Plant tissue culture in agriculture and forestry

Plant tissue culture in Agriculture (कृषि में पादप ऊत्तक संवर्धन):-
•  This is an alternative method of vegetative propagation.
(यह कायिक प्रवर्धन की एक वैकल्पिक विधि है।)
•  This is fast method. A large number of plants can be developed in a small space and least time.
(यह तीव्र वृद्धि है। कम जगह और कम समय में बड़ी संख्या में पौधे विकसित किए जा सकते हैं।)
•  The shoot multiplication has a short cycle of 2 - 6 weeks and there is a logarithmic increase in the number of shoots in each cycle.
(प्ररोह गुणन में 2-6 सप्ताह का छोटा चक्र होता है और प्रत्येक चक्र में प्ररोहों की संख्या में लघुगणकीय वृद्धि होती है।)
•  It is more beneficial in plants producing bulbs, tubers or corms because small bulbs, tubers or corms remain available throughout the year for plant multiplication.
(यह बल्ब, कंद या घनकन्द उत्पन्न करने वाले पौधों में अधिक लाभदायक है क्योंकि छोटे बल्ब, कंद या घनकन्द पौधों के गुणन के लिए वर्ष भर उपलब्ध रहते हैं।)
•  Small sized propagules are more beneficial because they occupy less space in storage and transport.
(छोटे आकार के प्रवर्ध अधिक लाभदायक होते हैं क्योंकि ये भंडारण और परिवहन में कम जगह घेरते हैं।)
•  Plant tissue culture can be maintained in a soil-free environment, which helps in storing them on a large scale.
(मृदा रहित वातावरण में पादप ऊत्तक संवर्धन को अनुरक्षित जा सकता है, जो उन्हें बड़े पैमाने पर भंडारण में सहायता करता है।)
•  The germplasm of stock plants can be maintained for many years.
(स्टॉक पौधों के जर्मप्लाज्म को कई वर्षों तक अनुरक्षित किया जा सकता है।)
•  Disease-free plants can be produced.
(रोगमुक्त पौधों का उत्पादन किया जा सकता है।)
•  Dioecious plants (एकलिंगाश्रयी):- Their seed progenies are 50% male and 50% female. Desired offspring (male or female) can be produced by plant tissue culture.
(इनकी बीज संततियाँ 50% नर और 50% मादा होती हैं। पादप ऊत्तक संवर्धन द्वारा वांछित संतति (नर या मादा) उत्पन्न की जा सकती है।)
•  Commercial nurseries require minimal space for plant tissue culture. Thousands of plantlets can be maintained in culture tubes. It is useful in maintaining horticultural species.
(वाणिज्यिक नर्सरियों को पादप ऊत्तक संवर्धन के लिए न्यूनतम स्थान की आवश्यकता होती है। कल्चर ट्यूब में हजारों पौधों को अनुरक्षित किया जा सकता है। यह बागवानी प्रजातियों को अनुरक्षित करने में उपयोगी है।)
•  This method is more useful in slow growth plants. Seeds in such plants are produced after many years. Seeds are only propagules in them. The difficulty in the availability of propagules can be overcome by the use of this method.
(धीमी वृद्धि वाले पौधों में यह विधि अधिक उपयोगी होती है। ऐसे पौधों में बीज कई वर्षों के बाद उत्पन्न होते हैं। इनमें केवल बीज ही प्रवर्ध होते हैं। इस विधि के उपयोग से प्रवर्धों की उपलब्धता में आने वाली कठिनाई को दूर किया जा सकता है।)
•  It is not always possible to produce 100% identical offspring from seed production. This is possible through plant tissue culture.
(बीज उत्पादन से 100% समान संततियाँ उत्पन्न करना हमेशा संभव नहीं होता है। यह पादप ऊत्तक संवर्धन से ही संभव है।)
•  New tissue material developed by recombinant DNA technology or haploid culture or somatic hybridization can be multiplied by plant tissue culture.
(पुनर्योजी DNA तकनीक या अगुणित संवर्धन या कायिक संकरण द्वारा विकसित नई ऊतक सामग्री को पादप ऊत्तक संवर्धन द्वारा गुणित किया जा सकता है।)
Commercialy plant tissue cultured crops (वाणिज्यिक पादप ऊत्तक संवर्धित फसलें):- 
i. Banana (केला)
ii. Oil Palm (ऑइल पाम)
iii. Water lily (जल लिली)
Agencies involved in plant tissue culture (पादप ऊत्तक संवर्धन में शामिल संस्थाएं):-
i. HAU, Hissar, Haryana:- Sugarcane (गन्ना), Citrus (नींबू), Banana (केला)
ii. PAU, Ludhiana, Punjab:- Eucalyptus (सफेदा), Potato (आलू), Sugarcane (गन्ना), Vegetable crops (सब्जियाँ)

