sclerenchyma is poorly developed.
(वल्कुट में प्रकाश संश्लेषक हरितऊत्तक नहीं होता और दृढ़ोत्तक का विकास कम होता है।)
- Pith may be solid or hollow.
(मज्जा ठोस या खोखली हो सकती है।)
iii. T.S of Root (जड़ का अनुप्रस्थ काट):-
> The root in transverse section shows – epiblema,cortex and stele.
(जड़ के अनुप्रस्थ काट में एपिब्लेमा, वल्कुट और रम्भ दिखाई देते हैं।)
> Cortex is divided into two layers – an outer thick walled zone forming exodermis and an inner thin walled parenchymatous zone forming endodermis.
(वल्कुट दो परतों में विभाजित होता है – एक बाहरी मोटी भित्ति वाला क्षेत्र जो बाह्यचर्म बनाता है और एक आंतरिक पतली भित्ति वाला मृदूत्तकीय क्षेत्र जो अंतश्चर्म बनाता है।)
> Endodermis is two-layers of cells thick.
(अंतश्चर्म दो कोशिकीय मोटी परतों से बनी होती है।)
> Stele varies from triarch to tetra-arch.
(रम्भ त्रिआदिदारुक से लेकर चतुषआदिआरुक तक भिन्न होते हैं।)
> Metaxylem lies in the centre.
(मेटाजाइलम केंद्र में स्थित होता है।)
.png)
4. Reproduction (जनन):-
a. Vegetative Reproduction (कायिक जनन):-
i. Tubers (कंद):-
> In some species, a round or ovoid tubers are developed in the rhizome.
(कुछ जातियों में, प्रकंद में गोलाकार या अंडाकार कंद विकसित होते हैं।)
> When detached from the parent rhizome each tuber grows into a new plant and thus serves as a means of vegetative propagation of the sporophyte.
(जनक प्रकंद से अलग होने पर प्रत्येक कंद एक नए पौधे में विकसित होता है और इस प्रकार बीजाणुदभिद के कायिक प्रवर्धन का साधन बनता है।)
ii. Branch Primordia (शाखा आद्यक):- Every branch of the rhizome bears preformed branch primordial which can develop into new sub-terranean and aerial branches at any time, after the decay of older rhizome.
(प्रकंद की प्रत्येक शाखा में पूर्वनिर्मित शाखा आद्यक होती है, जो पुराने प्रकंद के क्षय के बाद किसी भी समय नई भूमिगत और वायवीय शाखाओं में विकसित हो सकती है।)
b. Sexual Reproduction (लैंगिक जनन):-
i. Sporophyte (बीजाणुदभिद):-
> In Equisetum, spores are formed on a specialized spore bearing structure known as strobili (singular:
Strobilus), or cone.
[इक्विसीटम में, बीजाणु एक विशिष्ट बीजाणु धारण करने संरचना पर बनते हैं जिसे स्ट्रोबिलाई (एकवचन: स्ट्रोबिलस) या शंकु कहते हैं।]
> Strobilus, i.e., cone arises singly at the apices of fertile shoots.
(स्ट्रोबिलस, अर्थात् शंकु, उर्वर शाखा के शीर्ष पर एकल रूप से उत्पन्न होती है।)
> The primitive type of cone is sub-sessile and is apiculate while the advanced type is stalked with a rounded apex.
(आदिम प्रकार का शंकु लगभग बिना वृन्त रहित और नुकीला होता है, जबकि उन्नत प्रकार का शंकु वृन्त युक्त और गोल शीर्ष वाला होता है।)
> In some species, there is a ring like outgrowth at the base of the cone, called annulus.
(कुछ जातियों में, शंकु के आधार पर वलय जैसी अतिवृद्धि होती है, जिसे एनुलस कहते हैं।)
> Each cone or strobilus consists of a thick central axis upon which several densely crowded peltate appendages called sporangiophores are arranged in whorls.
(प्रत्येक शंकु या स्ट्रोबिलस में एक मोटा केंद्रीय अक्ष होता है, जिस पर कई घनी रूप से सटी हुई ढालनुमा संरचनाएं होती हैं, जिन्हें स्पोरैंजियोफोर कहते हैं, जो चक्रों में व्यवस्थित होती हैं।)
> Each sporangiophore (= sporophyll) is a stalked peltate structure projecting at right angles from the cone axis.
[प्रत्येक स्पोरैंजियोफोर (= बीजाणुपर्ण) एक वृन्तीय ढालनुमा संरचना होती है जो शंकु अक्ष से समकोण पर प्रक्षेपित होती है।]
> Each sporangiophore bears on the underside elongated sac-like structures called sporangia.
