2010 - 11 Old Paper Definitions (PBG - 4111)
1. Incomplete dominance:- When a cross is made between two pure parents, the character of both the parents mixed up to produce a new character in the offspring of the F1 generation. Due to which the phenotypic ratio changes in the F2 generation. This is called incomplete dominance.
Example:- Colour of flowers in the following plants-
i. Mirabilis jalapa (4 ‘O’ clock plant)
ii. Antirrhinum majus (Dog flower or Snapdragon)
In both the above plants there are 3 coloured flowers –
i. Red
ii. Pink
iii. White
अपूर्ण प्रभाविता:- जब दो शुद्ध जनकों के मध्य क्रॉस कराते हैं तो F1 पीढ़ी की संततियों में दोनों जनकों के लक्षण मिलकर एक नया लक्षण उत्पन्न करते हैं। जिससे F2 पीढ़ी में लक्षण प्रारूप अनुपात परिवर्तित हो जाते हैं। इसे अपूर्ण प्रभाविता कहते हैं।
उदाहरण:- निम्न पौधों में पुष्पों का रंग –
i. Mirabilis jalapa (4 ‘O’ clock plant)
ii. Antirrhinum majus (Dog flower या Snapdragon)
उपरोक्त दोनों पादपों में 3 रंग के पुष्प होते हैं –
i. लाल
ii. गुलाबी
iii. सफेद
2. Modifiers:- Genes that affect the phenotypic and/or molecular expression of other genes. Genetic modifiers can affect penetrance, dominance, expressivity and pleiotropy.
रूपान्तरक:- जीन जो अन्य जीनों के लक्षणप्रारूप और/या आणविक अभिव्यक्ति को प्रभावित करते हैं। आनुवंशिक रूपान्तरक पेनीट्रेंस, प्रभाविता, अभिव्यक्ति और प्लीओट्रोपी को प्रभावित कर सकते हैं।
3. Multiple factors:- Gene-pairs, which act in a cumulative way to result into a quantitative trait, are known as multiple-factors. Since quantitative inheritance is controlled by many genes, it is also known as polygenic inheritance.
बहुकारक:- जीन-जोड़े, जो मात्रात्मक गुण में परिणाम के लिए संचयी तरीके से कार्य करते हैं, बहु-कारक के रूप में जाने जाते हैं। चूंकि मात्रात्मक वंशानुक्रम कई जीनों द्वारा नियंत्रित होता है, इसलिए इसे बहुजीनी वंशानुक्रम के रूप में भी जाना जाता है।
4. Conjugation mapping:- The transfer and integration of genes of the Hfr chromosome to the recipient in bacteria is measured by interrupted mating and the map is constructed on the basis of minutes required for the linear transfer of a particular marker.
संयुग्मन मैपिंग:- जीवाणुओं में प्राप्तकर्ता को Hfr गुणसूत्र के जीन का स्थानांतरण और समावेश बाधित संयुग्मन द्वारा मापा जाता है और मैप का निर्माण किसी विशेष मार्कर के रैखिक स्थानांतरण के लिए आवश्यक मिनटों के आधार पर किया जाता है।
5. Sex limited traits:- Such traits whose genes are present on autosomes but are expressed in only one organism, either male or female, are called Sex Limited Traits.
Example:-
i. Beard growth in humans is limited to men
ii. Milk production in cows
iii. Cock feathering is limited to males in domestic chicken
iv. Hypertrichosis:- Dense and long hairs on human ear is limited to men
लिंग सीमित लक्षण:- ऐसे लक्षण जिन्हें अभिव्यक्त करने वाले जीन कायिक गुणसूत्रों पर उपस्थित होते हैं परन्तु इनकी अभिव्यक्ति नर या मादा केवल एक ही जीव में होती है, Sex Limited Traits कहलाते हैं।
उदाहरण:-
i. पुरुषों में दाड़ी मूंछ की वृद्धि
ii. गाय में दुग्ध उत्पादन
iii. मुर्गा पंख घरेलू मुर्गे में नर तक ही सीमित होता है।
iv. Hypertrichosis:- मनुष्यों में कान पर घने और लंबे बाल पुरुषों तक ही सीमित होते हैं।
6. Gynandromorph:- In Drosophila, sometimes half of the body is male and half is female. This state is called Gynandromorph.
Gynandromorphs:- ड्रोसोफिला मक्खी में कभी कभी शरीर का आधा भाग नर व आधा भाग मादा होता है। इस अवस्था को Gynandromorph कहते हैं।
7. Maternal inheritance:- DNA is also found in chloroplasts and mitochondria in the cytoplasm. If a genetic trait is controlled by a gene present on this DNA, it is called cytoplasmic inheritance. It was discovered in 1908 by Karl Correns in Mirabilis jalapa (Four 'O' Clock plant).
- Both cytoplasm and nucleus are inherited from the mother while only the nucleus is inherited from the father.
- Thus cytoplasm passes to offspring only from mother. Hence it is also called maternal inheritance. If such a genetic trait is found in the father, then it is not transmitted to the next generation. If such a genetic trait is found in the mother, then it is 100% transmitted to the next generation.