Plant tissue culture in Forestry (वानिकी में पादप ऊत्तक संवर्धन):-
1. Micro Propagation (सूक्ष्म प्रवर्धन):- Micro-propagating some tree plants which are difficult to clonally multiply by the conventional methods. Following trees are micro propagating:
(कुछ वृक्ष पौधों का सूक्ष्म-प्रवर्धन करना जिनका पारंपरिक विधियों से क्लोनीय प्रवर्धन करना मुश्किल होता है। निम्नलिखित वृक्षों का सूक्ष्म प्रवर्धन हो रहा है:)
> Sequoia sempervirens (Callifornian Red Wood)
> Pinus radiata (Radiata pine)
> Tectona grandis (Teak):- Timber, highly superior wood (strength, durability and insect resistance).
[इमारती लकड़ी, अत्यधिक श्रेष्ठ लकड़ी (मजबूत, स्थायी और कीट प्रतिरोधी)।]
Eu­calyptus citriodora:- Wood and the essential oil of its leaves. The main component of oil is citronella.
(लकड़ी और इसकी पत्तियों का आवश्यक तेल। तेल का मुख्य घटक सिट्रोनेला होता है।)
> Betula platyphylla (Birch)
> Dalbergia sissoo (Shisham)
2. Apical Meristem Culture (शीर्षस्थ विभज्योत्तक संवर्धन):- Apical meristem culture is widely used to eliminate virus and to raise a number of virus free plants using a single meristem tip.
(शीर्षस्थ विभज्योत्तक संवर्धन का व्यापक रूप से वायरस को खत्म करने और एकल विभज्योत्तक शीर्ष का उपयोग करके कई वायरस मुक्त पौधों को उगाने के लिए उपयोग किया जाता है।)
Eg.- Manihot esculenta (Cassava):- African Cassava Mosaic virus, Cassava Brown Streak virus. It is cultured in nutrient me­dium supplemented with GA3, NAA and BAP.
(अफ्रीकी कसावा मोजेक वायरस, कसावा ब्राउन स्ट्रीक वायरस। इसे GA3, NAA और BAP युक्त पोषक माध्यम में संवर्धित किया जाता है।)
3. Embryo Culture (भ्रूण संवर्धन):- It is applied for ob­taining rare hybrids. Hybridization of forest plants has been done for improvement of timber quality, oil con­tent etc. and also for making disease resistant line.
(इसका उपयोग दुर्लभ संकर प्राप्त करने के लिए किया जाता है। लकड़ी की गुणवत्ता, तेल की मात्रा आदि में सुधार के लिए और रोग प्रतिरोधी वंशक्रम बनाने के लिए भी वन पौधों का संकरण किया गया है।)
Eg.- Pinus lambertiana is very susceptible to blister rust disease whereas P. armandi and P. koraiensis are resistant to such disease.
(Pinus lambertiana ब्लिस्टर रस्ट रोग के लिए अतिसंवेदनशील होता है जबकि P. armandi व P. koraiensis इस रोग के लिए प्रतिरोधी होते हैं।)
i. P. lambertina x P. armandi
ii. P. lambertiaria x P. koraiensis
In both cases, fertilization occurs, but seeds are not germinable. By embryo culture it is possible to grow a hybrid disease resistant Pinus plant.
(दोनों ही मामलों में, निषेचन होता है, परन्तु बीज अंकुरित नहीं होते हैं। भ्रूण संवर्धन द्वारा रोग प्रतिरोधी संकर Pinus के पौधे को उगाना संभव है।)
4. Endosperm Culture (भ्रूणपोष संवर्धन):- Endosperm of the seed of angiosperm is triploid. Hence endosperm culture produce triploid plants. Triploid plants are seed sterile and usually undesirable. But some­times triploids are desirable for plant improve­ment.
(आवृत्तबीजी पौधों के बीज का भ्रूणपोष त्रिगुणित होता है। इसलिए भ्रूणपोष संवर्धन त्रिगुणित पौधों का उत्पादन करता है। त्रिगुणित पौधे बीज बंध्य होते हैं और आमतौर पर अवांछनीय होते हैं। परन्तु कभी-कभी पादप सुधार के लिए त्रिगुणित वांछनीय होते हैं।)
Eg.- Populus tremuloides (Quaking aspen):- It is pulpwood yielding plant.
(यह पल्पकाष्ठ देने वाला पौधा है।)
5. Haploid Plants (अगुणित पौधों):- Haploid plants are obtained by isolated pollen and anther culture. Haploids are important for mutation research on forest tree.
(अगुणित पौधे पृथक परागकण और परागकोष संवर्धन द्वारा प्राप्त किए जाते हैं। वन वृक्ष पर उत्परिवर्तन अनुसंधान के लिए अगुणित पौधे महत्वपूर्ण होते हैं।)
Eg.- Hevea brasiliensis (rubber yielding plant):- In China, haploid plants have been obtained from pollen culture.
(चीन में परागकण संवर्धन से अगुणित पौधे प्राप्त किए जाते हैं।)

Comments

Popular posts from this blog

Concept, Nature, Objectives and Role of Plant Breeding