Humic Substances – Nature and Properties

Humic Substances – Nature and Properties (ह्युमिक पदार्थ – प्रकृति और गुण):- 

Humic substances (ह्यूमिक पदार्थ):- It has 3 main components:-

(इसके 3 मुख्य घटक हैं:-)

i. Humic acids (ह्यूमिक अम्ल):- The fraction of humic substances that is not soluble in water under acidic conditions (pH < 2) but is soluble at higher pH values. They can be extracted from soil by various reagents and which is insoluble in dilute acid. Humic acids are the major extractable component of soil humic substances. They are dark brown to black in colour. Humic acids are thought to be complex aromatic macro molecules with amino acids, amino sugars, peptides, aliphatic compounds involved in linkages between the aromatic groups.

(ह्यूमिक पदार्थों का अंश जो अम्लीय परिस्थितियों (pH <2) में जल में घुलनशील नहीं होता है, परन्तु उच्च pH मानों पर घुलनशील होता है। इन्हें विभिन्न अभिकर्मकों द्वारा मृदा से निकाला जा सकता है और जो तनु अम्ल में अघुलनशील होता है। ह्यूमिक अम्ल मृदा के ह्यूमिक पदार्थों का प्रमुख निकालने योग्य घटक है। इनका रंग गहरे भूरे से काला होता है। ह्यूमिक अम्ल को अमीनो अम्ल, अमीनो शर्करा, पेप्टाइड्स, ऐलिफ़ैटिक यौगिकों युक्त जटिल ऐरोमैटिक वृहद अणु माना जाता है।)

ii. Fulvic acids (फुल्विक अम्ल):- The fraction of humic substances that is soluble in water under all pH conditions. They remains in solution after removal of humic acid by acidification. Fulvic acids are light yellow to yellow-brown in colour.

(ह्यूमिक पदार्थों का वह अंश जो सभी pH स्थितियों में जल में घुलनशील होता है। अम्लीकरण द्वारा ह्यूमिक अम्ल को हटाने के पश्चात प्राप्त विलयन में वे उपस्थित रहते हैं। फुल्विक अम्ल हल्के पीले से पीले-भूरे रंग के होते हैं।)

iii. Humin (हयूमिन):- The fraction of humic substances that is not soluble in water at any pH value and in alkali. Humins are black in colour.

(ह्यूमिक पदार्थों का अंश जो किसी भी pH मान जल में और क्षार में घुलनशील नहीं होता है। ह्यूमिन का रंग काला होता है।)

Elemental composition of humic substances and several plant material:-

(ह्यूमिक पदार्थों और विभिन्न पादप सामग्री तत्वीय संघटन:-)

The Humic Acid / Fulvic Acid ratio:-

(ह्यूमिक अम्ल / फुल्विक अम्ल अनुपात:-)

The percentage of the humus which occurs in the various humic fractions varies considerably from one soil type to another. The humus of forest soils is characterized by a high content of fulvic acids while the humus of peat and grassland soils is high in humic acids.

(विभिन्न ह्यूमिक अंशों में पाए जाने वाले ह्यूमस का प्रतिशत एक मृदा प्रकार से दूसरी मृदा प्रकार में परिवर्तित होता रहता है। वन मृदा के ह्यूमस में फुल्विक अम्ल की उच्च मात्रा होती है, जबकि पीट और घास के मैदान की मृदा में ह्यूमिक अम्ल की मात्रा अधिक होती है।)

The humic acid / fulvic acid ratio usually, but not always, decreases with increasing depth.

(ह्यूमिक अम्ल / फुल्विक अम्ल अनुपात आमतौर पर बढ़ती गहराई के साथ घटता है। परन्तु हमेशा ऐसा नहीं होता है।) 

Humic acid / fulvic acid ratios of some surface soils:-

(कुछ सतही मिट्टी के ह्यूमिक एसिड/फुल्विक एसिड अनुपात:-)