Example:- CMS (Cytoplasimc Male Sterility), Coiling pattern in snail Limnaea, Kappa Particles in Paramecium, CO2 Sensitivity in Drosophila, Plastid Inheritance in Mirabilis jalapa etc.
मातृक आनुवंशिकता:- कोशिकाद्रव्य में हरितलवक व माइटोकोंड्रिया में भी DNA उपस्थित होता है। यदि कोई आनुवांशिक लक्षण इस DNA पर उपस्थित किसी जीन द्वारा नियंत्रित होता है तो इसे कोशिकाद्रव्यी आनुवंशिकता कहते हैं। इसकी खोज 1908 में Karl Correns द्वारा Mirabilis jalapa (Four ‘O’ Clock plant) में की गई थी।
माता से कोशिकाद्रव्य व केंद्रक दोनों वंशागत होते हैं जबकि पिता से केवल केंद्रक वंशागत होता है।
इस प्रकार कोशिकाद्रव्य केवल माता से ही संतति में जाता है। इसलिए इसे मातृक आनुवंशिकता भी कहते हैं।
ऐसा आनुवंशिक लक्षण यदि पिता में है तो उसका अगली पीढ़ी में संचरण नहीं होता है। ऐसा आनुवंशिक लक्षण यदि माता में है तो उसका अगली पीढ़ी में 100% संचरण होता है।
उदाहरण:- कोशिकाद्रव्यी नर बंध्यता, Coiling pattern in snail Limnaea, Kappa Particles in Paramecium, CO2 Sensitivity in Drosophila, Plastid Inheritance in Mirabilis jalapa आदि।
8. Allopolyploidy:- When copies of the genome present in all somatic cells of an organism come from more than one species, it is called allopolyploidy.
Examples:-
Tetraploid = 2x1
+ 2x2 Eg. Cotton, Mustard
Hexaploid = 2x1
+ 2x2 + 2x3 Eg. Wheat
परबहुगुणिता:- जब जीव की सभी कायिक कोशिकाओं में उपस्थित जीनोम की प्रतियाँ एक से अधिक जातियों से आती हैं तो इसे परबहुगुणिता कहते हैं।
उदाहरण:-
चतुर्गुणित = 2x1 + 2x2 उदा. कपास, सरसों
षटगुणित = 2x1 + 2x2 + 2x3 Eg. गेहूँ
9. Somatic mutation:- Those mutations which occurs in any of the somatic cells of the body except the germ cells (sperm and egg) and therefore are not passed on to offsprings.
कायिक उत्परिवर्तन:- वे उत्परिवर्तन जो जनन कोशिकाओं (शुक्राणु और अंडे) को छोड़कर शरीर की किसी भी कायिक कोशिका में होते हैं और इसलिए संतानों स्थानांतरित नहीं हो पाते हैं।
10. Position effect:- It is the effect on the expression of a gene when its location in a chromosome is changed, often by translocation. This has been well described in Drosophila with respect to eye color.
स्थिति प्रभाव:- जब गुणसूत्र में एक जीन का स्थान ट्रांसलोकेशन द्वारा बदल जाता है, तो उस जीन की अभिव्यक्ति पर प्रभाव को स्थिति प्रभाव कहते है। आंखों के रंग के संबंध में ड्रोसोफिला में इसका अच्छी तरह से वर्णन किया गया है।
11. Genetic code:- It is the sequence of nucleotides (nitrogen bases) in mRNA that contains information for protein synthesis (translation). George Gamow suggested that for coding 20 amino acids, the code should be made up of 3 nucleotides. 61 codons code for amino acids. 3 codons (UAA, UAG & UGA) do not code for any amino acids. They function as stop codons (Termination codons or non-sense codons).
आनुवंशिक कोड:- यह mRNA में न्यूक्लियोटाइड्स (नाइट्रोजनी क्षारों) का अनुक्रम है जिसमें प्रोटीन संश्लेषण (अनुवादन) के लिए जानकारी होती है। George Gamow ने सुझाव दिया कि 20 अमीनो अम्लों को कोड करने के लिए, कोडोन 3 न्यूक्लियोटाइड्स से बना होना चाहिए। अमीनो अम्लों के लिए 61 कोडोन कोड करते हैं। 3 कोडोन (UAA, UAG और UGA) किसी भी अमीनो अम्ल के लिए कोड नहीं करते हैं। ये 3 कोडोन स्टॉप कोडोन (टर्मिनेशन कोडोन या नॉन-सेंस कोडोन) के रूप में कार्य करते हैं।
12. Holandric genes:- Those genes found on the Y-chromosome and are passed always from father to son.
Holandric Gene:- Y – गुणसूत्र पर पाये जाने वाले जीन जो हमेशापिता से पुत्र में जाते हैं।
13. Pleiotropy:- When a single gene controls more than one genetic traits, then this is called Pleiotropism. Such a gene is called as pleiotropic gene.
Example:- Sickle Cell Anemia Disease (Autosomal recessive disorder)
प्लीओट्रोपी:- जब एक जीन एक से अधिक आनुवंशिक लक्षणों को नियंत्रित करता है तो इस प्रक्रिया को Pleiotropism कहते हैं।
उदाहरण:- Sickle Cell Anemia Disease (Autosomal recessive disorder)