(प्रत्येक स्पोरैंजियोफोर के निचले भाग पर लंबी थैलीनुमा संरचनायें होती हैं जिन्हें बीजाणुधानियाँ कहते हैं।)
> The number of sporangia per sporangiophore varies from 5-10.
(प्रत्येक स्पोरैंजियोफोर में बीजाणुधानियों की संख्या 5-10 तक परिवर्तित होती है।)
> Mature sporangium is an elongated, cylindrical structure with a rounded apex. It consists of a delicate, one cell thick jacket layer. Inside the jacket layer is a mass of sporogenous tissue, from which some of the cells differentiates into spore mother cells and some gets degenerated.
(परिपक्व बीजाणुधानी एक लंबी, बेलनाकार संरचना होती है जिसका शीर्ष गोल होता है। इसमें एक नाजुक, एक कोशिकीय मोटी जैकेट परत होती है। जैकेट परत के अंदर बीजाणुजनित ऊतक का एक समूह होता है, जिसमें से कुछ कोशिकाएं बीजाणु मातृ कोशिकाओं में विभेदित हो जाती हैं और कुछ नष्ट हो जाती हैं।)
> The spore mother cells by meiotic division forms haploid spore tetrad.
(बीजाणु मातृ कोशिकाएं अर्धसूत्री विभाजन द्वारा अगुणित बीजाणु चतुष्क बनाती हैं।)
> Eqiusetum is normally homosporous, and with the formation of spores, gametophytic generation begins.
(इक्विसीटम सामान्यतः समबीजाणुक होता है, और बीजाणुओं के निर्माण के साथ ही युग्मकोदभिद पीढ़ी शुरू हो जाती है।)
ii. Gametophyte (युग्मकोदभिद):-
> Spore is the first cell of the gametophyte.
(बीजाणु युग्मकोदभिद की पहली कोशिका होती है।)
> A mature spore is globular in shape and provided with four concentric wall layers, such as:
(एक परिपक्व बीजाणु गोलाकार होता है और इसमें चार संकेंद्रित भित्ति परतें होती हैं, जैसे:)
i. Innermost delicate layer of cellulose known as endospore (intine).
[सबसे भीतरी, सैलुलोज की पतली परत जिसे एंडोस्पोर (इंटाइन) कहते हैं।]
ii. Next to the endospore lies externally exospores (exine).
[एंडोस्पोर के ठीक बाहर बाह्य एक्सोस्पोर (एक्साइन) होती है।]
iii. Exospores is externally surrounded by a delicate layer known as middle layer.
(एक्सोस्पोर एक पतली परत से घिरे होते हैं जिसे मध्य परत कहते हैं।)
iv. The outermost thick epispore or episporium.
(सबसे बाहरी, मोटी एपिस्पोर या एपिस्पोरियम।)
> Elaters (इलेटर):-
- The epispore is differentiated into four narrow, spirally wounded bands with flat and spoon like tips. These bands are commonly called elaters.
(एपिस्पोर चार संकीर्ण, सर्पिलाकार घुमावदार पट्टियों में विभाजित होता है जिनके सिरे चपटे और चम्मच के आकार के होते हैं। इन पट्टियों को आमतौर पर इलेटर कहा जाता है।)
- The spiral bands remain tightly coiled about the spore until the sporangium dehisces.
(ये सर्पिलाकार पट्टियाँ बीजाणुधानी के फटने तक बीजाणु के चारों ओर कसकर लिपटी रहती हैं।)
- These elaters are extremely hygroscopic and respond quickly to changes in air moisture.
(ये इलेटर अत्यधिक आर्द्रताग्राही होते हैं और हवा की नमी में बदलाव के प्रति तेजी से प्रतिक्रिया करते हैं।)
- Their expansion possibly assists in dehiscence of the sporangium and also in spore dispersal.
(इनका फैलाव संभवतः बीजाणुधानी के फटने और बीजाणु प्रकीर्णन में सहायता करता है।)
> Under favorable condition, the spore germinates and gives rise to normally monoecious gametophytic plant body.
(अनुकूल परिस्थितियों में, बीजाणु अंकुरित होकर सामान्यतः द्विलिंगाश्रयी युग्मकोदभिद पादप शरीर का निर्माण करते हैं।)
> The mature gametophytes are long lived, green, thalloid and branched structures which grow on the wet soil and shaded regions. They show two well marked regions:
(परिपक्व युग्मकोदभिद दीर्घायु, हरे, थैलोइड और शाखित संरचनाएं होती हैं जो नम मिट्टी और छायादार क्षेत्रों में उगते हैं। इनमें दो स्पष्ट भाग दिखाई देते हैं:)
i. Cushion-like compact and colorless basal region.
(गद्दीनुमा, सघन और रंगहीन आधार भाग।)
ii. The vertically erect, green photosynthetic, irregularly shaped lobes. Rhizoids arise on the lower surface of the basal portion.
(ऊर्ध्वाधर रूप से खड़े, हरे, प्रकाश संश्लेषक, अनियमित आकार की पालियाँ। मूलाभास आधार भाग की निचली सतह पर उत्पन्न होते हैं।)
> If conditions for growth are favorable, the first sex organs are formed when the gametophytes are of 30-40 days old.
(यदि वृद्धि के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल हों, तो पहले जननांग 30-40 दिन के युग्मकोदभिदों में बनते हैं।)
> Archegonia appear first in the meristematic margin of the gametophyte, in the regions where the upright lobes are developed.
(स्त्रीधानियाँ सबसे पहले युग्मकोदभिद के विभज्योत्तक सीमा पर, उन क्षेत्रों में दिखाई देते हैं जहाँ सीधी पालियाँ विकसित होती हैं।)
> Antheridia generally begin to develop in large numbers, on the marginal regions of the gametophyte after the development of the archegonia. They generally develop on the photosynthetic lobes or besides the archegonia.
(स्त्रीधानियों के विकास के बाद, युग्मकोदभिद के सीमांत क्षेत्रों पर बड़ी संख्या में पुंधानियाँ विकसित होने लगते हैं। ये आमतौर पर प्रकाश संश्लेषक पालियों पर या स्त्रीधानियों के बगल में विकसित होते हैं।)
> Antheridium (पुंधानी):-
- The antheridium is more or less rounded structure.
(पुंधानी लगभग गोलाकार संरचना होती है।)
- It consists of an outer jacket layer, one celled in thickness and inner primary androgonial cells.
(इसमें एक कोशिका मोटाई वाली बाहरी जैकेट परत और आंतरिक एंड्रोगोनियल कोशिकाएँ होती है।)
- The androgonial cells divides and redivides forming a group of androgonial cells which forms
androcyte mother cells.
(एंड्रोगोनियल कोशिका विभाजित होकर एंड्रोगोनियल कोशिकाओं का एक समूह बनाती है, जो एंड्रोसाइट मातृ कोशिकाएं होती हैं।)
- Each androcyte mother cell forms two androcytes (antherozoid mother cells).
[प्रत्येक एंड्रोसाइट मातृ कोशिका दो एंड्रोसाइट (पुमणु मातृ कोशिकाएं) बनाती है।]
- Each androcyte, i.e., antherozoid mother cell is metamorphosed into a large, flattened, spirally coiled and multiflagellate antherozoid.
(प्रत्येक एंड्रोसाइट, अर्थात पुमणु मातृ कोशिका, एक बड़े, चपटे, सर्पिलाकार और बहुकशाभिकीय पुमणु, में रूपांतरित हो जाती है।)
- Antherozoids are set free at maturity by the breaking down of the jacket layer.
(परिपक्वता पर आवरण परत के टूटने से पुमणु मुक्त हो जाते हैं।)
> Archegonium (स्त्रीधानी):-
- The mature archegonium has a venter embedded in the gametophyte and a projecting neck.
(परिपक्व स्त्रीधानी में युग्मकोदभिद में धंसा हुआ एक अंडधा और एक उभरी हुआ ग्रीवा होता है।)
- The neck is short and consists of four vertical rows of cells.
(ग्रीवा छोटी होती है और इसमें कोशिकाओं की चार ऊर्ध्वाधर पंक्तियाँ होती हैं।)
- The neck consists of 1-2 neck canal cells.
(ग्रीवा में 1-2 ग्रीवा नाल कोशिकाएँ होती हैं।)
- The venter consists of a ventral canal cell and an egg cell.
(अंडधा में एक अंडधा नाल कोशिका और एक अंड कोशिका होती है।)
> Fertilization (निषेचन):-
- At the time of fertilization one of the antherozoid swims towards the neck of the mature archegonium, then passes through the passage established by the dissolution of the neck canal cell and the ventral canal cell and finally fuses with the egg cell.
(निषेचन के समय, एक पुमणु परिपक्व स्त्रीधानी की ग्रीवा की ओर तैरता है, फिर ग्रीवा नाल कोशिका औरअंडधा नाल कोशिका के विघटन से बने मार्ग से गुजरता है और अंत में अंड कोशिका के साथ संलयित हो जाता है।)
- As soon as the fusion takes place, zygote (2n) develops.
[जैसे ही यह संलयन होता है, युग्मनज (2n) विकसित होता है।]
- With the formation of zygote the diploid generation (2n) begins.
[युग्मनज के निर्माण के साथ ही द्विगुणित पीढ़ी (2n) शुरू होती है।]